LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आम आदमी पार्टी का मेयर बनाएं, हम पटियाला की सुंदरता को फिर से बहाल करेंगे – भगवंत मान

आम आदमी पार्टी का मेयर बनाएं, हम पटियाला की सुंदरता को फिर से बहाल करेंगे – भगवंत मान

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 19 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 19 दिसंबर (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को पटियाला में नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

रोड शो में मान के साथ आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल और डॉ बलबीर सिंह के अलावा पार्टी के कई विधायक, नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

पटियाला के लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पटियाला से मेरा पुराना संबंध है। 1997 से 2003 तक मैं पटियाला में रहा था। मैं यहां के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हूं। मेरा गांव भी यहां से ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि आपने विधानसभा चुनाव में भी हमें ऐतिहासिक समर्थन दिया था। पटियाला की सभी नौ सीटों पर आम आदमी पार्टी को जिताया और भारी बहुमत से राज्य में हमारी सरकार बनाई। मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार भी आप उसी तरह आम आदमी पार्टी का समर्थन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पटियाला की पुरानी सुंदरता को फिर से बहाल करेंगे। पटियाला वैसे भी पंजाब का प्रसिद्ध शहर है। हम इसके नाम को और ऊपर उठाएंगे।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हम 15 जनवरी के आसपास किला मुबारक में एक होटल का उद्घाटन करने वाले हैं। उसका नाम है ‘रणवास’। यह इंडिया का पहला बुटीक होटल होगा। इससे पटियाला का नाम दुनिया भर में होगा। देश के जो बड़े बड़े लोग शादी या अन्य समारोहों के लिए राजस्थान के जयपुर और उदयपुर जैसे शहरों में जाते हैं। अब पटियाला भी आया करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पिछले ढाई साल में अपनी सरकार द्वारा किए गए कामों का जिक्र किया और कहा कि हमने बिना कोई रिश्वत और सिफारिश के पूरी तरह योग्यता के आधार पर 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। हमने भ्रष्टाचार कम किया और भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की। ढ़ाई सालों के दौरान हमने पंजाब में जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले और सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प किया। वहीं सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय बनाया जा रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Aadhaar Card Lock

Aadhaar Card Lock: तुरंत लॉक करें आधार, वरना खाली हो सकता है खाता

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
PM Awas Yojana List

PM Awas Yojana: फाइनल लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, घर बैठे

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
NEET UG 2026 Result

NEET UG 2026 Result: पंजाब के आर्यन ने रचा इतिहास, बने AIR-1

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Rakshabandhan

Rakshabandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, जानें राखी की सही तारीख

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को भी बिना कट लगाए दिन में ही खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। खेतों में भी नहरी पानी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इतना काम इसलिए संभव हो सका क्योंकि हमारी नीयत साफ है। पिछली सरकारों में बैठे लोग भ्रष्ट थे इसलिए काम सफल नहीं हो पाता था। उन्होंने कहा कि हम राजनीति में पैसा कमाने और व्यापार में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए हैं। हम राजनीति में तीन करोड़ पंजाबियों के सुख दुख में हिस्सा लेने के लिए आए हैं।

मान ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह और उनका परिवार कभी भी पंजाब के साथ खड़ा नहीं हुआ। मुगलों के समय वे मुगलों के साथ थे। अंग्रेजों के राज में उसके साथ। कांग्रेस की सरकार थी तो उसके साथ थे। अकाली दल की भी सरकार में रहें। अभी केंद्र में भाजपा की सरकार है तो उसके साथ हैं। इसीलिए आज उनका ये हाल हुआ है। अब पंजाब की राजनीति में उनकी प्रासंगिकता पूरी तरह खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन का परिवार इंकलाब जिंदाबाद के नारे का विरोधी था। जब भगत सिंह और उनके साथी इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाते थे जो यहां का राज परिवार ने अंग्रेजों से कहा था कि ये 10 पागल बच्चे हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये लोग भगत सिंह जैसों को बिगड़े हुए बच्चे कहते थे।

मान ने पटियाला के लोगों से 21 दिसंबर को जाति-धर्म से उपर उठकर वोट करने की अपील की और कहा कि इस बार अपने और अपने बच्चों के भविष्य और अपने शहर के विकास के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि झाड़ू सिर्फ वोटिंग मशीन का एक बटन नहीं है, बल्कि यह आम लोगों की उम्मीद और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य का प्रतीक है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा “खेती मंडीकरण बाबत राष्ट्रीय नीति ढांचे” को लेकर किसान यूनियनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

Next Post

जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें- भूंदड़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aadhaar Card Lock

Aadhaar Card Lock: तुरंत लॉक करें आधार, वरना खाली हो सकता है खाता

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
PM Awas Yojana List

PM Awas Yojana: फाइनल लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, घर बैठे

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
NEET UG 2026 Result

NEET UG 2026 Result: पंजाब के आर्यन ने रचा इतिहास, बने AIR-1

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Rakshabandhan

Rakshabandhan 2026: 27 या 28 अगस्त, जानें राखी की सही तारीख

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
India US Trade Deal Protest

मोदी दौरे पर किसानों का विरोध, अमृतसर में फूंका केंद्र का पुतला

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor पर बड़ा ऐलान संभव, मोदी के पंजाब दौरे से उम्मीदें

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Next Post
Balwinder Singh Bhunder

जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने के लिए एकजुट होकर काम करें- भूंदड़

Breaking-File

बिस्त दुआब नहर 33 दिनों के लिए बंद रहेगी

प्रधानमंत्री और शाह का अपना पद संविधान के प्रति समर्पित : बाजवा‌

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।