उत्तराखंड, 04 नवंबर (The News Air): उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। करीब 40 यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरगई है। गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट के पास यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में जुटी हुई है।








