LIVE | ...
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत मान का गिद्दड़बाहा में आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों के लिए किया जोरदार प्रचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान का गिद्दड़बाहा में आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों के लिए किया जोरदार प्रचार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गिद्दड़बाहा 05 नवंबर (The News Air): आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों के लिए एक जोरदार प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को गिद्दड़बाहा में चार विशाल रैलियों को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग पर जमकर हमला बोला। मान ने कहा कि दोनों ने 29 साल तक गिद्दड़बाहा का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

मान ने खिड़कियांवाला, हरिके कलां, कोटली अबलू और गिद्दड़बाहा बैंटाबाद में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों को आसानी से बहकाया नहीं जा सकता, वे अनुभवी हैं और वे पारंपरिक पार्टियों के नेताओं को जानते हैं जिन्होंने उन्हें बार-बार उन्हें धोखा दिया है। मान ने पारंपरिक पार्टियों के लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक खेलों पर प्रकाश डाला और कहा कि वे ‘ दोस्ताना मैच’ खेलते हैं और अपने व्यक्तिगत एजेंडे व लाभ के लिए राजनीतिक दलों और निर्वाचन क्षेत्रों को बदलते हैं। इसलिए 2022 में जनता ने बड़े-बड़े दिग्गजों को हरा दिया। अब गिद्दड़बाहा के लोगों के पास भी अपना उम्मीदवार चुनने और वे सरकार का हिस्सा बनने का मौका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों से कहा कि अपने अनुभव का इस्तेमाल करें और ऐसे लोगों को सबक सिखाएं जो केवल चुनाव के दौरान वोट खरीदने के लिए सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने के बाद पारंपरिक राजनीतिक दलों को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ी। अब उनके नेताओं को भी अपने आलीशान महलों से बाहर आना पड़ता है।

मान ने कहा कि आज की सभा इस बात का प्रमाण है कि गिद्दड़बाहा इस बार एक नई कहानी लिखने को तैयार है। 20 नवंबर को होने वाला यह उपचुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं है, यह स्थायी बदलाव लाने का एक अवसर है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार में फर्जी राजनीतिक मुकदमों और फर्जी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। राजनीतिक प्रतिशोध के लिए फर्जी मामले हम नहीं करते हैं। हम सच्चाई और न्याय के लिए खड़े हैं। उन्होंने भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और भगत सिंह के गांव में उनके शपथ समारोह को याद किया और कहा कि वे और मनप्रीत बादल 2012 में खटकर कलां गए थे लेकिन तब से बादल ने दो पार्टियां बदल ली। उन्होंने कहा कि लोग अब कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं से मिलते भी नहीं हैं। वे आम आदमी पार्टी पर लोगों के भरोसे और प्यार से डरे हुए हैं।

मान ने कहा कि पिछली सरकारों में बैठे नेताओं ने आम लोगों के विकास को अवरुद्ध कर दिया था (उनका इशारा मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग की तरफ था)। इन लोगों ने जनता को सशक्त बनाने के बजाय विभाजित रखना पसंद किया। । वे किसी को भी आगे बढ़ने नहीं देते। वे आम आदमी की प्रगति नहीं देखना चाहते।

मान ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उनके चुनावी वादों को “लॉलीपॉप” बताया। उन्होंने कहा कि हम जो बोलते हैं वह करके दिखाते हैं। हम खोखले वादे नहीं करते। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि ढ़ाई सालों में हमने 45,000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी। जुलाई 2022 से पंजाब के 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। किसानों को भी पर्याप्त बिजली मिल रही है। एक थर्मल प्लांट खरीदा। 800 से ज्यादा आम आदमी क्लिनिक बनाए और सरकार स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बना रहे हैं। सरकारी पैसा बचाने के लिए एक विधायक एक पेंशन लागू किया।

उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल और राजा वड़िंग जैसे लोग मुंह में चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। हम आपके जैसे हैं। राजनीति हमारे लिए कोई व्यवसाय नहीं है। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। मैंने लोगों की सेवा करने के लिए एक कॉमेडियन के रूप में अपना सफल करियर छोड़ दिया। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आयकर आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया।

मान ने गिद्दड़बाहा के लोगों से ऐसे नेता को चुनने का आग्रह किया जो वास्तव में उनकी समस्याओं और संघर्षों को समझता हो। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को चुनें जो आपके बीच रहता हो। आपके मुद्दों को जानता हो और उन्हें हल करने के लिए प्रतिबद्ध हो और ऐसा वही कर सकता है जिसका लोगों के साथ वास्तविक जुड़ाव हो।

हरिके कलां में मान ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत आम लोगों में निहित है। आम आदमी पार्टी की सफलता इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के नेता व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति के लिए राजनीति करते हैं। उन्हें जनता की जरूरतों और समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं होता।

उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार डिंपी ढिल्लों को वोट देने का आग्रह किया और उन्हें लोगों का सच्चा प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि डिंपी गिद्दड़बाहा के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। इन्हें एक मौका दें। मैं आपसे वादा करता हूं यहां के सारे काम प्राथमिकता के आधार पर करूंगा।

कोटली अबलू में मान ने आप के चुनाव चिन्ह झाड़ू की प्रतीकात्मक शक्ति पर चर्चा की और इसे महिलाओं से जोड़ा। उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों को ज्यादा स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं है। वे जानती हैं कि उनके परिवार के लिए कौन सही है। उन्होंने किसी भी घर का “चूल्हा” नहीं बुझने देने का वादा किया आश्वासन दिया कि वह सभी लोगों की आजीविका की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर किसी को आगे बढ़ने का अवसर मिले यही हमारा मकसद है।

बैंटाबाद में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री मान ने महिलाओं के लिए 1000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता जल्द लागू करने का वादा किया। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला और कहा कि इनके नेताओं के शोषण का तरीका अंग्रेजों से भी बदतर है। मान ने कहा कि मनप्रीत बादल जैसे नेता पंजाब के लोगों की भाषा तक नहीं बोलते, वे लोगों के मुद्दों को क्या समझेंगे!

यह भी पढे़ं 👇

Monsoon Session

संसद के Monsoon Session में सरकार लाने जा रही 7 बड़े बिल, वंदे मातरम से लेकर FCRA तक

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Railway Bedsheet Theft

₹14 करोड़ की Railway Bedsheet Theft: AC यात्रियों की बेशर्मी का खुलासा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment से पहले किसानों को बड़ा तोहफा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Kaumi Insaaf Morcha

PM Modi की Punjab यात्रा पर Kaumi Insaaf Morcha का तीखा विरोध, काली झंडियां दिखाकर किया प्रदर्शन

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

प्रचार के दौरान सीएम मान के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि राजनीति सिर्फ काम के आधार पर होनी चाहिए और आप ने ढाई साल में जनता के लिए असाधारण काम किया है. उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा में प्रसिद्ध विधायक रहे हैं लेकिन उन्होंने लोगों या निर्वाचन क्षेत्र के लिए काम नहीं किया, इसलिए अब लोगों के पास अपने प्रतिनिधि के रूप में आप उम्मीदवार को चुनने का अवसर है।

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने गिद्दड़बाहा से कई बार निर्वाचित होने और लोगों के लिए कुछ न करने के लिए राजा वड़िंग और मनप्रीत बादल को घेरा। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस नेता ने क्या किया है। उन्होंने हजारों सिख परिवारों को बर्बाद किया। हमारे तख्त और दरबार साहिब पर हमला करवाए।

वहीं बीजेपी को वोट देने का मतलब किसानों को कमजोर करना है। हमारे किसान अभी भी दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं और मंडियों में संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि भाजपा केवल पूंजीपतियों के लिए काम करती है, किसानों – मजदूरों के लिए नहीं।

ढिल्लों ने लोगों से कहा कि आपने मनप्रीत बादल को 16 साल दिए। राजा वड़िंग को 13 साल दिए, लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया। वे गिद्दड़बाहा के लोगों से मिलने तक नहीं आते। यहां के मुद्दे उन्हें नहीं पता क्योंकि वे गिद्दड़बाहा में कभी रहते ही नहीं हैं। मुझे सिर्फ दो साल दीजिए, मैं गिद्दड़बाहा के लिए सिर्फ दो साल में बादल और वड़िंग के 29 साल से ज्यादा काम करके दिखाऊंगा।

आप विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोंस ने चुनाव के दौरान राजा वड़िंग की नाटकीय घटनाक्रमों की आलोचना करते हुए कहा कि चुनाव के बाद राजा वड़िंग किसानों से मिलने मंडियों में नहीं जाते और आम लोगों के बच्चों के साथ नहीं खेलते। उन्होंने कहा कि जनता अब सबकुछ समझ चुकी है। अब ये नाटकबाजी नहीं चलने वाली है। लोग काम के आधार पर वोट करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वन विभाग राज्य में वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जापानी एजेंसी के साथ करेगा तालमेल

Next Post

Canada Hindu Temple Attack : कनाडा के हिंदू मंदिर पर हमला मामला, पुजारी राजेंद्र प्रसाद निलंबित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Monsoon Session

संसद के Monsoon Session में सरकार लाने जा रही 7 बड़े बिल, वंदे मातरम से लेकर FCRA तक

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Railway Bedsheet Theft

₹14 करोड़ की Railway Bedsheet Theft: AC यात्रियों की बेशर्मी का खुलासा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
PM Kisan 24th Installment

PM Kisan 24th Installment से पहले किसानों को बड़ा तोहफा

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Kaumi Insaaf Morcha

PM Modi की Punjab यात्रा पर Kaumi Insaaf Morcha का तीखा विरोध, काली झंडियां दिखाकर किया प्रदर्शन

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Maiya Samman Yojana

Maiya Samman Yojana: किस्त रुकी? तुरंत करें ये जरूरी काम

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Ration Card Update

Ration Card Update: 3 महीने का फ्री राशन एक साथ, बड़ी राहत

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Next Post
Canada Hindu Temple Attack

Canada Hindu Temple Attack : कनाडा के हिंदू मंदिर पर हमला मामला, पुजारी राजेंद्र प्रसाद निलंबित

Canada Hindu Temple Attack

Gopashtami Shayari 2024 Wishes Message : गोपाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश

Canada Hindu Temple Attack

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, हादसे में चाचा-भतीजे की हुई मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।