LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को पत्र लिख मांगा समय

अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को पत्र लिख मांगा समय

- दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हैं, एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं, ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350 फीसद की बढ़ोतरी हुई है- केजरीवाल- भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और हत्या के मामलों में नंबर वन है - केजरीवाल - मैं लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं, दिल्ली अब देश- विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है- केजरीवाल - दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र के अधीन है, इस पर आपकी तरफ से कार्रवाई और सहयोग बेहद जरूरी - केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
amit-shah and arvind-kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था के मुद्दे पर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हैं, एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं। ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और हत्या के मामलों में नंबर वन है। इसलिए मैं लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। दिल्ली अब देश- विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है। चूंकि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र के अधीन है। लिहाजा, इस पर आपकी तरफ से उचित कार्रवाई और सहयोग बेहद जरूरी है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं आपको यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि देश के गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली की क़ानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है। लेकिन यह बताते हुए बहुत दुख होता है कि दिल्ली अब देश और विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने पत्र में कहा है कि दिल्ली में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जबरन वसूली करने वाले गिरोह और गैंगस्टर्स हर गली में सक्रिय हो चुके हैं। ड्रग्स माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं। मोबाइल और चैन स्नैचिंग से पूरी दिल्ली परेशान है। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिल्ली की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्या, अपहरण और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा है कि पिछले 6 महीनों में दिल्ली के 300 से ज्यादा स्कूलों-कॉलेजों, 100 से ज़्यादा अस्पतालों, एयरपोर्ट और मॉल पर लगातार बम धमाकों की धमकियां दी जा रही हैं। ये रोज़- रोज नक़ली धमकी देने वाले पकड़े क्यों नहीं जा रहे? क्या आप सोच सकते हैं एक बच्चे पर क्या गुजरती है, उसके मां-बाप पर क्या गुजरती है जब बम की धमकी की वजह से स्कूल खाली करवा कर बच्चों को घर भेज दिया जाता है? आज दिल्ली के हर माता पिता और हर बच्चा बम के डर के साये में जी रहा है। यह कितना शर्मनाक है कि आपकी देखरेख में हमारी गौरवशाली राजधानी क़ानून व्यवस्था की असफलता के कारण अब ‘रेप कैपिटल’, ‘ड्रग कैपिटल’ और ‘गैंगस्टर कैपिटल’ जैसे नामों से जानी जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

अरविंद केजरीवाल ने पत्र मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ध्यान दिल्ली की कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ चिंताजनक आँकड़ों पर भी आकर्षित किया है। उन्होंने बताया है कि भारत के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में दिल्ली प्रथम स्थान पर है और हत्या के मामलों में भी दिल्ली नंबर एक पर है। दिल्ली में 2019 से अब तक ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350 फीसद की वृद्धि हुई है। औसतन हर दिन 3 महिलाएँ बलात्कार का शिकार होती हैं। हर दूसरे दिन हमारे किसी व्यापारी भाई को फिरौती की कॉल आती है। ये आंकड़े बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था की गवाही दे रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अमित शाह जी, मैं दिल्ली के लोगों के बीच लगातार जा रहा हूँ और राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर जनता में गहरी चिंता देख रहा हूँ। माताएँ और बहनें सवाल कर रही हैं, “क्या हमारे लिए दिल्ली सुरक्षित नहीं हो सकती?” व्यापारी भाई पूछ रहे हैं, “क्या हम बिना अपराधियों के डर के अपना व्यवसाय नहीं चला सकते?” आज, दिल्लीवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है: “क्या देश की राजधानी दिल्ली में हम बेहतर कानून व्यवस्था के हकदार नहीं हैं?”

पत्र के अंत में उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है, ऐसे में इस गंभीर विषय में आपकी तरफ से उचित कार्रवाई और सहयोग की बहुत जरुरत है। अमित शाह जी, स्थिति बहुत खराब है। हमें राजनीति से ऊपर उठना होगा और दिल्ली की कानून व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करना होगा। मैं आपसे विनती करता हूँ कि आप बहुत जल्द अपना कीमती समय दें ताकि मैं आपको इस विषय की पूरी जानकारी दे सकूँ । मैं आपके जवाब का इंतजार करूँगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Allu Arjun के साथ किया गया ‘दुर्व्यवहार’ ? एक्टर की गिरफ्तारी पर हैदराबाद पुलिस ने दी ये सफाई

Next Post

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के कैशलैस निःशुल्क ईलाज के लिए शुरू किया गया पायलेट प्रौजेक्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

17 July in History: रोमनोव परिवार की हत्या से लेकर MH17 त्रासदी तक, जानें इतिहास की सबसे बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: अगले 2 हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट, जानें किन राज्यों में खतरा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 17 July 2026

Breaking News Live Updates 17 July 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
Haryana News

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के कैशलैस निःशुल्क ईलाज के लिए शुरू किया गया पायलेट प्रौजेक्ट

Suchir Balaji

Open AI पर सवाल उठाने वाले की फ्लैट में मिली बॉडी; आया एलन मस्क का रिएक्शन

Parliament Winter Session

Parliament Winter Session: 'एकलव्य की तरह सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।