LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चब्बेवाल में किया प्रचार, कहा –

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चब्बेवाल में किया प्रचार, कहा –

इशांक को जीता दो, आपका जो भी काम मेरे पास लाएगा मैं पास करूंगा

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 27 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

होशियारपुर, 27 अक्टूबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को चब्बेवाल विधानसभा हलके में आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल के लिए चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने इशांक की तारीफ की और कहा कि यंग कैंडिडेट है। यहां की समस्याओं को जानता है। आप इशांक को जीता दो, आपका जो भी काम मेरे पास लाएगा मैं तुरंत हस्ताक्षर कर पास करूंगा।

सभा में आईं महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं-बहने सिर्फ आम आदमी पार्टी की रैली में ही आती है क्योंकि उनको पता है कि हमारे चूल्हा की फिक्र हमारी सरकार ही कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मेरा अगला मिशन महिलाओं को 1100 रूपये हर महीने देने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिनों पहले विधानसभा में हमने एक ऐतिहासिक कानून पास कराया, जिसके तहत अब फायर ब्रिगेड में लड़कियों की भी भर्ती हो सकेगी। ऐसा करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि वे कुर्सी के लिए लड़ते हैं, हम आपके बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए लड़ते हैं। हमने पंजाब के लोगों को बिजली मुफ्त की, अच्छे स्कूल और अस्पताल बना रहे हैं। गोइंदवाल साहिब वाला थर्मल प्लांट खरीदा। वहीं सड़कों पर होने वाली मौतों को कम करने के लिए हमने ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ बनाई और उसे ‘लेटेस्ट फीचर’ वाली गाड़ियां दी। इसके कारण पिछले छह महीने में 45 प्रतिशत मौतें में कम हुई है। इसके अलावा हमने पिछले ढ़ाई साल में 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी।

रजिस्ट्रियों में एनओसी खत्म होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों की समस्या दूर करने के लिए हमारी सरकार ने विधानसभा से कानून पास कराकर रजिस्ट्रियों से एनओसी का प्रावधान खत्म किया। वहीं कांग्रेस-अकाली की सरकार ने बिल्डरों से मिलीभगत कर गैरकानूनी कॉलोनियां बनवाए। उन्होंने पैसा कमाने के लिए बिल्डरों का साथ दिया, वहीं हम आपकी समस्या दूर करने के लिए आपके साथ खड़े हैं। 

मान ने कहा कि आप सरकार दिल्ली और पंजाब में इसलिए इतना काम कर पाई क्योंकि हमारा और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीयत साफ है। इसलिए दिल्ली की तरह यहां भी हमने आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस खोल दिए। हमलोग राजनीति में पैसे कमाने नहीं आए हैं। हमें ढाबे, रेत और बसों में हिस्सा नहीं डालना है। हमें साढ़े तीन करोड़ पंजाबियों के दुख-सुख में हिस्सा डालना है।

यह भी पढे़ं 👇

Simranjit Singh Murder

Simranjit Singh Murder: LPU के पास RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या!

शनिवार, 30 मई 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab Contract Employees

Punjab Contract Employees Regularisation: 65,000 कर्मचारियों को बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम

शनिवार, 30 मई 2026
CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026

अकाली दल बादल पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि जो कहते थे कि 25 साल राज करेंगे आज उनको चार उम्मीदवार नहीं मिले। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए गुरबाणी और बाबा नानक को भी नहीं छोड़ा। अकाली दल वाले सुखबीर बादल को जरनैल बता रहे हैं, लेकिन वे बताएं उन्होंने कौन सी जंग लड़ी है, सुखबीर बादल ने तो सिर्फ बेड़ागर्क ही किया है। उसने पंजाब और अकाली दल दोनों को नुकसान पहुंचाया। अकाली दल वाले अगर सुखबीर बादल के बिना लड़ लेते तो कुछ ज्यादा वोट ही पड़ जाते।

मालपुर स्टेडियम पर मान ने कहा कि इंडियन सुपर लीग वाले मालपुर स्टेडियम देने को कह रहे हैं। वे बोल रहे हैं कि हम स्टेडियम का कायापलट कर देंगे और लोकल प्लेयर्स को ट्रेनिंग भी देंगे। हमने फैसला किया है कि जितने भी पैसे मिलेंगे वह मालपुर पर लगा दिया जाएगा।

जो काम पंजाब के इतिहास में नहीं हुआ, वह मान सरकार ने किया – डॉ राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर से आप सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि जो काम पंजाब के इतिहास में नहीं हुआ, वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया। मुफ्त बिजली एक सपने की तरह था, लेकिन आज सभी लोगों को मुफ्त में हर महीने 300 यूनिट बिजली मिल रही है। वहीं किसानों को नहरी पानी मिल रहा है और बिना कट के बिजली मिल रही है।

‘आप’ भगत सिंह और अंबेडकर की सोच वाली पार्टी है, इसका उम्मीदवार बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है – इशांक चब्बेवाल 

आप उम्मीदवार इशांक चब्बेवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया और कहा कि आम आदमी पार्टी भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सोच को समर्पित पार्टी है। इस पार्टी का उम्मीदवार बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की बदौलत आज चब्बेवाल में बहुत काम हो रहे हैं। अभी 70 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट चल रहे हैं और कई खत्म हो चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि गुरु घर की सारी सड़के 18 फूट की जाए। कई क्षेत्रों में बाढ़ की समस्या है, वहां पुल बनाए जाए। वहीं इस हलके में पॉलिटेक्निक और आईटीआई कॉलेज की बहुत जरूरत है, उसे बनाया जाए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा द्वारा धान की खरीद और लिफ्टिंग प्रबंधों का अचानक निरीक्षण

Next Post

पंजाब पुलिस ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन खेप की बरामद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Simranjit Singh Murder

Simranjit Singh Murder: LPU के पास RTI एक्टिविस्ट की दिनदहाड़े हत्या!

शनिवार, 30 मई 2026
Hockey Asian Champions Trophy - CM Mann

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: सितंबर से पहले सभी तैयारियां पूरी करें- CM भगवंत मान

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab Contract Employees

Punjab Contract Employees Regularisation: 65,000 कर्मचारियों को बड़ी राहत, भगवंत मान सरकार ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम

शनिवार, 30 मई 2026
CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026
ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Next Post
Drugs

पंजाब पुलिस ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन खेप की बरामद

Bribe Scam

वेतनों में लाखों रुपये का घोटाला करने के आरोप में सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक और क्लर्क काबू

CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा बाबा नानक में आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा के लिए किया प्रचार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।