बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - देवर की हत्या के बाद खुला सेप्टिक टैंक में दफन पति का राज, सामने आई खौफनाक साजिश

देवर की हत्या के बाद खुला सेप्टिक टैंक में दफन पति का राज, सामने आई खौफनाक साजिश

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
A A
0
हत्या
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मध्य प्रदेश, 05 नवंबर (The News Air): मई 2021 में कोविड लॉकडाउन की ढील के दौरान भोपाल के कोलार इलाके में एक अजीब घटना घटी। अमरनाथ कॉलोनी और कलियासोत नदी के पास एक युवक की लाश मिली, जिसे जानवर नोच रहे थे। लाश की पहचान 25 वर्षीय युवक मोहन मीणा के रूप में हुई, जिसकी मौत की जांच एक जटिल डबल मर्डर केस में बदल गई। यह हत्या की साजिश दरअसल तब और भी गहरी होती चली गई, जब इस हत्याकांड में ऐसे शख्स की इंट्री हुई, जिसकी कभी किसी ने कल्पना ही नहीं की थी।

जिस रंजीत को लोग समझते थे घर छोड़कर चला गया, वो घर में ही दफन मिला

जांच में पुलिस ने मोहन की भाभी उर्मिला मीणा को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। उर्मिला का पति रंजीत, जो 5 साल से लापता था, भी इसी मर्डर केस से जुड़ा हुआ था। समाज में ये माना जा रहा था कि देवर-भाभी के अवैध संबंधों के चलते रंजीत घर छोड़कर कहीं चला गया है, लेकिन सच्चाई इससे भी कहीं ज्यादा भयानक थी। दरअसल, उर्मिला ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के सेप्टिक टैंक में दफन कर दिया था और उसके ऊपर कमरा बनाकर उसी में रहने लगी थी। इस मामले में कोलार थाने के टीआई चंद्रकांत पटेल ने अपनी साइकोलॉजिकल समझ और चतुराई से केस को सुलझाया और इसके लिए उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक भी मिला है।

हत्या

यह भी पढे़ं 👇

Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 जल्द, देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी

बुधवार, 13 मई 2026
May 13 Historical Events 

13 May का इतिहास: Churchill का भाषण, Pope पर हमला, Australia की शुरुआत और Stevie Wonder का जन्मदिन

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026

कैसे टीआई पटेल ने सुलझाई डबल मर्डर मिस्ट्री?

पुलिस के अनुसार 27 मई 2021 को मोहन को आखिरी बार देखा गया था। उसकी भाभी उर्मिला मीणा से झगड़ा हुआ था। पुलिस को जब घर में खून के निशान मिले, तो उन्होंने उर्मिला से उसके पति के बारे में पूछा, जिसका जवाब हमेशा एक ही रहता था। उसके बयान में कोई अंतर नहीं था। उसके बच्चे भी मां की तरह ही बयान दे रहे थे, जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया। इसी कारण पुलिस ने देवर की हत्या के साथ पति के लापता होने की भी जांच शुरू कर दी।

उर्मिला ने पति की हत्या का राज कैसे खोला?

29 मई 2021 को पुलिस ने उर्मिला से एक ब्लफ प्लान के तहत पूछताछ की। पूछताछ के दौरान टीआई चंद्रकांत पटेल ने एक फोन कॉल के जरिए ‘खुदाई में कंकाल मिलने’ का जिक्र किया। इसे सुनते ही उर्मिला असहज हो गई और उसने सच्चाई उगल दी। उसने कुबूल किया कि पति रंजीत ने उसे और मोहन को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद उसने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को सेप्टिक टैंक में दफना दिया।

देवर की हत्या क्यों हुई?

देवर मोहन, जिसने उर्मिला के पति की हत्या में साथ दिया था, लगातार उर्मिला को ब्लैकमेल कर रहा था। वह उसे संबंध बनाने और पैसों के लिए दबाव डालता था। जिससे तंग आकर, उर्मिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर मोहन की भी हत्या कर दी और उसके शव को कलियासोत नदी के पास फेंक दिया।

पुलिस की सराहनीय जांच और उर्मिला की सजा

पुलिस ने सेप्टिक टैंक की खुदाई कर उसके पति रंजीत का कंकाल बाहर निकाला, जिसकी DNA जांच में पता चल गया कि यह उर्मिला के पति का ही कंकाल था। भोपाल की अदालत ने इस सबूत के आधार पर 2023 में उर्मिला को उम्रकैद की सजा सुनाई। इस तरह टीआई चंद्रकांत पटेल ने अपनी साइकोलॉजिकल समझ से इस डबल मर्डर केस को सुलझाया।

हत्या

अन्य केस: ब्लाइंड बैंक मैनेजर रेप केस सॉल्व

2020 में कोविड के दौरान ही टीआई चंद्रकांत पटेल ने भोपाल के शाहपुरा थाने में एक अंधी बैंक मैनेजर के साथ रेप केस को भी बड़ी सूझबूझ से सुलझाया। आरोपी ने महिला का मोबाइल चोरी कर लिया था। लेकिन उसने गलती से महिला की सिम अपने फोन में डाली थी, जिससे उसे ट्रेस किया गया। इस केस में महिला ने आरोपी की आवाज सुनकर पहचान की, जिससे उसे सजा दिलवाई जा सकी।

टीआई पटेल से जुड़ी कुछ विवादित घटनाएं

2020 में महिलाओं पर झूठी एफआईआर का आरोप और 2023 में लाइन अटैचमेंट जैसी घटनाएं टीआई चंद्रकांत पटेल के करियर में विवाद का हिस्सा बनीं। लेकिन अपने उल्लेखनीय कौशल के चलते उन्होंने इन चुनौतियों को पार कर लिया।

TI पटेल को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

पुलिस बलों में उत्कृष्टता के लिए गृह मंत्रालय ने टीआई चंद्रकांत पटेल को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया है। उन्हें रुस्तमजी अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल

Next Post

बरनाला से भाजपा नेता धीरज आप में शामिल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 जल्द, देश के कई हिस्सों में Heat Wave की चेतावनी

बुधवार, 13 मई 2026
May 13 Historical Events 

13 May का इतिहास: Churchill का भाषण, Pope पर हमला, Australia की शुरुआत और Stevie Wonder का जन्मदिन

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 13 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 13 May 2026: Big Alerts, हर अपडेट सबसे पहले

बुधवार, 13 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 13 May 2026, जानें सभी राशियों का हाल

बुधवार, 13 मई 2026
EPFO

EPFO को Court की फटकार: 10 साल की देरी पर ₹50,000 जुर्माना, जानें अपने अधिकार

मंगलवार, 12 मई 2026
Next Post
बरनाला से भाजपा नेता धीरज आप में शामिल

बरनाला से भाजपा नेता धीरज आप में शामिल

दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की परत छाई, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिल्ली के कई हिस्सों में धुंध की परत छाई, कई इलाकों में AQI 400 के पार

शिव सेना

शिव सेना नेताओं पर पेट्रोल बम हमलों में शामिल चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।