शनिवार, 25 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - JMM ने जारी किया अधिकार पत्र; रोजगार, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और आरक्षण पर क्या-क्या करेगी पार्टी

JMM ने जारी किया अधिकार पत्र; रोजगार, पेंशन, खाद्य सुरक्षा और आरक्षण पर क्या-क्या करेगी पार्टी

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 12 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
आरक्षण
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

झारखंड 12 नवंबर (The News Air): झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर 13 नवंबर को जहां पहले चरण का जबकि 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है. मतदान से पहले जहां भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संकल्प पत्र जारी कर पंचप्रण के साथ 150 बिंदुओं पर जनता को लाभान्वित करने की घोषणा की गई तो कांग्रेस ने एक वोट 7 गारंटी जारी किया. इसी तरह झारखंड की सत्ता पर काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने 9 प्रमुख बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए घोषणा पत्र जारी किया है, जिसे पार्टी ने अधिकार पत्र का नाम दिया.

जेएमएम ने शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ किसान, अनुबंध कर्मी, महिला, उद्योग- पर्यटन, स्वास्थ्य, खेलकूद और खाद्य सामाजिक सुरक्षा को अहम बिंदु बनाया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन तथा पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने जेएमएम का घोषणा पत्र जारी किया जिसे अधिकार पत्र का नाम दिया गया है. अधिकार पत्र के पहले ही पन्ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन की तस्वीर लगी है, साथ ही यह भी लिखा है, “एक ही नारा हेमंत दोबारा.”

केंद्र से बकाया वापस लेंगे

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जारी की गई घोषणा पत्र में स्थानीय लोगों के अधिकार की बातें लिखी गई हैं. घोषणा पत्र में केंद्र सरकार और उनकी कंपनियों के पास झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये वापस लाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा यह भी लिखा गया है.

यह भी पढे़ं 👇

H-1B Visa Ban

H-1B Visa Ban: अमेरिका में 3 साल रोक, भारत पर भारी असर

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
WWE Releases 2026

बड़ा झटका! WWE Releases 2026: WrestleMania 42 बाद 20+ Superstars Fired

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
NaveenJaihind

बड़ा दावा! Punjab AAP Crisis: 28 MLA छोड़ सकते हैं पार्टी, खतरे में सरकार

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Pala Jalalpuria

बड़ी खबर! Pala Jalalpuria ने AAP ज्वाइन की, CM मान ने किया स्वागत

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

साथ ही “हो, मुंडारी, कुडुख सनेत अन्य जनजातीय भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने की पहल की जाएगी. अधिकार पत्र में जेएमएम की ओर से बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के बुजुर्गों, दिव्यांग और विधवा महिलाओं को हर महीने 2500 पेंशन देने की बात कही गई है. जबकि युवाओं के लिए 5 साल में 10 लाख से अधिक नौकरीदेने का वादा किया गया है. इसके अलावा हर परिवार को हर महीने 200 यूनिट निःशुल्क बिजली देने और बकाया बिजली बिल को लेकर पूर्व में दर्ज केस या मामले को खारिज करने की भी गारंटी दी गई है.

1932 के खतियान के आधार पर नीति

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से अपने अधिकार पत्र में साल 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति, साथ ही पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण ,आदिवासियों को 28%, जबकि अनुसूचित जाति को 12% आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए गृह मंत्रालय में लंबित विषय को स्वीकृत कराने को लेकर प्रयास करने का वादा किया गयाय है. साथ ही भूमि अधिकार कानून बनाकर सभी स्थानीय भूमिहीन परिवारों को भूखंड देने का वादा किया गया है.

पार्टी ने महिलाओं से वादा करते हुए कहा है कि महिलाओं को मईया सम्मान योजना के तहत सम्मान राशि के रूप में हर महीने ₹2500 दिए जाएंगे. हर अनुमंडल में सभी सुविधाओं के साथ महिला महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी. राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सखी मंडल की महिलाओं को 15,000 करोड़ रुपये का क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराते हुए स्वरोजगार के अवसर दिए जाएंगे.

अनुबंध कर्मियों के लिए बहुत कुछ

अनुबंध कर्मियों से वादा करते हुए स्थायी सेवा की सुरक्षा के साथ मानदेय बढ़ाने, सेवा शर्तों के साथ वेतन वृद्धि करने का भी वादा किया है. राज्य कर्मियों की पुरानी पेंशन को सुरक्षित रखते हुए उनके एनपीएस खाते में जमा राशि को केंद्र सरकार से वापस लाने के कदम उठाए जाने का वादा किया गया है.

किसानों को 0 फीसदी ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा. इसके अलावा धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा. जबकि स्वास्थ्य को लेकर राज्य के सभी जरूरतमंद परिवारों को 15 लाख रुपए के अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जाएगा. सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक नर्स और दवाइंयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, इसके साथ ही हर पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र भी खोले जाएंगे.

हर महीने गरीबों को 7 किलो चावल

उद्योग और पर्यटन को लेकर घोषणा करते हुए जेएमएम ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए क्रेडिट गारंटी योजना के तहत राज्य के उद्यमी को 5 करोड़ तक का ऋण देने का वादा किया है. साथ ही जिला मुख्यालय में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनेगा और आसान शर्तों पर उद्यमियों को जमीन दी जाएगी. आवास बोर्ड के जरिए शहर में मध्यम वर्ग के लिए सस्ती दर पर आवास की व्यवस्था भी कराई जाएगी.

जेएमएम ने खाद्य एवं सामाजिक सुरक्षा के तहत गरीबों को हर महीने 7 किलो चावल, 2 किलो दाल देने का वादा किया है. इसके अलावा सभी जरूरतमंद परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर, 25 लाख से अधिक गरीब परिवारों को अबुआ आवास देने का वादा किया है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Kasganj Tragedy: यूपी के कासगंज में बड़ा हादसा! दीवार ढहने से मलबे में दबकर 4 महिलाओं की मौत

Next Post

जर्मनी में मिला 150 साल पुराना भारतीय रहस्य

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

H-1B Visa Ban

H-1B Visa Ban: अमेरिका में 3 साल रोक, भारत पर भारी असर

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
WWE Releases 2026

बड़ा झटका! WWE Releases 2026: WrestleMania 42 बाद 20+ Superstars Fired

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
NaveenJaihind

बड़ा दावा! Punjab AAP Crisis: 28 MLA छोड़ सकते हैं पार्टी, खतरे में सरकार

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Pala Jalalpuria

बड़ी खबर! Pala Jalalpuria ने AAP ज्वाइन की, CM मान ने किया स्वागत

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
India Election 2026

बड़ा खुलासा! Millions Deleted फिर भी Record Voting India Election 2026

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Paytm Payments Bank

RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस किया रद्द: जानें पूरा मामला

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Next Post
जर्मनी में मिला 150 साल पुराना भारतीय रहस्य

जर्मनी में मिला 150 साल पुराना भारतीय रहस्य

BREAKING : Sidhu Moosewala के ताया के गनमैन को लगी गोली,

BREAKING : Sidhu Moosewala के ताया के गनमैन को लगी गोली,

देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और ओवैसी के बीच जमकर जुबानी जंग, जानें किसने-क्या कहा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।