LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एमसीडी के 607 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया; सीएम आतिशी ने सौंपा पक्की नौकरी का पत्र

एमसीडी के 607 सफाई कर्मचारियों को पक्का किया; सीएम आतिशी ने सौंपा पक्की नौकरी का पत्र

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Atishi CM
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली 17 अक्टूबर (The News Air): आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपना वादा निभाते हुए एमसीडी के 607 सफाई-कर्मचारियों को नियमित किया है। बुधवार को सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने सफ़ाई-कर्मचारियों को पक्का करने पत्र सौंपा। कार्यक्रम में मेयर शैली ओबेरॉय, डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इक़बाल, नेता सदन मुकेश गोयल भी शामिल रहे।

इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, सफाई-कर्मचारियों को समय पर सैलरी देना हो या उन्हें पक्का करना, एमसीडी में आने के बाद “आप” सरकार ने सफाई कर्मचारियों से किए अपने सारे वादे निभाए है। उन्होंने कहा कि, पिछले 2 सालों में अरविंद केजरीवाल जी के दिशा-निर्देश पर “आप” सरकार ने 10,000 से ज़्यादा सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, एमसीडी में “आप” सरकार से पहले सफ़ाई-कर्मचारी अपने बुनियादी अधिकार, अपनी सैलरी के लिए भी संघर्ष करते थे। लेकिन “आप” सरकार में ये संघर्ष ख़त्म हुआ।

उन्होंने कहा कि, सरकार के रूप में हम सफ़ाई-कर्मचारियों की सभी जरूरतें पूरी करेंगे; सफ़ाई कर्मचारी भी दिल्ली को साफ़ रखने की अपनी ज़िम्मेदारी को निभाते रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने संबोधित करते हुए कहा कि, आज 607 सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है। इस मौके पर उनके परिवार को बधाई। उन्होंने कहा कि, भगवान वाल्मीकि जी वो भगवान है, जिनके हाथ में कलम है। भगवान वाल्मीकि जी के हाथ में जो कलम है, वो इस बात का प्रतीक है कि, समाज में चाहे कोई कितना भी पीछे खड़ा हो लेकिन शिक्षा के माध्यम से आगे जरूर बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि, भगवान वाल्मीकि के इस सपने को अगर पूरे देश में कोई एक सरकार पूरा कर रही है, तो वो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो ग़रीब बच्चों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन देकर आगे बढ़ने का मौक़ा दे रही है।

सीएम आतिशी ने कहा कि, हमारे देश में एक बच्चे का भविष्य तीन साल की उम्र में तय हो जाता है। अगर कोई ऐसे घर से होता था जहां पैरेंट्स महँगे प्राइवेट स्कूल की फ़ीस दे सकते तो वो अच्छे स्कूल में जाता था, अच्छे कॉलेज में जाता था और अच्छी नौकरी पाता था। लेकिन दूसरी ओर जो बच्चा गरीब परिवार से आता था वो पढ़ाई के लिए टूटे-फूटे टीन-टप्पर के सरकारी स्कूल में जाता था।

उन्होंने कहा कि, आंकड़े बताते है कि, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 50% बच्चे ही पढ़ाई पूरी कर पाते है। और यदि पढ़ाई पूरी कर ले तो उन्हें छोटी मोटी नौकरी करनी पड़ती। उन्होंने कहा कि, कोई भी काम छोटा नहीं होता लेकिन वो काम करना किसी की मजबूरी नहीं होनी चाहिए।

सीएम आतिशी ने कहा कि, पिछले 10 साल से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी की सरकार ने गरीब बच्चो की हाथ की लकीरें बदल दी, उनका भविष्य बदल दिया, उनकी जिंदगी बदल दी।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि, “ये भगवान वाल्मीकि जी की ही देन है कि, एक ग़रीब से ग़रीब परिवार से आने वाला बच्चा जब एक अच्छे सरकारी स्कूल में जाता है, अच्छे कॉलेज में जाता है, डॉक्टर-इंजीनियर बनता है, अपना बिज़नेस शुरू करता है और एक पीढ़ी में ही अपने परिवार को ग़रीबी से बाहर निकाल लेता है। मुझे ख़ुशी है कि भगवान वाल्मीकि के इस सपने को हम दिल्ली में पूरा कर रहे है।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, अच्छी शिक्षा का सपना एक और व्यक्तित्व ने भी देखा था और वो है बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जिन्होंने नारा दिया था कि, शिक्षित बनो, संगठित रही और संघर्ष करो। अगर पूरे देश में कोई एक सरकार है जिसनें बाबा साहेब के सपने को पूरा करने का काम किया वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है।

उन्होंने कहा कि, “आज हम एक और सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है और वो है सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करना। हमनें ये सपना बहुत पहले देखा था। पिछले 10 साल से दिल्ली सरकार के कामों में बहुत अड़चने आई। लेकिन जब एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार आई और पहली बार एमसीडी की मीटिंग हुई तो अरविंद केजरीवाल जी ने मेयर शैली ओबेरॉय को कहा कि, सबसे पहला काम सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करने का काम करना है।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, “मुझे ख़ुशी है कि, आज पक्के हो रहे 607 सफ़ाई कर्मचारियों को मिलाकर 10,000 से ज़्यादा सफ़ाई कर्मचारी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पिछले 2 सालों में अरविंद केजरीवाल जी के दिशा-निर्देश पर पक्के किए गए है।”

उन्होंने कहा कि, “हमारी सरकार बनने से पहले सफ़ाई कर्मचारी अपने बुनियादी अधिकार महीने के तनख़्वाह के लिए भी संघर्ष करते थे। कई महीनों तक सफ़ाई कर्मचारियों को तनख़्वाह नहीं मिलती थी। लेकिन जब से एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, उनके दिशा निर्देश में महीने के पहले सप्ताह में सफ़ाई कर्मचारियों को तनख्वाह मिल जाती है।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, जितना सरकार ने सफ़ाई कर्मचारियों का साथ दिया उतना ही साथ सफ़ाई-कर्मचारी भाई-बहनों ने भी दिल्लीवालों को दिया और दिल्ली को साफ़ रखने में पीछे नहीं हटे।

उन्होंने कहा कि, “हमारा वादा है कि हम सफ़ाई कर्मचारियों की सभी जरूरतों को पूरा करते रहेंगे ये हमारी ज़िम्मेदारी है, अरविंद केजरीवाल जी का वादा है। लेकिन एक वादा हम भी आपसे चाहते है कि, सफ़ाई कर्मचारी भी दिल्ली को साफ़ रखने की अपनी ज़िम्मेदारी को निभाते रहे।”

सीएम आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी से जो मार्गदर्शन एमसीडी को मिला है वो हमेशा मिलता रहेगा और सरकार और कर्मचारी साथ मिलकर दिल्लीवालों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

इस मौके पर मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी की तरफ़ से वाल्मीकि जयंती पर सफ़ाई-कर्मचारियों को बड़ा तोहफ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि, हमारे सफ़ाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम में जो योगदान दे रहे है वो क़ाबिले तारीफ़ है। उन्होंने कहा कि, कोरोना हो या कैसा भी मौसम हो, दिन रात मेहनत करके इन्होंने दिल्ली को सुंदर बनाया है।

मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में हमारे सफाई-कर्मचारियों को उनके संघर्ष का फल मिला है। उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी ने सफ़ाई कर्मचारियों से एक एक करके अपना पूरा वादा किया है। चाहे वो महीने के पहले सप्ताह में तनख्वाह देना हो या फिर नौकरी पक्की करना हो उन्होंने अपना वादा पूरा किया है।

मेयर शैली ओबेरॉय ने सफ़ाई-कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि, सभी सफ़ाई कर्मचारी ऐसे ही ईमानदारी के साथ अपना काम करते रहे और दिल्ली को साफ़-सुथरा और खूबसूरत शहर बनाये।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आप ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खिलाफ विरसा सिंह वल्टोहा की अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की

Next Post

राज्य के जेल अधिकारियों के साथ की बैठक, जेलों को पूरी तरह अपराध और मोबाइल मुक्त करने के सख्त निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
buller

राज्य के जेल अधिकारियों के साथ की बैठक, जेलों को पूरी तरह अपराध और मोबाइल मुक्त करने के सख्त निर्देश

Harchand Singh Barast

केंद्र सरकार समय पर चावल और गेहूं का भंडार जल्दी उठाये, गोदाम करे खाली

Mann

भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समानता वाले समाज की रचना करेंगे: मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।