LIVE | ...
रविवार, 31 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा किया लोकार्पित

मुख्यमंत्री ने ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा किया लोकार्पित

शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 4 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

एस.ए.एस नगर (मोहाली), 4 दिसंबर (The News Air) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के जीवन और दर्शन को फैलाकर युवाओं को देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

यहां एयरपोर्ट रोड पर 5 करोड़ रुपये की लागत वाले ‘निशान-ए-इंकलाब’ प्लाज़ा, जहां शहीद भगत सिंह की 30 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित है, को जनता को समर्पित करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस महान शहीद को सिर्फ उनके शहीदी दिवस (23 मार्च) या जन्मदिन (28 सितंबर) पर ही याद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि हर पल याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्लाज़ा हमारी युवा पीढ़ियों को महान शहीद के नक्शे-कदमों पर चलने और देश की सेवा करने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा। भगवंत मान ने आशा व्यक्त की कि यह प्लाज़ा इस महान शहीद के योगदान से अवगत कराकर देश-विदेश से आने वाले मुसाफिरों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से मोहाली हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में से किसी ने भी इस हवाई अड्डे का नाम महान शहीद के नाम पर रखने की कोशिश नहीं की, लेकिन पदभार संभालने के बाद उनकी सरकार ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन महान शहीदों के नाम पर हवाई अड्डे, विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों का नाम रखना उनकी गौरवशाली विरासत को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि महान देशभक्तों के सपनों के अनुरूप पंजाब की तरक्की और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों से पंजाब जल्द ही देश भर में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Monsoon

खतरे की घंटी: भारत में 2026 का सबसे कमजोर Monsoon, क्या सूखे की ओर बढ़ रहा देश?

रविवार, 31 मई 2026
History of May 31

आज का इतिहास: 31 मई को हुई दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई, जानें और क्या-क्या हुआ

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates 31 May 2026

Breaking News Live Updates 31 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 31 मई 2026

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद भगत सिंह के हर सपने को साकार करने और सद्भावना व बराबरी वाले समाज की सृष्टि करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के युवा नायक ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त करवाने के लिए छोटी उम्र में ही अपना बलिदान दे दिया था। भगवंत सिंह मान ने अफसोस जताया कि पिछली सरकारों ने 70 सालों के दौरान शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जैसे महान शहीदों के सपनों को आंखों से ओझल कर दिया।।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि राज्य का कोई भी युवा रोजगार की तलाश में विदेश न जाए ताकि शहीद भगत सिंह के सपने पूरे किए जा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से युवाओं को लगभग 50,000 नौकरियां दी हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में वतन वापसी (रिवर्स माइग्रेशन) का आगाज कर दिया है।

मुख्य मंत्री ने कहा, “जिस उम्र में युवा अपने माता-पिता से तोहफे की मांग करते हैं, शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजों से अपनी मातृभूमि की आजादी की मांग की थी।” भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहीद भगत सिंह पढ़े-लिखे नेता थे, जो हमेशा लोगों की भलाई के लिए चिंतित रहते थे।

मुख्य मंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आज़म के सपने अभी भी अधूरे हैं क्योंकि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और गरीबी ने अभी भी पैर पसारे हुए हैं। उन्होंने भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए लोगों को जाति-पाति, फिर्काप्रस्ती और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठने का आह्वान किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शहीद भगत सिंह और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने मातृभूमि की खातिर अपनी प्राण न्यौछावर किए थे।

मुख्य मंत्री ने युवाओं को शहीद भगत सिंह के सपनों का देश सृजन करने के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए हमें सभी को अथक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की पुरातन शान बहाल करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महान शहीद सिर्फ एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि एक संस्था थे। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की के लिए हमें उनके नक्शे कदमों पर चलना चाहिए।

मुख्य मंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह की महान कुर्बानी युवाओं को देश की सेवा के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश को आजाद करवाने के अलावा भ्रष्टाचार और गरीबी मुक्त भारत का सपना भी देखा था। भगवंत सिंह मान ने युवाओं को प्रण लेने के लिए प्रेरित किया कि वे शहीद भगत सिंह के नक्शे कदमों पर चलकर राज्य की सेवा करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए ‘ऑनलाइन एनआरआई मिलनी’

Next Post

सुखबीर बादल पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, पुलिस की मुस्तैदी के कारण प्रभावी रूप से नाकाम हुआ: स्पीकर संधवां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Monsoon

खतरे की घंटी: भारत में 2026 का सबसे कमजोर Monsoon, क्या सूखे की ओर बढ़ रहा देश?

रविवार, 31 मई 2026
History of May 31

आज का इतिहास: 31 मई को हुई दुनिया की सबसे बड़ी नौसैनिक लड़ाई, जानें और क्या-क्या हुआ

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 31 मई 2026
Breaking News Live Updates 31 May 2026

Breaking News Live Updates 31 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 31 मई 2026
Southwest Monsoon

Southwest Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, Kerala-Tamil Nadu में दस्तक, जानें अपने राज्य का हाल

रविवार, 31 मई 2026
aaj ka rashifal 31 may

आज का राशिफल 31 मई 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

रविवार, 31 मई 2026
Next Post
किसानों

सुखबीर बादल पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण, पुलिस की मुस्तैदी के कारण प्रभावी रूप से नाकाम हुआ: स्पीकर संधवां

Bribe

रिश्वत लेने वाले वन गार्ड को विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

AAP Protest

दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ विधानसभा परिसर में "आप" विधायकों का विरोध-प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।