मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पराली जलाने का समाधान खोजने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कोई न कोई रास्ता निकालना चाहिए

पराली जलाने का समाधान खोजने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कोई न कोई रास्ता निकालना चाहिए

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, नौकरशाहों और अन्य सहयोगियों को सामूहिक प्रयास का आह्वान

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 नवम्बर 2024
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, ,13 नवंबर (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, नौकरशाहों और अन्य सहयोगियों से पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। आज यहां पंजाब यूनिवर्सिटी में उन्होंने ‘विजन पंजाब’ के बारे में करवाए गए सेमिनार के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ भूमि को महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीरों-पैगंबरों और शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पंजाब पवित्र धरती होने क्स बावजूद पिछली सरकारों की नकारात्मक और उदासीन नीति के कारण विकास की गति में पिछड़ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है, लेकिन उन्हें केंद्र सरकार की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान आज अन्नदाता के रूप में जाने जाते हैं, उन्हें दो हफ्तों के बाद पराली जलाने के कारण आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि किसानों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करना इस समस्या से निपटने का हल नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पराली जलाने के प्रबंधन के लिए स्थायी समाधान विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़े-बड़े दावे किए जाने के बावजूद पराली जलाने का अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि यह केवल पंजाब का नहीं बल्कि समूचे उत्तर क्षेत्र का लंबे समय से लटका हुआ मुद्दा है, लेकिन किसानों के पास फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए कोई उचित साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान भी अब पराली नहीं जलाना चाहते, क्योंकि इसका सबसे पहला असर किसानों के परिवारों पर ही पड़ता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पराली के निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग से एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है।

किसानों के हितों की रक्षा के लिए वैकल्पिक फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की गारंटी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब ने पानी और उपजाऊ मिट्टी जैसे अपने बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन गंवाने का संताप झेला है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक किलो चावल उगाने के लिए लगभग 3500 लीटर पानी की खपत होती है, जिससे राज्य का पानी खतरे की कगार पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के किसान वैकल्पिक फसलें तभी अपना सकते हैं जब उन्हें इन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले और इन फसलों का निश्चित विपणन किसानों को फसली विविधता अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जिसकी पूरे विश्व में फ्रेंचाइजी है क्योंकि पंजाबियों ने हर देश और हर क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी स्वभाव से ही मेहनती हैं, जिसके बल पर उन्होंने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बोइंग में 45 प्रतिशत इंजीनियर जी.एन.ई., लुधियाना से हैं और फ्लिपकार्ट, ओला, मास्टरकार्ड और अन्य कंपनियों के सी.ई.ओ. भी पंजाबी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की आंतरिक क्षमता है और उनकी योग्यता का सही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा हवाई जहाज की तरह होते हैं और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए एक लॉन्चपैड प्रदान करेगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पंजाब के युवा अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए राज्य में स्कूल ऑफ एमीनेन्स स्थापित किए गए हैं और इसी तरह सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली को भी उन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रखा और इस प्रकार उनकी प्रगति में बाधाएं डाली। इसके विपरीत भगवंत सिंह मान का उद्देश्य गरीब छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें अधिक से अधिक सक्षम बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परिणाम सबके सामने है क्योंकि सरकारी स्कूलों के 158 छात्रों ने पहली बार जे.ई.ई. की परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है क्योंकि आने वाले दिनों में ऐसे और परिणाम सामने आएंगे जिसके लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर 45000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आठ हाई-टेक केंद्र खोल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये केंद्र युवाओं को यूपीएससी की परीक्षा पास करने और राज्य तथा देश में महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को उच्च पदों पर बिठाकर देश की सेवा करने के योग्य बनाना है।

यह भी पढे़ं 👇

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Pregnant: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका, 41 की उम्र में गुड न्यूज

मंगलवार, 17 मार्च 2026
MOIL Share Price

MOIL Share Price में 20% Upper Circuit, Q4 में चाहिए FY21 के 81% के बराबर उत्पादन

मंगलवार, 17 मार्च 2026
A League Men

A League Men: Caputo के गोल ने Melbourne City को दिलाई बड़ी जीत

मंगलवार, 17 मार्च 2026
NEET SS Counselling 2025

NEET SS Counselling 2025: MCC का बड़ा फैसला, 12 सीटें वापस

मंगलवार, 17 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ राज्य की भावनात्मक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और समृद्ध विरासत का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी हमारे क्षेत्र की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है और इसमें हरियाणा की किसी हिस्सेदारी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो हरियाणा के किसी कॉलेज को विश्वविद्यालय से मान्यता दी जाएगी और न ही विश्वविद्यालय की सीनेट में पिछले दरवाजे से प्रवेश के लिए हरियाणा के किसी भी प्रयास को सफल होने दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने खेद व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की संरचना को बदलने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार छात्रों के व्यापक हित में ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पंजाब-समर्थक और विकासमुखी रुख के कारण विपक्ष के नेता उन्हें निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि यह आलोचना पूरी तरह से तर्कहीन है और विपक्षियों की मनगढ़ंत और गलत मंशा वाले इरादों पर आधारित है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की ऐसी छोटी चालों से वे पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए अनथक मेहनत करेंगे।

Previous Post

संधवां द्वारा पंजाब के किसानों से फसली विविधता अपनाने का आह्वान

Next Post

दिल्ली कैबिनेट ने सर्वसम्मति से बस मार्शलों की तत्काल बहाली की एलजी से सिफारिश की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Pregnant: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका, 41 की उम्र में गुड न्यूज

मंगलवार, 17 मार्च 2026
MOIL Share Price

MOIL Share Price में 20% Upper Circuit, Q4 में चाहिए FY21 के 81% के बराबर उत्पादन

मंगलवार, 17 मार्च 2026
A League Men

A League Men: Caputo के गोल ने Melbourne City को दिलाई बड़ी जीत

मंगलवार, 17 मार्च 2026
NEET SS Counselling 2025

NEET SS Counselling 2025: MCC का बड़ा फैसला, 12 सीटें वापस

मंगलवार, 17 मार्च 2026
World News 17 March

World News 17 March: Trump ने माना ईरान ताकतवर, काबुल में 400 मौतें, Cuba पर कब्जे की धमकी

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Kerala Lottery Result Today

Kerala Lottery Result Today: Samrudhi SM 46 Draw के विजेताओं की पूरी लिस्ट

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
marshal

दिल्ली कैबिनेट ने सर्वसम्मति से बस मार्शलों की तत्काल बहाली की एलजी से सिफारिश की

वायु

वायु की गुणवत्ता प्रबंधन के आयोग द्वारा पराली जलाने के आंकड़ों में पिछले वर्ष की तुलना में...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।