मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में 23 नवंबर से शुरू होगा ‘म्यूजिकल चेयर’, सीएम पोस्ट के लिए महायुति और MVA में होगा असली ‘खेल’

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 नवम्बर 2024
A A
0
news
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच ताबड़तोड़ ‘बयानों के बाण’ चलाए जा रहे हैं। हेलिकॉप्टर चेकिंग, बाल ठाकरे, अडाणी, कटेंगे तो बंटेंगे जैसे नारों से चुनावी समर सज चुका है। अभी असली लड़ाई बाकी है, जो 23 नवंबर को चुनाव परिणाम के बाद शुरू होगा। एक्सपर्ट मानते हैं कि चुनाव के बाद सत्ता किसी भी पक्ष को मिले, सीएम की कुर्सी के लिए राजनीतिक उलटफेर के लिए स्टेज भी तैयार हो गया है। दोनों गुटों में सीएम पोस्ट के लिए कई दावेदार हैं और चुनावी भाषणों में भी इसके संकेत मिलने लगे हैं। गृह मंत्री अमित शाह में एक रैली में कहा कि महाराष्ट्र को नरेंद्र मोदी और फड़णवीस पर भरोसा है।

सीएम पोस्ट चाहती है कांग्रेस, मगर उद्धव ठाकरे ने दावा नहीं छोड़ा

2019 में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर ही बीजेपी और शिवसेना के बीच विवाद शुरू हुआ, फिर राज्य में नए सियासी समीकरण बने थे। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ 25 साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया था। महाराष्ट्र चुनाव के ऐलान से पहले ही महाविकास अघाड़ी में सीएम की कुर्सी को लेकर सिरफुटौव्वल शुरू हुआ था। उद्धव ठाकरे लगातार सीएम फेस को लेकर गठबंधन में सवाल उठाते रहे और कांग्रेस इसे दरकिनार करती रही। शरद पवार ने भी इस मुद्दे को चुनाव परिणाम तक के लिए टाल दिया। चर्चा है कि अगर नतीजे उलट-पुलट हुए तो वह सुप्रिया सुले का नाम आगे कर सकते हैं।

कांग्रेस ने दिया फॉर्मूला, ज्यादा विधायक वाले बनेंगे सीएम

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने इरादा साफ कर दिया कि वह उद्धव ठाकरे को वॉकओवर नहीं देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने एक बयान में बताया कि ज्यादा सीटें जीतने वाले का सीएम बनेगा। लोकसभा चुनाव में 13 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस की दावेदारी और भी मजबूत हो गई है। चुनाव के दौरान उद्धव ठाकरे इस मसले पर चुप हैं, मगर उन्होंने अभी तक सीएम पद पर अपना दावा नहीं छोड़ा है। अघाड़ी में कांग्रेस 101, शरद पवार की एनसीपी 86 और उद्धव ठाकरे की सेना 95 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह भी पढे़ं 👇

8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी तीन गुना होगी, कर्मचारियों की बड़ी मांग

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann सरकार का बड़ा दावा: Punjab से हर वादा पूरा, CM बोले- रंगला पंजाब बनाना है लक्ष्य

मंगलवार, 10 मार्च 2026
RBI Digital Fraud Rules

RBI Digital Fraud Rules: साइबर फ्रॉड पर बैंक देगा पैसा वापस, बड़ा नियम

मंगलवार, 10 मार्च 2026
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: किसानों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख का कर्ज माफ

मंगलवार, 10 मार्च 2026
अब दोबारा डिप्टी नहीं बनेंगे देवेंद्र फड़णवीस

महायुति में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी भी पार्टियों को घनचक्कर बनाने वाली है। महायुति के नेता सीएम पद को लेकर बोलने से बच रहे हैं, मगर गठबंधन में सीएम पद के तीन दावेदार हैं। एनसीपी प्रमुख अजित पवार खुले तौर पर सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। सीएम बनने के बाद डिप्टी सीएम बनने वाले देवेंद्र फड़णवीस भी बता चुके हैं कि वह एकनाथ शिंदे के डिप्टी बनने के लिए तैयार नहीं थे। पार्टी के आदेश पर उन्होंने सरकार संभालने के लिए अंतिम समय में जूनियर पोस्ट को कबूल किया था। चुनाव के बाद बीजेपी यह रवायत शिंदे के लिए दोहरा सकती है। देवेंद्र फड़णवीस के लिए बीजेपी के शीर्ष नेता और आरएसएस खुले तौर पर बैटिंग कर रहा है।

रेस में ही एकनाथ शिंदे, लोकप्रियता में फड़णवीस से आगे

एकनाथ शिंदे 2022 में ही मुख्यमंत्री बनने के ख्वाहिशमंद थे और अब ऐसा नहीं माना जा सकता है कि वह खुद को रेस से बाहर कर लेंगे। लोकप्रियता के सर्वेक्षणों में वह फड़णवीस और उद्धव से भी आगे हैं। लोकसभा चुनाव में उनका स्ट्राइक रेट बीजेपी से बेहतर था। महायुति में भी सीएम का पद चुनाव नतीजों पर टिका है। बीजेपी सर्वाधिक 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उसके 11 नेता एनसीपी और शिवसेना से चुनाव लड़ रहे हैं। शिंदेसेना 81 और अजित पवार की पार्टी एनसीपी 59 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी खुले तौर पर देवेंद्र फड़णवीस के नाम पर वोट मांग रही है।

चाचा भतीजा मिलकर करेंगे खेल या फिर बनेंगे किंगमेकर?

महाविकास अघाड़ी या महायुति की सरकार शरद पवार और अजित पवार के परफॉर्मेंस पर टिकी है। चाचा-भतीजे के स्ट्राइक रेट दोनों को किंगमेकर बना सकती है। शरद पवार अपने गठबंधन में 86 और अजित पवार 59 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर दोनों 50 पर्सेंट के स्ट्राइक रेट से चुनाव जीतते हैं तो उनकी सीटों की संख्या 70 के करीब पहुंच सकती है, इसके बाद कोई और खेल हो जाए, इसकी संभावना भी खत्म नहीं हुई है। अजित पवार बड़े सधे हुए अंदाज में चुनाव लड़ रहे हैं। वह बीजेपी के हिंदुत्व से किनारा भी कर रहे हैं । अभी तक उन्होंने और उनकी पार्टी ने शरद पवार के खिलाफ सीधा अटैक नहीं किया है। अडाणी विवाद में बयान देकर उन्होंने साफ कर दिया कि उन्होंने शरद पवार की इच्छा के मुताबिक ही पहली बार बीजेपी की 80 घंटे की सरकार में डिप्टी सीएम बने थे। इन दोनों में से एक किंगमेकर तो बनेगा ही, इतना तो तय है।

Previous Post

न्यूजीलैंड की सांसद ने नाचकर फाड़ी विधेयक की कॉपी, ऐसी गरजीं कि हिल गया पार्लियामेंट; देखें Video

Next Post

मुंबई की एक लॉ फर्म को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

8th Pay Commission

8th Pay Commission: सैलरी तीन गुना होगी, कर्मचारियों की बड़ी मांग

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Bhagwant Mann

Bhagwant Mann सरकार का बड़ा दावा: Punjab से हर वादा पूरा, CM बोले- रंगला पंजाब बनाना है लक्ष्य

मंगलवार, 10 मार्च 2026
RBI Digital Fraud Rules

RBI Digital Fraud Rules: साइबर फ्रॉड पर बैंक देगा पैसा वापस, बड़ा नियम

मंगलवार, 10 मार्च 2026
PM Kisan 22nd Installment

PM Kisan 22nd Installment: किसानों की बल्ले-बल्ले, 2 लाख का कर्ज माफ

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: नहीं बढ़ेंगे दाम, वित्त मंत्री ने दी बड़ी राहत

मंगलवार, 10 मार्च 2026
yogi

Yogi Cabinet Meeting: शिक्षकों को फ्री इलाज, 800 करोड़ की बड़ी सौगात

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
मुंबई की एक लॉ फर्म को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी

मुंबई की एक लॉ फर्म को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी

धुंध ने रोका बारात का रास्ता, तो रोडवेज बस में सवार होकर पहुंचा दूल्हा

धुंध ने रोका बारात का रास्ता, तो रोडवेज बस में सवार होकर पहुंचा दूल्हा

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।