LIVE | ...
रविवार, 2 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “क्या पंजाब सरकार ने दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए? जानिए 92 करोड़ रुपये की मदद और आशीर्वाद योजना!”

“क्या पंजाब सरकार ने दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए? जानिए 92 करोड़ रुपये की मदद और आशीर्वाद योजना!”

"पंजाब सरकार ने दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए 92 करोड़ की मदद, आशीर्वाद योजना से 45 हजार परिवारों को लाभ!"

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 31 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Dr. Baljit Kaur
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 31 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वर्ष 2024 में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यकों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस सी स्टूडेंट्स स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 में छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए वर्ष 2017-18 से 2019-20 की बकाया फीस के 40 प्रतिशत का भुगतान करने के लिए 92 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह राशि सरकारी संस्थानों और अन्य राज्यों के संस्थानों में पढ़ रहे पंजाब के छात्रों को दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024-25 के तहत 2.60 लाख छात्रों का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पोर्टल पर 2.38 लाख के करीब छात्र इस स्कीम अधीन नए पंजीकृत हुए हैं।

पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति के 29411 लाभार्थियों और पिछड़ी श्रेणियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15672 लाभार्थियों को कुल 45083 लाभार्थियों में 229.93 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए इस योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। गरीब परिवार घर बैठे इस योजना का लाभ लेने के लिए http://ashirwad.punjab.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिला तरनतारन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 593.69 लाख रुपए और छह जिलों में डॉ. अंबेडकर भवनों की मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति योजना के तहत 39.69 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

यह भी पढे़ं 👇

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण विकास द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के आदर्श ग्राम घटक के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में केंद्रीय हिस्से से प्राप्त 39.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब अनुसूचित जाति विकास और वित्त निगम द्वारा 382 लाभार्थियों को स्वरोजगार योजनाओं के तहत 6.62 करोड़ रुपए के ऋण और सब्सिडी की राशि वितरित की गई। पंजाब पिछड़ी श्रेणियों विकास और वित्त निगम ने भी स्वरोजगार योजनाओं के तहत 87 लाभार्थियों को 2.36 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“भारत का सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्री कौन? ADR रिपोर्ट का खुलासा!”

Next Post

“पंजाब सरकार ने 2024 में 740 किलोमीटर सड़कें पूरी की, 532 करोड़ का पुल निर्माण और 225 करोड़ की बचत!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History of August 2

2 अगस्त का इतिहास: History of August 2 में हुई ये बड़ी घटनाएं

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 2 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Warning

बड़ा अलर्ट! Gujarat में Extremely Heavy Rainfall, IMD ने जारी की चेतावनी

रविवार, 2 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 2

Breaking News Live Updates 2 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 2 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 2 August 2026

आज का राशिफल 2 August 2026: इन राशियों के लिए खास है आज का दिन

रविवार, 2 अगस्त 2026
Delhi Excise Case

Kejriwal का E-20 के खिलाफ बड़ा आंदोलन: 7 लाख ने देखा टाउनहॉल, 4 अगस्त को 2 लाख पिटीशन लेकर PM आवास पर मोर्चा

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Next Post
Harbhajan ETO

"पंजाब सरकार ने 2024 में 740 किलोमीटर सड़कें पूरी की, 532 करोड़ का पुल निर्माण और 225 करोड़ की बचत!"

CEO Sibin C

मुख्य चुनाव अधिकारी ने "पंजाब चुनाव क्विज़ - 2025" का ऐलान किया

आंगनवाड़ी केंद्रों

"पंजाब सरकार ने आंगनवाड़ी केंद्रों में 7 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई, जानिए क्यों!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।