LIVE | ...
सोमवार, 17 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - धान की खरीद युद्ध स्तर पर जारी: लाल चंद कटारूचक्क

धान की खरीद युद्ध स्तर पर जारी: लाल चंद कटारूचक्क

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 24 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
lal chand
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर (The News Air): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार धान के खरीद सीजन 2024-25 को निर्बाध और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और इस संबंध में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहां अनाज भवन में हुई समीक्षा बैठक दौरान धान के खरीद कार्यों का जायजा ले रहे थे , जहां विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बताया कि धान की खरीद युद्ध स्तर पर जारी है और हर दिन खरीद कार्यों में और तेजी आ रही है।

मंत्री के ध्यान में यह भी लाया गया कि खरीद सीजन की निर्बाध रफ्तार इस तथ्य से लगाई जा सकती है कि इस साल कटाई का सीजन एक हफ्ता पिछड़ा गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक लगभग 38.41 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पंजाब की मंडियों में रोजाना 4.88 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि अब तक 10.25 लाख मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग हो चुकी है और रोजाना 2 लाख मीट्रिक टन धान की निकासी की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों के खातों में 5600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के दौरान जब धान की आमद 38 लाख मीट्रिक टन थी, तब उस समय लिफ्टिंग का आंकड़ा लगभग 10 लाख मीट्रिक टन था और रोजाना लिफ्टिंग लगभग 1.34 लाख मीट्रिक टन थी, जिसके लिए किसानों को सिर्फ 5066 करोड़ रुपये जारी किए गए थे।

इसलिए, इस साल सीजन देर से शुरू होने के बावजूद सरकारी खरीद, लिफ्टिंग और अदायगियों की रफ्तार निश्चित तौर पर पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है।

मंत्री को आगे बताया गया कि मालवा क्षेत्र के कुछ जिलों में फसल की आमद थोड़ी कम हुई है, लेकिन मिल मालिक सरकार के साथ सहमत हैं और जैसे ही आमद में तेजी आएगी, खरीद की रफ्तार और तेज हो जाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Silver Price Hike

Silver Price Hike: वायदा कारोबार में चांदी 2.38 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Punjab Police Transfers

Punjab Police Transfers: पंजाब में 12 IPS और 112 PPS अधिकारियों के तबादले

सोमवार, 17 अगस्त 2026
ED Raid in Punjab

ED Raid in Punjab: IAS अफसर कंवलप्रीत कौर बराड़ को 18 अगस्त को तलब

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Bihar Temple Stampede

Bihar Temple Stampede: अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

सोमवार, 17 अगस्त 2026

इसी तरह मंत्री को इस बात से भी अवगत कराया गया कि कुल 5037 मिलों में से 3297 ने पंजीकरण के लिए आवेदन दिए हैं और 2670 मिलों को आवंटित कर दिया गया है।

किसानों, मिल मालिकों, आढ़तियों और मजदूरों को खरीद सीजन की रीढ़ बताते हुए श्री कटारूचक्क ने खरीद सीजन को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आपसी तालमेल और सहयोग से काम करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव विकास गर्ग, निदेशक पुनीत गोयल, जॉइंट डायरेक्टर अजय वीर सिंह सराओ और जनरल मैनेजर (वित्त) सर्वेश कुमार भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबियों को दिया दिवाली का तोहफा!

Next Post

अवैध खनन के खिलाफ शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Silver Price Hike

Silver Price Hike: वायदा कारोबार में चांदी 2.38 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Punjab Police Transfers

Punjab Police Transfers: पंजाब में 12 IPS और 112 PPS अधिकारियों के तबादले

सोमवार, 17 अगस्त 2026
ED Raid in Punjab

ED Raid in Punjab: IAS अफसर कंवलप्रीत कौर बराड़ को 18 अगस्त को तलब

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Bihar Temple Stampede

Bihar Temple Stampede: अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

सोमवार, 17 अगस्त 2026
#BJP National Working President Nitin Nabin

BJP President की नई टीम: अनुराग ठाकुर, स्मृति, सतीश पूनिया के नाम चर्चा में

सोमवार, 17 अगस्त 2026
DA

पंजाब में DA Strike तेज! आज Deadline खत्म, काम ठप्प, बड़ा फैसला?

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
Barinder Goyal

अवैध खनन के खिलाफ शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

CM Mann

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को दीवाली का तोहफा; अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए एनओसी की आवश्यकता नहीं

Invest Punjab

उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सभी जिलों के जनरल मैनेजरों के साथ समीक्षा बैठक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।