गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब जेल विभाग का ऐतिहासिक कदम: पहली बार जे.बी.टी. अध्यापकों की नियमित भर्ती

पंजाब जेल विभाग का ऐतिहासिक कदम: पहली बार जे.बी.टी. अध्यापकों की नियमित भर्ती

लालजीत सिंह भुल्लर ने 15 जे.बी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 2 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Laljit Singh
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 2 जनवरी (The News Air): पंजाब के जेल मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जेल विभाग में जे.बी.टी. अध्यापकों के पदों पर पहली बार ऐतिहासिक नियमित भर्ती करते हुए 15 जे.बी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यहां पंजाब भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान स. भुल्लर ने कहा कि ये अध्यापक कैदियों और उनके बच्चों को शिक्षित करने तथा कैदियों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले इन पदों पर अस्थायी नियुक्तियां की जाती थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने, तीन दशकों के बाद इन पदों पर नियमित भर्ती की है। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त अध्यापकों को उनके घरों के निकट तैनाती दी गई है ताकि वे अपनी ड्यूटी सुगमता से निभा सकें।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

जेल मंत्री ने विभाग में भर्ती संबंधी चल रही पहलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल ही में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत 738 वार्डन और 25 मैट्रन पहले ही अपनी ड्यूटी संभाल चुके हैं। इसके अलावा 175 वार्डन और 4 मैट्रन सहित गार्ड स्टाफ के 179 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है।

विभाग को मज़बूत करने की मान सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए स. भुल्लर ने कहा कि जेल विभाग में विभिन्न कैडरों के 1220 पदों को पुनः सृजित किया जा रहा है, जिनकी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी।

जेलों में चल रही शैक्षिक पहलों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि विभाग के ‘शिक्षा दाता प्रोजेक्ट’ के तहत इस समय लगभग 2200 कैदी विभिन्न शैक्षिक कोर्स कर रहे हैं। वहीं, पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत जनवरी 2025 से शुरू होने वाले इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और टेलरिंग समेत विभिन्न कोर्सों में 513 कैदी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए स. भुल्लर ने बताया कि महज़ 33 महीनों में युवाओं को लगभग 50,000 नियमित सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं के विदेश जाने के रुझान को कम करते हुए उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए कतार में खड़ा होने के बजाय रोजगार देने वाला बनाने के मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2,65,430 उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराया गया है।

इस अवसर पर ए.डी.जी.पी. जेल श्री अरुण पाल सिंह, आई.जी. जेल श्री रूप कुमार अरोड़ा और ए.आई.जी. जेल श्री राजीव अरोड़ा भी मौजूद थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसानों को अगर कुछ होता है तो भाजपा जिम्मेदार होगी – केजरीवाल

Next Post

बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के प्रयास जारी: डॉ. बलजीत कौर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 2 April 2026

Breaking News Live Updates 2 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Today in History 2 April

Today in History 2 April: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर, जानें पूरा इतिहास

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Dr. Baljit Kaur

बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के प्रयास जारी: डॉ. बलजीत कौर

महाराष्ट्र एसीबी ने महिला शिक्षा अधिकारी को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

रिश्वत लेते पीएसपीसीएल का कर्मचारी विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

स्मार्ट सिटी

डॉ. रवजोत सिंह ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।