LIVE | ...
बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अमित शाह ने दिल्ली को जंगल राज बना दिया, लोगों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी- केजरीवाल

अमित शाह ने दिल्ली को जंगल राज बना दिया, लोगों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
693
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 7 दिसंबर (The News Air) दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था के बीच शनिवार को विश्वास नगर और गोविंदपुरी में दो लोगों की हुई सरेआम हत्या पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। उन्होंने दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ़ लोग दहशत की ज़िंदगी जी रहे हैं। भाजपा से अब दिल्ली की क़ानून व्यवस्था नहीं संभल रही है। दिल्लीवालों को एकजुट होकर आवाज़ उठानी होगी। शनिवार को सुबह दिल्ली के विश्वास नगर में गोलीबारी की घटना के बाद गोविंदपुरी से चाकूबाज़ी की ख़बर मिली। भाजपा के राज में अपराधी पूरी तरह से बेख़ौफ़ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की क़ानून व्यवस्था सीधे अमित शाह के अधीन आती है, वह क्या कर रहे हैं? वह पूरे देश में केवल चुनाव लड़ते फिर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए एक बार फिर से आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो मैं वो भी करूंगा।

दिल्ली की कानून-व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग दहशत में हैं। दिल्ली की कानून-व्यवस्था बहुत बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। शनिवार सुबह विश्वास नगर के रहने वाले सुनील नाम के बर्तन व्यापारी मॉर्निंग वॉक पर गए थे। जब वह घर वापस लौट रहे थे तो सड़क के बीचों-बीच दो बाइक सवारों ने 8 गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। अपराधियों की इतनी हिम्मत कैसे हो गई कि भरी सड़क पर वो गोली मारकर भाग गए। दिल्ली में अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो गए?

दिल्ली में व्यापारी खौफ के साए में जी रहे हैं- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद खबर आई कि गोविंदपुरी के अंदर किसी ने किसी को चाकू मार दिया। गोविंदपुरी में एक सप्ताह पहले उसी जगह पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल की चाकू मारकर हत्या की गई थी। आज दिल्ली में व्यापारियों को खुलेआम फिरौती की कॉल आ रही हैं। उन्हें फोन आता है कि इतने करोड़ रुपए पहुंचा दो नहीं तो तुम्हारे घर के इस सदस्य को मार देंगे। वो फोन पर विस्तार से जानकारी भी देते हैं कि तुम्हारा बेटा-बेटी यहां पर हैं, अगर पैसे नहीं दोगे तो उनकी हत्या कर देंगे। व्यापारी बुरी तरह से खौफ में हैं।

फिरौती मांगने वाले असली गैंगस्टर्स को नहीं पकड़ पा रही पुलिस – केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक मिठाई की दुकान वाला है। उसके पास फोन आया कि दो करोड़ रुपए दे दो। उसने मना कर दिया तो उसकी दुकान के ऊपर धुंआधार गोलियों की बरसात की गई। एक कार का शोरूम वाला है, उससे कहा गया कि पांच करोड़ रुपए दे दो। उसने मना कर दिया तो उसके शोरूम के ऊपर 22 राउंड फायरिंग की गई। इस तरह के ना जाने कितने मामले हैं और इन सारे मामलों में पुलिस फायरिंग करने वालों को तो पकड़ लेती है और मामला खत्म कर देती है। लेकिन जो फिरौती मांग रहा है, जो असली गैंगस्टर और मास्टरमाइंड है, वो खुलेआम घूम रहे हैं। लोग कहां जाएं? सुरक्षा के लिए किसके पास जाएं?

दिल्ली में बुजुर्ग भी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुजुर्ग भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पंचशील एनक्लेव में एक 64 साल के बुजुर्ग की रात को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं का अपहरण हो रहा है, उनका रेप हो जाता है, गैंगरेप हो जाता है, उसके बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। लड़कियां घर से बाहर निकलती हैं तो उनके साथ छेड़खानी होती है। खुलेआम गैंगवॉर हो रहे हैं। दिल्ली में चारों तरफ नशा बिक रहा है, कोने-कोने में नशा बिक रहा है। यह नशा कहां से आ रहा है? आज आप सड़क पर मोबाइल फोेन लेकर नहीं चल सकते क्योंकि कोई छीनकर भाग जाएगा। चोर आपका चैन और पर्स छीनकर भाग जाता है। स्नैचिंग की इतनी घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली पुलिस कहां है?

भाजपा और अमित शाह ने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो सरकारें साथ-साथ चलती हैं। दिल्ली के अंदर दस साल पहले लोेगों ने हमारी सरकार चुुनी। जनता ने हमें स्कूल ठीक करने के लिए कहा, हमने स्कूल ठीक किए। हमें अस्पताल ठीक करने के लिए कहा गया तो हमने अस्पताल ठीक किए। उन्होंने कहा कि बिजली ठीक करो, हमने बिजली ठीक की। लोगों ने भाजपा की केंद्र सरकार को एक जिम्मेदारी दी। वो जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था की थी। लोगों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी दी थी। वह जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और केंद्र सरकार में भी गृह मंत्री की जिम्मेदारी है। गृह मंत्री अमित शाह हैं। लोगों ने भाजपा और अमित शाह को एक ही जिम्मेदारी दी थी, उसमें भी वो बुरी तरह से फेल हो गए हैं। आज उन्होंने दिल्ली का बुरा हाल कर दिया है। केवल और केवल गंदी राजनीति करते हैं। इससे मेरे दिल्ली के लोगों को सुरक्षा नहीं मिलेगी। मेरी उनसे हाथ जोड़कर अपील की है कि लोगों को सुरक्षा देने के लिए कुछ ठोस कदम उठाइए। बयानबाजी बंद कीजिए।

रोहिंग्या को देश में आने से रोकने की जिम्मेदारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की है, वो एक्शन क्यों नहीं ले रहे?- केजरीवाल

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रोहिंग्या को दिल्ली कौन लेकर आया? रोहिंग्या या तो बर्मा से आ रहे हैं या फिर बांग्लादेश से आ रहे हैं। इन्होंने बॉर्डर कैसे क्रॉस किया? वह भी तो अमित शाह की जिम्मेदारी थी। बॉर्डर क्रॉस करने के बाद वो दिल्ली तक कैसे पहुंचे? वह भी अमित शाह की जिम्मेदारी थी, वह देश के गृह मंत्री हैं। दिल्ली के अंदर लाकर उनको किसने बसाया? अमित शाह ने ही बसाया। फिर भी उन्हें ही पता है कि रोहिंग्या कहां हैं? अगर दिल्ली में रोहिंग्या हैं, तो वह उनको पकड़ते क्यों नहीं हैं? अगर रोहिंग्या अपराध कर रहे हैं तो ये पकड़ते क्यों नहीं हैं? दिल्ली पुलिस क्यों नहीं पकड़ती है। अमित शाह एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं? मुझे तकलीफ इसी बात की होती है।

इन लोगों की गैंगस्टर को पकड़ने की हिम्मत ही नहीं है, आखिर इनकी इनके साथ क्या साठ-गांठ है?- केजरीवाल

यह भी पढे़ं 👇

7 October History

7 October History: आज ही क्यों चिल्लाया था Netanyahu ने “We are at war”? जानिए वजह

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
IMD Weather

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कब तक रहेगी साफ आसमान? जानिए IMD का नया फॉरकास्ट

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 7 October

Breaking News Live Updates 7 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज करियर में मिलेगा बड़ा मौका? पढ़ें 7 अक्टूबर का अपना राशिफल

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कह रहे हैं कि दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। गैंगवॉर चल रहे हैं। दिल्ली के लोग जब कहते हैं कि हम दहशत में हैं, हमारे ऊपर हमले हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं। तो ये राजनीति करने लग जाते हैं। कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल रोहिंग्या को बसा रहा है। भाजपा से हम यह उम्मीद करें? ऐसे सुरक्षा मिलेगी? गंदी राजनीति करने से सुरक्षा मिलेगी? जब लोग अपनी सुरक्षा की बात करते हैं, अमित शाह की तरफ देखते हैं तो वो उम्मीद करते हैं कि वो पुलिस का बंदोबश्त बढ़ाएंगे, सुरक्षा बढ़ाएंगे। असली गैंगस्टर्स को पकड़ेंगे। इतने सालों से दिल्ली में बड़े-बड़े गैंगस्टर्स ऑपरेट कर रहे हैं। इन लोगों की एक भी गैंगस्टर को पकड़ने की हिम्मत नहीं है। क्यों नहीं है? इनकी उन गैंगस्टर्स के साथ क्या साठ-गांठ है?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

भाजपा शासित केंद्र सरकार ने दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर का पूरी तरह ब्रेक डाउन किया-सीएम आतिशी

Next Post

जिसका डर था, वही हुआ, आज भाजपा ने खुद ही एलान कर दिया कि ये लोग दिल्ली में सबकुछ बदल देंगे – केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

7 October History

7 October History: आज ही क्यों चिल्लाया था Netanyahu ने “We are at war”? जानिए वजह

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
IMD Weather

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में कब तक रहेगी साफ आसमान? जानिए IMD का नया फॉरकास्ट

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 7 October

Breaking News Live Updates 7 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal: क्या आज करियर में मिलेगा बड़ा मौका? पढ़ें 7 अक्टूबर का अपना राशिफल

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026
Punjab CM Mann

क्या चुनाव हारने के डर से हो रही छापेमारी? सीबीआई रेड के बाद जानिए पंजाब सीएम ने क्या कहा

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
CBI Action

CBI Action: पंजाब सीएम के OSD राजबीर घुम्मन समेत 6 पर FIR, 8 शहरों में रेड

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
Next Post
भाजपा

जिसका डर था, वही हुआ, आज भाजपा ने खुद ही एलान कर दिया कि ये लोग दिल्ली में सबकुछ बदल देंगे - केजरीवाल

Silk Mark

सिल्क मार्क एक्सपो-2024 ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारी भीड़ को किया आकर्षित

CM Sukhu

प्रदेश सरकार स्कूली पाठयक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा को शामिल करने पर कर रही विचार: मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।