रविवार, 10 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बिरसा मुंडा, झारखंड के नायकों की विरासत हम सभी को प्रेरित करती है: कटारिया

बिरसा मुंडा, झारखंड के नायकों की विरासत हम सभी को प्रेरित करती है: कटारिया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 16 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
गुलाब चंद कटारिया
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पंजाब,16 नवंबर (The News Air): पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने 25वें झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आदिवासी आंदोलन के प्रणेता भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। राज्यपाल कटारिया ने श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के शुभ संयोग पर भी प्रकाश डाला तथा सत्य, सेवा और समर्पण की शिक्षाओं पर जोर दिया। राज्यपाल ने सिख परंपरा लंगर प्रथा की भी प्रशंसा की तथा निस्वार्थ सेवा और एकता के सार पर जोर दिया। उन्होंने सिख धर्म के मूल्यों और सामूहिकता तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य की जनजातीय परंपराओं के बीच समानतायें बतायीं।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत पंजाब राजभवन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस मनाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “ यह कार्यक्रम विविधता में एकता को बढ़ावा देते हुए हमारे राष्ट्र की सांस्कृतिक विविधता के लिए आपसी समझ और सम्मान को बढ़ावा देता है।” पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुये राज्यपाल कटारिया ने झारखंड के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “ यह उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प था, जो झारखंड को अस्तित्व में लाया और आदिवासी समुदाय को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अधिकारों की रक्षा करने के लिये एक मंच प्रदान किया। ”

राज्यपाल कटारिया ने 15 नवंबर, 2000 को झारखंड के गठन के बाद से हुये परिवर्तन पर प्रकाश डाला। अपने प्रचुर खनिज संसाधनों के लिये जाने जाने वाले इस राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के विकास में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। उन्होंने झारखंड की सांस्कृतिक जीवंतता की भी प्रशंसा की, जो इसकी लोक कला, संगीत, नृत्य और सरहुल और कर्मा जैसे त्योहारों में परिलक्षित होती है, जो समुदाय के प्रकृति के साथ गहरे संबंध को दर्शाते हैं। राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और अल्बर्ट एक्का सहित झारखंड के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और समानता और न्याय के लिये उनके बलिदान को स्वीकार किया। उन्होंने भारत में राज्य के योगदान की भी सराहना की, जिसमें इसकी खनिज संपदा से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, क्रिकेटर एम.एस. धोनी और मुक्केबाज अरुणा मिश्रा जैसी शानदार हस्तियां शामिल हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि श्री मोदी ने आदिवासी कल्याण के लिये 6,640 करोड़ रुपये की परियोजनायें शुरू की हैं, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये 10 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना भी शामिल है। उन्होंने आदिवासी गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 रुपये के विशेष सिक्के और डाक टिकट जारी करने का भी उल्लेख किया और ‘धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान’ पर प्रकाश डाला, जिसके तहत 60,000 से अधिक आदिवासी गांवों के विकास के लिये 80,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Vijay oath ceremony

Vijay Oath Ceremony: शपथ में विजय से हुई बड़ी गलती, राज्यपाल ने तुरंत रोका

रविवार, 10 मई 2026
Thalapathy Vijay CM

Thalapathy Vijay CM: मुख्यमंत्री बनते ही विजय का DMK पर बड़ा हमला

रविवार, 10 मई 2026
10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

म्यूचुअल फंड में रोज करें 167 रुपये की एसआईपी, बन जाएंगे 5 करोड़ के मालिक

Next Post

दिशा पाटनी के पिता हुए धोखाधड़ी का शिकार, सरकारी आयोग में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगे इतने लाख रुपए

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Vijay oath ceremony

Vijay Oath Ceremony: शपथ में विजय से हुई बड़ी गलती, राज्यपाल ने तुरंत रोका

रविवार, 10 मई 2026
Thalapathy Vijay CM

Thalapathy Vijay CM: मुख्यमंत्री बनते ही विजय का DMK पर बड़ा हमला

रविवार, 10 मई 2026
10 May History

10 May History: चर्चिल बने ब्रिटिश PM, मंडेला हुए दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Next Post
दिशा पाटनी के पिता हुए धोखाधड़ी का शिकार, सरकारी आयोग में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगे इतने लाख रुपए

दिशा पाटनी के पिता हुए धोखाधड़ी का शिकार, सरकारी आयोग में बड़ा पद दिलाने के नाम पर ठगे इतने लाख रुपए

झांसी: 25 बच्चों को बचाने वाले कृपाल बोले- 1 बेड पर थे 6 बच्चे

झांसी: 25 बच्चों को बचाने वाले कृपाल बोले- 1 बेड पर थे 6 बच्चे

बैंकों की छुट्टी है आज? बैंक जाने वाले ग्राहक ध्यान दें!

बैंकों की छुट्टी है आज? बैंक जाने वाले ग्राहक ध्यान दें!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।