LIVE | ...
सोमवार, 29 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - किसान आंदोलन का बदला लेना चाहती है केंद्र सरकार : कंग

किसान आंदोलन का बदला लेना चाहती है केंद्र सरकार : कंग

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
किसान आंदोलन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर (The News Air): धान की खरीद और लिफ्टिंग में हो रही परेशानी को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह खाद्य आपूर्ति मंत्रालय भारत सरकार की रूटीन प्रक्रिया है कि एफसीआई हर साल मंडियों में अनाज आने से पहले अपने गोदामों से पुराने अनाजों को उठा लती है ताकि अनाज शिफ्टिंग के लिए जगह खाली रहे। यह काम कोई साल दो साल से नहीं चल रहा है बल्कि दशकों से यही प्रक्रिया चलते आ रही है।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय चंडीगढ़ में आप नेता जगदीप सिंह काका बराड़ और शमिंदर खींडा के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि इस बार केन्द्र सरकार ने पंजाब के किसानों को परेशान करने के लिए जानबूझकर गोदाम खाली नहीं करवाए। अब जब विवाद बढ़ गया और केंद्र सरकार फंसने लगी है तो वह अपने मंत्री रवनीत बिट्टू के जरिए झूठ बोलकर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा ने जानबूझकर यह विवाद पैदा किया है।

कंग ने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा नेता बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री खुद दिल्ली जाकर क्यों नहीं मामले को सुलझा रहे हैं, क्या भाजपा यह चाहती है कि पंजाब के मुख्यमंत्री गोदाम खाली कराने के लिए प्रधानमंत्री के पैर पकड़े? अगर वे यही चाहते हैं तो खुलकर बोलें कि मुख्यमंत्री जब प्रधानमंत्री के पैर पकड़कर मिन्नतें करेंगे तभी मामले का समाधान होगा।

कंग ने कहा कि मार्च से ही पंजाब का फूड सप्लाई डिपार्टमेंट एफसीआई और केन्द्रीय मंत्रालय को पत्र लिख रहा था और अनाज खाली करने की अपील कर रहा था लेकिन केंद्र सरकार 9 महीने तक कुंभकरण की नींद सोती रही। कंग ने दिनांक के साथ बताया कि पंजाब के फूड सप्लाई विभाग ने पहली बार 5 मार्च को एफसीआई को पत्र लिखा, फिर 11 मार्च, 13 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च को लिखा। जून में दो बार 14 और 27 तारीख को पत्र लिखा। 03 सितंबर को भी लिखा।

अफसरों के पत्राचार के बाद खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 25 सितंबर को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से फोन पर बात की और 30 सितंबर को उनसे दिल्ली में मुलाकात की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। अब और किससे मुलाकात करें यह भाजपा वाले बता दें।

यह भी पढे़ं 👇

historical

28 June in History: WWI की शुरुआत, Elon Musk Birthday और Treaty of Versailles

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 28 जून 2026
Monsoon Alert

Monsoon Alert: पूर्वोत्तर-बंगाल में Extremely Heavy Rain, UP में लू जारी

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates 28 June

Breaking News Live Updates 28 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 28 जून 2026

कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अक्टूबर में प्रहलाद जोशी ने कहा कि अक्टूबर में 20 लाख मीट्रिक टन खाली कर देंगे, जबकि कुल 185 लाख मीट्रिक टन फसल मंडियों में आने है। सवाल है कि उन्होंने समय रहते क्यों नहीं खाली करवाए? कंग ने कहा कि भाजपा नेता 44000 करोड़ सीसीएल जो आरबीआई द्वारा हर साल धान खरीदने के लिए जारी किया जाता है, उसे भी भाजपा वाले एहसान की तरह दिखा रहे हैं।

कंग ने कहा कि दरअसल केन्द्र सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए पंजाब सरकार को बदनाम करना चाह रही है जबकि खरीद और रखरखाव की पंजाब सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है। सारी की सारी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की है। दरअसल भाजपा ने पंजाब के किसानों आढ़तियों से बदला लेने और परेशान करने के मकसद से जानबूझकर ऐसा किया है। यह पंजाब के प्रति उसका सौतेला व्यवहार को दर्शाता है।

कंग ने 28 अक्टूबर को 5 लाख मिट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग के लिए पंजाब सरकार और राज्य के अफसरों की तारीफ की और कहा कि केंद्र सरकार चाहे लाख परेशानी पैदा कर दे, पंजाब सरकार अपने किसानों, आढ़तियों और शेलर मालिकों को दिक्कत नहीं आने देगी। हम उनके साथ खड़े हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ग्लोबल मार्कट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव

Next Post

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

historical

28 June in History: WWI की शुरुआत, Elon Musk Birthday और Treaty of Versailles

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 28 जून 2026
Monsoon Alert

Monsoon Alert: पूर्वोत्तर-बंगाल में Extremely Heavy Rain, UP में लू जारी

रविवार, 28 जून 2026
Breaking News Live Updates 28 June

Breaking News Live Updates 28 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 28 जून 2026
Rashifal 28 June 2026

आज का Rashifal 28 June 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की बारिश

रविवार, 28 जून 2026
Baljit Kaur

Punjab Rural Development में बड़ा कदम: SC गांवों के लिए 72.21 करोड़ जारी

शनिवार, 27 जून 2026
Next Post
Election Chief

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को...

CM Atishi

दिल्ली में लोग अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करवा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

Sanjay Singh -1

आंतरिक सुरक्षा पर "आप" ने लगातार दूसरे दिन भाजपा को घेरा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।