बुधवार, 18 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आप नेताओं ने धान खरीद-लिफ्टिंग की समस्या पर केन्द्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में किया बड़ा प्रदर्शन

आप नेताओं ने धान खरीद-लिफ्टिंग की समस्या पर केन्द्र सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में किया बड़ा प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 30 अक्टूबर 2024
A A
0
AAP Protest
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 30 अक्टूबर (The News Air) पंजाब की मंडियों में धान खरीद की और पुराने अनाजों की धीमी लिफ्टिंग की समस्या पर आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर का घेराव करने जा रहे आप नेताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया और रोकने के लिए उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछारें बरसाई। आप नेताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। झड़प के दौरान मंत्री हरजोत बैंस की पगड़ी उतर गई, जिसपर विवाद और बढ़ गया। इसके विरोध में आप नेताओं ने चंडीगढ़ पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के किसानों- आढ़तियों से किसान आंदोलन का बदला ले रही है।

प्रदर्शन में आप सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, तरूण प्रीत सिंह सोंध, लाल चंद कटारूचक, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ रवजोत सिंह, हरदीप सिंह मुंडिया, पार्टी के कार्यकारी प्रधान प्रिंसिपल बुधराम, पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, विधायक अशोक पप्पी पराशर, रणबीर सिंह भुल्लर, सुखविंदर सिंह सुक्खी, नरिंदर कौर भराज, दिनेश चड्ढा, चरनजीत सिंह चन्नी, इंदरबीर सिंह निज्जर, बलकार सिंह, रुपिंदर सिंह हैपी, जमील-उर-रहमान, संतोष कटारिया, सुखबीर सिंह माईसरखाना, आप नेता पवन टीनू, सनी आहलुवालिया, परमिंदर गोल्डी, प्रभजोत कौर एवं अन्य पदाधिकारी के साथ सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि हर साल अक्टूबर में धान मंडियों में आ जाता है, लेकिन केन्द्र सरकार ने इस बार जानबूझकर लिफ्टिंग नहीं करवाई। अब मंडियों में धान के अंबार लग गए हैं। किसान, आढ़ती, शेलर मलिक और मजदूर सब परेशान हो रहे हैं, लेकिन केन्द्र सरकार नहीं सुन रही है।

ईटीओ ने कहा कि भाजपा के लोग अपनी ग़लती छुपाने के लिए झूठे अफवाह फैला रहे हैं। जबकि सारी समस्याओं की जड़ केन्द्र सरकार और उसकी संस्था एफसीआई है। पंजाब सरकार पिछले सात-आठ महीने से लगातार एफसीआई को पत्र लिख रही थी, खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया।

ईटीओ ने कि हमारा प्रदर्शन किसानों-मजदूरों आढ़तियों और शेलर मालिकों के हक में और केन्द्र सरकार के विरोध में है। हम आखरी दम तक किसानों के हक के लिए लड़ेंगे और समस्या का समाधान कराएंगे।

आप मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा से पंजाब के साथ धक्का किया है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां कोई मंत्री और विधायक के तौर पर नहीं और न ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते यहां आया हूं। आज मैं एक पंजाब के किसान का बेटा होने के नाते यहां आया हूं।

बैंस ने कहा कि मेरे पुरखों ने पंजाब की मिट्टी में अपना खून-पसीना बहाकर यहां की जमीन को खेती योग्य बनाया। बेहद दुर्भाग्य की बात है कि आज पूरे देश के लोग दिवाली का उत्सव मना रहे हैं है लेकिन पंजाब के किसान मंडियों में परेशान हो रहे हैं। उनका कसूर यह है कि उन्होंने भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी जितना मर्जी जोर लगा ले, लेकिन हम अपने किसानों के साथ धक्का नहीं होने देंगे। पुलिस से धक्का-मुक्की में पगड़ी उतरने पर बैंस ने कहा कि वे मेरे उपर वार कर लेते तो कोई दुख नहीं होता पर उन्होंने मेरी पगड़ी पर वार किया इसका मुझे बहुत दुख है। हम गुरु गोविंद सिंह जी के बच्चे हैं। उन्होंने कहा था कि धक्का करना भी पाप है और सहना भी पाप है। इसलिए हमारा यह संघर्ष समस्या खत्म होने तक जारी रहेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में EC का बड़ा एक्शन, 13 DM का तबादला

बुधवार, 18 मार्च 2026
Ali Larijani Funeral

Ali Larijani Funeral: ईरान में अली लारीजानी का अंतिम संस्कार आज, Iran Israel War चरम पर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Nepal Helicopter Crash

Nepal Helicopter Crash: खोटांग में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ Air Dynasty का हेलीकॉप्टर, सभी सुरक्षित

बुधवार, 18 मार्च 2026
Chandigarh Sector 22 fire

Chandigarh Fire: सेक्टर 22 मोबाइल मार्केट में भीषण आग, 33 दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

बुधवार, 18 मार्च 2026

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जिस तरह 40 साल पहले इंदिरा गांधी ने पंजाब के साथ धक्का किया था, उसी तरह का व्यवहार आज नरेंद्र मोदी और भाजपा पंजाब के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में आप सरकार बनने के बाद से वह और ज्यादा परेशान करने लगे हैं। पिछली बार सीसीएल लिमिट जारी करने में लेट कर दिया, वहीं इस बार जानबूझकर लिफ्टिंग नहीं की। अभी भी बहुत धीमी लिफ्टिंग हो रही है।

भुल्लर ने कहा कि मोदी सरकार ने साजिश के तहत पंजाब के किसानों – आढ़तियों को परेशान करने के लिए और आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए ऐसा किया है। लेकिन पंजाब के लोग बहुत समझदार हैं। वे भाजपा की गंदी राजनीति को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार इस मामले पर अपनी नज़र बनाए हुए हैं। वे खुद मंडियों की स्थिति का जायजा अफसरों और पार्टी विधायकों मंत्रियों से ले रहे हैं। मंडियों में धान की खरीद निरंतर चल रही है। पंजाब सरकार 24 घंटे के अंदर किसानों को पेमेंट कर दे रही है। पंजाब सरकार अपना काम कर रही है लेकिन केंद्र सरकार परेशान करने में लगी है।

मंत्री तरूण प्रीत सिंह सोंध ने चंडीगढ़ पुलिस की कारवाई की आलोचना की और सवाल करते हुए कहा कि यह भाजपा का सरेआम धक्का है। हम निहत्थे लोग हैं और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। फिर पुलिस हमें किसके इशारे पर प्रदर्शन करने से रोक रही है?

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीयत ही खराब है। वह चाहती ही नहीं कि मसले का समाधान हो। अगर वह सच में समाधान करना चाहती तो अभी तक लिफ्टिंग हो चुकी होती। हम पंजाब के किसानों के साथ खड़े हैं। हमें जहां भी संघर्ष करना पड़े हम करेंगे।

Previous Post

विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू

Next Post

विकास प्राधिकरणों ने संपत्तियों की ई-नीलामी से कमाए 2060 करोड़ रुपये: हरदीप सिंह मुंडिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: ममता के गढ़ में EC का बड़ा एक्शन, 13 DM का तबादला

बुधवार, 18 मार्च 2026
Ali Larijani Funeral

Ali Larijani Funeral: ईरान में अली लारीजानी का अंतिम संस्कार आज, Iran Israel War चरम पर

बुधवार, 18 मार्च 2026
Nepal Helicopter Crash

Nepal Helicopter Crash: खोटांग में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ Air Dynasty का हेलीकॉप्टर, सभी सुरक्षित

बुधवार, 18 मार्च 2026
Chandigarh Sector 22 fire

Chandigarh Fire: सेक्टर 22 मोबाइल मार्केट में भीषण आग, 33 दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Chandigarh Shooting

Chandigarh Shooting: जिम से निकलते ही प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं 8 गोलियां, हाई सिक्योरिटी जोन में दिनदहाड़े हत्या

बुधवार, 18 मार्च 2026
Sarke Chunariya Ban

Sarke Chunariya Ban: नोरा फतेही का गाना सरकार ने किया बैन, वैष्णव बोले अभिव्यक्ति की आजादी असीमित नहीं

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Hardeep Singh Mundia

विकास प्राधिकरणों ने संपत्तियों की ई-नीलामी से कमाए 2060 करोड़ रुपये: हरदीप सिंह मुंडिया

DGP Punjab

नशों के खिलाफ जंग: पंजाब पुलिस ने वर्ष 2024 के दौरान 153 बड़े तस्करों सहित....

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।