चंडीगढ़ 24 अक्टूबर (The News Air):)- भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के आदेशों पर आज पूर्व विधायक सतकार काैर गहरी को 6 साल के लिए पार्टी में से निकाल दिया गया है। इस संबंधी पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। आरोपी से 100 ग्राम ड्रग की रिकवरी हुई है।
हाउस सर्च में 28 ग्राम और नशीले पदार्थ मिले और एक लाख 56 हजार रुपए मिले। प्राथमिक रूप से लग रहा था कि यह पैसे ड्रग डील के हैं, चार गाडियां भी मिलीं। पांच नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। गंभीरता से आगे की जांच चल रही है, इस मामले में आगे कई परतें खुलने की संभावना है। अभी सत्कार कौर और वीरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया है।








