LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं- अरविंद केजरीवाल

टीम केजरीवाल से जुड़ने के लिए phirlayengekejriwal.com पर रजिस्टर करें, 7277972779 नंबर पर मिस्ड कॉल दें

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 8 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
अरविंद केजरीवाल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 08 नवंबर (The News Air) दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आप देश में कहीं भी हो कुछ महीने सब छोड़कर आम आदमी पार्टी को दिल्ली जिताने के लिए जुट जाएं। पूरी पार्टी ने पिछले दो साल में बहादुरी, साहस और सूझबूझ से सारी कठिनाईयों का सामना किया और हम परिवार के रुप में और मजबूत हुए हैं। आजादी के 75 साल बाद इस देश ने पहली बार राजनीति में जनता से जुड़े स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें जैसे मुद्दों की बात सुनी है। आम आदमी पार्टी देश की अकेली उम्मीद है, लोगों ने पहली बार देखा है कि अगर सरकार ईमानदार हो जाए तो क्या कुछ नहीं हो सकता। कुछ महीने में दिल्ली के चुनाव हैं, ये लोग हमें हराने के लिए सबकुछ करेंगे, लेकिन हमें इन्हें जीतने नहीं देना और दिल्ली के कामों को थमने नहीं देना है। टीम केजरीवाल से जुड़ने के लिए phirlayengekejriwal.com पर रजिस्टर करें टीम 7277972779 पर मिस्ड कॉल दें।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को डिजिटल प्रेस वार्ता के जरिए ‘आप’ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं और सपोर्टर्स को मेरा नमस्कार। कई दिनों से आपसे बात करने का मन कर रहा था। जेल से बाहर आने के बाद कई बार सोचा कि आपसे बात करूं। मैं कई कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भी मिला। कुछ से मिल भी नहीं पाया, इसके लिए क्षमा चाहता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दो साल में हम सबसे कठिन दौर से गुजरे हैं। लेकिन कहते हैं ना कि भगवान कठिनाइयां भी अपने सबसे प्रिय भक्तों को ही देता है, उनकी परीक्षा लेता है। आपने इतिहास में कितनी कहानियां पढ़ी होंगी। भगवान ने राजा हरिशचंद्र की तो कितनी कठिन परीक्षा ली थी। भगवान कठिनाइयां भेजकर आपको भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूत करता है। भगवान जब बहुत बड़ी कठिनाइयां भेजता है तो यह उनका संकेत होता है कि भगवान आपसे आने वाले समय में कुछ बड़ा काम करवाना चाह रहा है। इसलिए हमें कठिनाइयों से घबराना नहीं है बल्कि उनका बहादुरी से मुकाबला करना है।

यह भी पढे़ं 👇

ITR Filing 2026

ITR Filing 2026: दोबारा क्यों भरना पड़ रहा फॉर्म? जानें नए नियम

मंगलवार, 23 जून 2026
Gold-Silver Rate

Gold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में धड़ाम हुए दाम, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मंगलवार, 23 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment: बैंक खाते में पैसे नहीं आए? यहां करें शिकायत

मंगलवार, 23 जून 2026
Egg Export

Egg Export Success: ऑस्ट्रिया को 22.6 मीट्रिक टन अंडा पाउडर का निर्यात

मंगलवार, 23 जून 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी पार्टी ने बहुत बहादुरी, साहस और सूझबूझ अभी तक सारी कठिनाइयों का सामना किया है। हमें तोड़ने और खरीदने की बहुत कोशिशें की गईं लेकिन हम नहीं टूटे। बल्कि आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और ज्यादा मजबूती, जज़्बात से एक परिवार बन गए हैं। मैं जब कार्यकर्ताओं से मिलता हूं तो उनकी आंखों में जो नमी होती है, उनके मन में मेरे प्रति जो प्यार होता है, मैं उसे देखकर भाव विभोर हो जाता हूं। उनके चेहरे की दृढ़ता आने वाली बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने का हौंसला बयां करती हैं। हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि आप मुझसे बहुत प्यार करते हो। मैं भी आपसे बहुत प्यार करता हूं। मेरे और आपके इस रिश्ते को किसी की नज़र ना लगे। हमें अपने इस रिश्ते को अपनी ताकत बनाना है। अगले कुछ महीनों में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हैं। ये लोग इस बार दिल्ली के चुनावों में हमें हराने के लिए सब कुछ करेंगे। ये लोग पूरी ताकत लगाएंगे। लेकिन हमें इन ताकतों को किसी भी हालत में जीतने नहीं देना है। आज़ादी के 75 साल के बाद इस देश ने पहली बार राजनीति में जनता से जुड़े मुद्दों की बात सुनी है। लोगों ने पहली बार राजनीति में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें इन जैसे मुद्दों की बात सुनी है। 75 साल में पहली बार लोगों ने देखा है कि अगर सरकार ईमानदार हो जाए तो क्या कुछ नहीं हो सकता। देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी एक ताज़ा हवा का झोंका है। इसे आगे बढ़ाना है। दिल्ली में हुए कामों को रुकने नहीं देना है, इन्हें आगे बढ़ाना है। अभी और बहुत कुछ काम करने बाकी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की अकेली उम्मीद है, इस उम्मीद को कायम रखना है। इसे और आगे बढ़ाना है। जरूरत पड़ने पर देश के लिए तन, मन, धन सब कुछ क़ुर्बान करने की तैयारी रखो। अगर हो सके तो दिल्ली चुनाव के लिए अपने-अपने काम से छुट्टी लेकर कुछ महीनों के लिए पूरा समय इन चुनावों के लिए लगा दो। दिल्ली के बाहर के लोग दिल्ली आकर अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के यहां कुछ महीने रहने के लिए इंतजाम कर लो। दिल्ली वाले भी छुट्टी लेकर पूरा समय चुनावों में लग जाओ। अगर आप पूरा समय नहीं भी दे सकते हैं तो प्रतिदिन कुछ घंटे या हर हफ्ते कुछ घंटे दे दो। वो भी नहीं दे सकते तो अपने-अपने घर से हर रोज़ कुछ घंटे दे दो। आपकी सुविधा के अनुसार हम आपको काम बताएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब भी कभी कमजोरी महसूस हो, किसी भी तरह की निराशा मन में आए या किसी पर गुस्सा आए तो मन ही मन राम का नाम ले लेना। राम के नाम में बहुत ताकत है। देखना तुरंत शांति महसूस होगी। जो कार्यकर्ता अन्य धर्मों के हैं, वो अपने-अपने भगवान, अल्लाह या जिनपर भी उनकी श्रद्धा हो, उनका नाम ले लेना।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जब जेल में था तो मैंने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर काफी अध्ययन किया। आज उनके लिए मेरे दिल में जो भाव उमड़ रहे हैं, मैं उन्हें व्यक्त करना चाहता हूं। “रुतबा मेरे सर को तेरे संविधान से मिला है, ये सम्मान भी मुझे तेरे संविधान से मिला है। औरों को जो मिला है, वो मुक़द्दर से मिला है, हमें तो मुक़द्दर भी तेरे संविधान से मिला है। ना ज़िंदगी की खुशी, ना मौत का ग़म, जब तक है दम, जय भीम कहेंगे हम।” मुझे पूरी उम्मीद है कि जीत आपकी होगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब यूनिवर्सिटी के सम्मान को बनाए रखने के लिए हर मोर्चे पर लड़ेंगे: मीत हेयर

Next Post

मुंह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

ITR Filing 2026

ITR Filing 2026: दोबारा क्यों भरना पड़ रहा फॉर्म? जानें नए नियम

मंगलवार, 23 जून 2026
Gold-Silver Rate

Gold-Silver Rate Today: एक हफ्ते में धड़ाम हुए दाम, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मंगलवार, 23 जून 2026
PM Kisan

PM Kisan 23rd Installment: बैंक खाते में पैसे नहीं आए? यहां करें शिकायत

मंगलवार, 23 जून 2026
Egg Export

Egg Export Success: ऑस्ट्रिया को 22.6 मीट्रिक टन अंडा पाउडर का निर्यात

मंगलवार, 23 जून 2026
DA Hike January 2026

West Bengal Budget 2026: DA में 20% बढ़ोतरी, छात्राओं को ₹50,000 की स्कॉलरशिप

मंगलवार, 23 जून 2026
Petrol-Diesel Price Update

Petrol-Diesel Price Update: कच्चे तेल में गिरावट से मिल सकती है राहत

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
Animal

मुंह-खुर की बीमारी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण किया

अरविंद केजरीवाल

भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस कल देगी जवाब

अरविंद केजरीवाल

Amla Navami Recipes: आंवला नवमी की 3 स्पेशल रेसिपी, अभी नोट करे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।