बुधवार, 27 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - फिनलैंड से लौटे शिक्षकों की ओर से कौशल प्रशिक्षण के नए अनुभव के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद

फिनलैंड से लौटे शिक्षकों की ओर से कौशल प्रशिक्षण के नए अनुभव के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 13 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Teacher
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 13 दिसंबर (The News Air) विश्व स्तरीय शैक्षणिक प्रशिक्षण प्राप्त कर फिनलैंड से लौटे बी.पी.ई.ओ., सी.एच.टी., एच.टी. और प्राइमरी/एलीमेंट्री शिक्षकों समेत 72 सदस्यों के दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए उन्हें एक नया अनुभव मिला है, जिससे राज्य की शिक्षा प्रणाली का स्तर और ऊंचा होगा।

लुधियाना के मनमीत सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि फिनलैंड के दौरे से उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाने के मनोरंजक तरीकों और तकनीकों के बारे में सीखा है, जबकि पहले पारंपरिक विधियों का ही उपयोग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे इस अनुभव को अन्य शिक्षकों के साथ भी साझा कर रहे हैं।

बठिंडा के एक अन्य शिक्षक, दलजीत सिंह ने बताया कि फिनलैंड की एक प्रशिक्षक क्रिस्टीना ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंचायत और अन्य शिक्षकों के साथ भी अपना अनुभव साझा किया है, जिससे उनमें जबरदस्त उत्साह है।

इस अवसर पर तलवाड़ा के अमरिंदरपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने जिम्मेदारी की वास्तविक भावना को समझा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी निर्णय से शिक्षा के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत होगी।

फतेहगढ़ साहिब की प्राइमरी शिक्षिका बलजीत कौर परमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस अवसर ने उन्हें आरामदायक माहौल से बाहर निकलकर खुद को नए युग में ढालने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें हर मंच पर खुलकर अपने विचार व्यक्त करने का आत्मविश्वास दिया है।

तरनतारन के अनुप सिंह मैणी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद उनका दृष्टिकोण पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने कहा कि वे फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली से अत्यधिक प्रभावित हुए हैं, जहां शिक्षण के अन्य तरीकों के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Byju's Founder

Byju’s Founder 6 Months Jail: सिंगापुर कोर्ट का सख्त फैसला

बुधवार, 27 मई 2026
Indian Rupee Crisis

Indian Rupee Crisis: क्यों RBI रुपये को बचा नहीं सकता और क्यों जरूरी भी नहीं

बुधवार, 27 मई 2026
India middle class crisis

India’s Middle Class Crisis: EMI, Inflation और Taxes का घातक तिकड़ी

बुधवार, 27 मई 2026

लुधियाना के मनप्रीत सिंह ने कहा कि फिनलैंड की शिक्षा क्रांति सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प के कारण राज्य में भी शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं। उन्होंने इस दूरदर्शी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

होशियारपुर की शिक्षिका वंदना हीन ने कहा कि यह उनके लिए मनोरंजक तकनीकों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का नया अनुभव था, जो आज के समय की जरूरत भी है। उन्होंने विदेश जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

तरन तारन की निर्मलजीत कौर ने कहा कि यह पहली बार था जब प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने समय के महत्व और उसके कुशल उपयोग के बारे में जाना। अब वे विद्यार्थियों को भी इन नैतिक मूल्यों की शिक्षा देंगे।

पटियाला की आंचल सिंगला ने कहा कि राज्य का प्राइमरी और प्री-प्राइमरी पाठ्यक्रम फिनलैंड के समान ही है, लेकिन वहां विद्यार्थियों को पढ़ाने के तरीके अधिक व्यावहारिक और आनंददायक हैं। उन्होंने कहा कि वे बहुत खुश हैं कि राज्य सरकार ने उन्हें विदेश जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

एस.ए.एस. नगर की वंदना ने कहा कि फिनलैंड की शिक्षा प्रणाली क्रांतिकारी है, क्योंकि चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को भी व्यापारिक कौशल सिखाए जाते हैं, और वे ट्रेडमार्क और फूड लाइसेंस के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों के कारण इस अद्वितीय अनुभव को प्राप्त करने का मौका मिलने पर आभार व्यक्त किया।

पटियाला के गुरप्रीत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें यह प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर देकर एक मिसाल कायम की है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

इस अवसर पर एस.सी.ई.आर.टी. की निदेशक अमनिंदर कौर बराड़ ने टीम की सराहना करते हुए पढ़ाने के जोश को बनाए रखने और कक्षाओं के बीच नियमित अंतराल की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने व्यावहारिक शिक्षा की आवश्यकता को उजागर करते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूल की पहुंच बढ़ईगिरी और अन्य कार्यशालाओं तक होनी चाहिए। इसके अलावा श्रीमती बराड़ ने विद्यार्थियों को विभिन्न उपकरण प्रदान करने की भी वकालत की, जिससे वे थ्योरी के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल भी प्राप्त कर सकें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ऑपरेशन संपर्कः पंजाब पुलिस अधिकारियों ने एक महीने में की गई 4153 लोक मीटिंगें

Next Post

महिला आयोग ने हरजिंदर सिंह धामी को जारी किया सुओ-मोटो नोटिस

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Byju's Founder

Byju’s Founder 6 Months Jail: सिंगापुर कोर्ट का सख्त फैसला

बुधवार, 27 मई 2026
Indian Rupee Crisis

Indian Rupee Crisis: क्यों RBI रुपये को बचा नहीं सकता और क्यों जरूरी भी नहीं

बुधवार, 27 मई 2026
India middle class crisis

India’s Middle Class Crisis: EMI, Inflation और Taxes का घातक तिकड़ी

बुधवार, 27 मई 2026
CM Mann- Raja Warring

रेहड़े की सवारी: मुख्यमंत्री मान और राजा वड़िंग की शब्दी जंग

बुधवार, 27 मई 2026
Punjab CBI Raid Row

Punjab CBI Raid Row: विजिलेंस रीडर को भगौड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
महिला आयोग

महिला आयोग ने हरजिंदर सिंह धामी को जारी किया सुओ-मोटो नोटिस

Farmers Protest Shambhu Border

Farmers Protest : Shambhu Border पर ड्रोन से दागे जा रहे आंसू गैस के गोले

Allu Arjun

Allu Arjun के साथ किया गया 'दुर्व्यवहार' ? एक्टर की गिरफ्तारी पर हैदराबाद पुलिस ने दी ये सफाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।