LIVE | ...
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - न्यायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सरकारी फंड में गबन के आरोप में ठेकेदार को किया गिरफ्तार

न्यायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए सरकारी फंड में गबन के आरोप में ठेकेदार को किया गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
सरकारी फंड
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 नवंबर (The News Air) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एस.बी.एस. नगर में जिला न्यायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए आवंटित सरकारी फंड में गबन के आरोप में मैसर्र्स तुंग बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरदासपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर लखविंदर सिंह, जो गुरदासपुर के गांव तुंग का निवासी है, को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले तीन महीने से अधिक समय से फरार था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) ने एस.बी.एस. नगर में न्यायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए वर्ष 2017 में टेंडर जारी किए थे और यह टेंडर 03.08.2017 को तुंग बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरदासपुर को आवंटित किया गया था।

यह प्रोजेक्ट 35,19,18,620 रुपये की लागत से 18 महीनों में पूरा होना था। बाद में पी.डब्ल्यू.डी. ने कॉम्प्लेक्स के अंदर जजों के लिए पार्किंग और आवासीय क्वार्टरों का निर्माण भी शामिल करते हुए इस प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ा दिया, जिससे इसकी कुल लागत बढ़कर 65,91,47,000 रुपये हो गई।

गौरतलब है कि तुंग बिल्डर्स का ठेकेदार तय समय में काम पूरा नहीं कर पाया। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग नवांशहर के अधिकारियों/कर्मचारियों ने तुंग बिल्डर्स के एम.डी. लखविंदर सिंह के साथ मिलीभगत करके मार्च 2023 तक लगभग 53,00,00,000 रुपये का भुगतान कर दिया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय पर पूरा न करने के कारण विभाग ने मई 2023 में टेंडर का आवंटन रद्द कर दिया और आवंटित फंड में गबन की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

यह भी पढे़ं 👇

October 28 Historical Events and Milestones

अक्टूबर 28 को इतिहास बदलने वाली बड़ी घटनाएं: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से फैराडे तक

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Heavy Rainfall Warning 28 October 2026

भारत में तूफान का कहर: आंध्र-उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 28 October 2026

Breaking News Live Updates 28 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026

28 अक्टूबर को चंद्रमा वृषभ में: 12 राशियों का खास दिन

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

प्रवक्ता ने कहा कि समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लोक निर्माण विभाग के आठ अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही के कारण तुंग बिल्डर्स को 11,50,00,000 रुपये की अतिरिक्त भुगतान की गई थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर तुंग बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार सहित लोक निर्माण विभाग के आठ अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ थाना सदर, नवांशहर में आईपीसी की धारा 406, 409, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफ.आई.आर. नंबर 98 दिनांक 01.08.2024 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके निवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हवाई अड्डों पर सिखों को कृपाण पहनने की पाबंदी तुरंत हटाई जाए: स्पीकर संधवां

Next Post

रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर तीसरी बार वोटिंग टली

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 28 Historical Events and Milestones

अक्टूबर 28 को इतिहास बदलने वाली बड़ी घटनाएं: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से फैराडे तक

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Heavy Rainfall Warning 28 October 2026

भारत में तूफान का कहर: आंध्र-उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 28 October 2026

Breaking News Live Updates 28 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026

28 अक्टूबर को चंद्रमा वृषभ में: 12 राशियों का खास दिन

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026
Kartarpur Corridor

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को तुरंत खोलने की मांग पंजाब विधानसभा ने उठाई

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Punjab Water Rights Assembly Yamuna Sutlej

यमुना-रावी के पानी पर ऐतिहासिक मत पास, राजस्थान को रॉयल्टी की मांग Punjab Water Rights Assembly Yamuna Sutlej

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Next Post
चेयरपर्सन

रोहतक जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर तीसरी बार वोटिंग टली

चेयरपर्सन

Oppo Reno 13, Reno 13 Pro लॉन्च से पहले यहां आए नजर, जानें कब देंगे दस्तक

चेयरपर्सन

भीषण दुर्घटना से दहला उत्तराखंड, देहरादून में इनोवा के उड़े परखच्चे, 6 की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।