मंगलवार, 24 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - राज्य के जेल अधिकारियों के साथ की बैठक, जेलों को पूरी तरह अपराध और मोबाइल मुक्त करने के सख्त निर्देश

राज्य के जेल अधिकारियों के साथ की बैठक, जेलों को पूरी तरह अपराध और मोबाइल मुक्त करने के सख्त निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अक्टूबर 2024
A A
0
buller
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर (The News Air): पंजाब के जेल मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने सूबे की जेलों को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) आधारित और अत्याधुनिक तकनीक अपनाने पर ज़ोर दिया है।

यहां जेल विभाग के उच्च अधिकारियों और राज्य की सभी जेलों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जेलों को पूरी तरह अपराध मुक्त करने और मोबाइल जैसे उपकरणों की पूरी तरह रोकथाम के लिए नवीनतम तकनीक की प्रमुख आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेलों में उन्नत निगरानी उपकरण लगाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह जेल विभाग के लिए ज़रूरी फंडों के लिए मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान से जल्द मुलाकात करेंगे और जेलों के आधुनिकीकरण और वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने देंगे। जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नई जेलों के निर्माण के साथ-साथ नई बैरकें भी बनाई जाएंगी।

जेलों को सुरक्षा और सुविधाओं के मामले में बेहतर बनाकर जेल प्रणाली में सुधार करने की मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जेल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जेलों को पूरी तरह अपराध मुक्त करने के लिए तत्परता से काम करें। उन्होंने कहा कि जेलों में विभिन्न उत्पाद तैयार किए जाएं ताकि जेलों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसी प्रकार कैदियों और हवालातियों को बुनियादी सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके लिए बनाई गई भलाई योजनाओं को पूरी तरह लागू किया जाए।

विस्तृत समीक्षा बैठक के दौरान स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जेलों के ढांचे में सुधार के लिए चल रहे प्रोजेक्टों, मौजूदा चुनौतियों के समाधान के लिए रणनीतियों, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में सुधार, अंतर-विभागीय संचार सुधार और पुनर्वास कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कैदियों के पुनर्वास के उद्देश्य से कौशल विकास कार्यक्रमों और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपायों पर ज़ोर दिया ताकि कैदियों को अपराध की दुनिया से दूर करके समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।

जेल अधीक्षकों ने अपनी-अपनी जेलों से संबंधित चुनौतियां, जैसे कि कैदियों और हवालातियों की बढ़ती संख्या, स्टाफ और संसाधनों की कमी आदि साझा कीं। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जेल प्रबंधन में सुधार के लिए दीर्घकालिक उपाय लागू करने के साथ-साथ इन समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Bhagwant Mann CBI Probe: रंधावा बोले, CBI से जांच भाग रहे अहंकारी मुख्यमंत्री

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 501 ठिकानों पर छापे, 181 गिरफ्तार

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का AIIMS में निधन, भारत का पहला मामला

मंगलवार, 24 मार्च 2026

जेल मंत्री ने कैदियों के शैक्षिक कार्यक्रमों के विस्तार, निगरानी और प्रशासनिक कार्यों के लिए तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और मानसिक स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती से संबंधित पहलों को प्रोत्साहित करने की योजनाओं की भी रूपरेखा तैयार की।

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने जेलों में सुधार के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अधीक्षकों और विभाग के सामूहिक प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से यह सुनिश्चित होना तय है कि पंजाब की जेलें आधुनिक मानकों के अनुरूप और व्यापक सामाजिक ताने-बाने में सकारात्मक योगदान देने योग्य हैं।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (जेल) श्री आलोक शेखर, ए.डी.जी.पी. (जेल) श्री अरुण पाल सिंह, आई.जी. (जेल) श्री आर.के. अरोड़ा, डी.आई.जी. (जेल मुख्यालय) श्री सुरिंदर सिंह और सभी जेल अधीक्षक तथा मुख्यालय के अधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

एमसीडी के 607 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया; सीएम आतिशी ने सौंपा पक्की नौकरी का पत्र

Next Post

केंद्र सरकार समय पर चावल और गेहूं का भंडार जल्दी उठाये, गोदाम करे खाली

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Bhagwant Mann CBI Probe: रंधावा बोले, CBI से जांच भाग रहे अहंकारी मुख्यमंत्री

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 501 ठिकानों पर छापे, 181 गिरफ्तार

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Harish Rana Euthanasia

Harish Rana Euthanasia: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का AIIMS में निधन, भारत का पहला मामला

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Punjab Hockey Asian Champions Trophy

Punjab Hockey Asian Champions Trophy: पंजाब पहली बार करेगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Karwan 2026 DAV College

Karwan 2026 DAV College: अमन अरोड़ा ने किया 3 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Next Post
Harchand Singh Barast

केंद्र सरकार समय पर चावल और गेहूं का भंडार जल्दी उठाये, गोदाम करे खाली

Mann

भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समानता वाले समाज की रचना करेंगे: मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।