LIVE | ...
गुरूवार, 11 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 17 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 17 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 27 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Laljit Bhuller
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 27 नवम्बर, (The News Air) पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में अनुकंपा के आधार पर भर्ती किए गए 17 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें समाज की सेवा के प्रति समर्पित भावना और पूरे जज्बे एवं जोश के साथ अपनी सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने उनको जन कल्याण के लिए सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जन सेवा एक नेक जिम्मेदारी है इसे पूरी लगन और ईमानदारी से निभाना चाहिए।

परिवहन विभाग में आज नियुक्त हुए कई उम्मीदवारों ने भावुक होकर बताया कि उन्हें नौकरी के लिए 10 से लेकर 32 साल तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी सुध नहीं ली।

नव-नियुक्त कर्मचारी सरबजीत सिंह, निवासी गांव नंगल फीदा , ज़िला जालंधर ने बताया कि उनके पिता दारा सिंह के निधन के बाद उन्होंने वर्ष 1992 में विभाग में नौकरी के लिए आवेदन किया था। लेकिन पिछली सरकारों की अनदेखी और आश्वासनों के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगी। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का आभार व्यक्त करते हुए सरबजीत सिंह ने कहा कि मान सरकार के प्रयासों से 32 साल बाद आज उन्हें नौकरी नसीब हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

Article 164

संविधान के अनुच्छेद 164 पर Article 164 विवाद: दीपक प्रकाश मामले में Supreme Court की अहम सुनवाई

गुरूवार, 11 जून 2026
Oil Packing

Oil Packing में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ Standard Sizes में ही बिकेगा तेल

गुरूवार, 11 जून 2026
Loan

62% भारतीयों के लिए बड़ी मुसीबत: अब इस तरीके से Loan लेना होगा बेहद मुश्किल

गुरूवार, 11 जून 2026
How Bollywood Makes Money

How Bollywood Makes Money Overseas: विदेश से करोड़ों कमाने का असली खेल

गुरूवार, 11 जून 2026

51 साल के हो चुके नव-नियुक्त कर्मचारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके पिता हरचरण सिंह, निवासी गांव मुकंदपुर, ज़िला जालंधर की वर्ष 2000 में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें सिर्फ निराशा दी जिस कारण वह 24 वर्ष मज़ाक का पात्र बनते रहे। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने उनके मामले में तेजी लाते हुए नौकरी देकर उनकी वर्षों की प्रतीक्षा खत्म की।

इसी तरह, नव-नियुक्त कर्मचारी सुखबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय तरसेम सिंह, निवासी जसपाल नगर, सुल्तानविंड रोड (अमृतसर) और राजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय जसवंत कौर निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, तरन तारन रोड (अमृतसर) को 18 साल बाद, श्रीमती आशा पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी फिरोजपुर सिटी और जसविंदर सिंह पुत्र सवर्गीय सतपाल सिंह, निवासी कालका (पंचकूला) को 14 साल बाद और गगनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय रुलदु सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब को 13 साल बाद नौकरी मिली। खुशी में दीवाने हुए इन सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर का आभार व्यक्त किया।

इसी दौरान पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की लापरवाही के कारण योग्य उम्मीदवारों को 32-32 साल तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मान सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। स. भुल्लर ने कहा कि विभाग का कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि नौकरी संबंधित मामलों में तेज़ी लाई जाए।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को फिर से निर्देश दिया कि वह अनुकंपा के आधार पर नौकरी के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के युवाओं को लगभग 50,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को राज्य के विकास में बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया और समाज के हर वर्ग की भलाई को प्राथमिकता देने की अपील की।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मान सरकार ने मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद केवल 32 महीनों में लगभग 50,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कर एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि अब युवाओं के विदेश जाने की प्रवृत्ति में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि मान सरकार द्वारा उत्पन्न किए गए रोज़गार के व्यापक अवसरों के कारण, जो युवा पहले विदेशों में अवसरों की तलाश में जाते थे, वे अब पंजाब वापस लौट रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

एस.बी.एस. नगर से पकड़ी गई डी.ए.पी. खाद में नाइट्रोजन और फास्फोरस की बड़ी कमी के…

Next Post

चेक गणराज्य के राजदूत ने पंजाब विधानसभा स्पीकर से की मुलाकात

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Article 164

संविधान के अनुच्छेद 164 पर Article 164 विवाद: दीपक प्रकाश मामले में Supreme Court की अहम सुनवाई

गुरूवार, 11 जून 2026
Oil Packing

Oil Packing में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ Standard Sizes में ही बिकेगा तेल

गुरूवार, 11 जून 2026
Loan

62% भारतीयों के लिए बड़ी मुसीबत: अब इस तरीके से Loan लेना होगा बेहद मुश्किल

गुरूवार, 11 जून 2026
How Bollywood Makes Money

How Bollywood Makes Money Overseas: विदेश से करोड़ों कमाने का असली खेल

गुरूवार, 11 जून 2026
Media

न्यूज़ एजेंसी का बड़ा खेल: ₹5 के अखबार में छिपा Media Business का सच

गुरूवार, 11 जून 2026
historical

11 June History: आज के दिन बदली दुनिया की तस्वीर, अमेरिका की आजादी से लेकर Alcatraz की महान फरार तक

गुरूवार, 11 जून 2026
Next Post
Kultar Sandhwan

चेक गणराज्य के राजदूत ने पंजाब विधानसभा स्पीकर से की मुलाकात

बंबीहा गैंग

पंजाब पुलिस की ओर से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी; दो पिस्तौल बरामद

kalsi

शुक्राना यात्रा का दूसरा दिन: कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी ने अमृतसर से बटाला तक निकाली यात्रा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।