सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में विराट कोहली पर सबकी नजर, जानें क्‍या कहते है आंकड़े

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में विराट कोहली पर सबकी नजर, जानें क्‍या कहते है आंकड़े

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली,15 अक्टूबर (The News Air): भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से आगामी टेस्ट सीरीज में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। किंग कोहली के पास अब टेस्ट क्रिकेट में नौ हजार रन पूरे करने का सुनहरा मौका है। वह ऐसा करने से सिर्फ 53 रन दूर है। फिलहाल वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं।

पिछली आठ पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके कोहली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे टेस्ट मुकाबले में भारतीय दिग्गज से बड़ी पारी की आस है। कोहली ने टेस्ट की पिछली आठ पारियों में सिर्फ एक बार अर्धशतक लगाया है। दिसंबर, 2023 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला।

गंभीर ने जताया कोहली पर भरोसा

चेन्नई टेस्ट में पूर्व कप्तान ने पहली पारी में छह और दूसरी पारी में 17 रन बनाए। वहीं, कानपुर में उन्होंने पहली पारी में 47 रन और दूसरी पारी में नाबाद 29 रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुरुआत से पहले गंभीर ने उम्मीद जताई कि आगामी सीरीज में वह अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। गंभीर ने कहा- कोहली को लेकर मेरी सोच एकदम स्पष्ट है कि वह विश्व स्तरीय क्रिकेटर हैं। उसने इतने साल से इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। रनों को लेकर उसकी भूख वैसी ही है जैसी पदार्पण के समय थी। मुझे याद है जब मैंने उनके डेब्यू पर श्रीलंका के खिलाफ कोहली के साथ साझेदारी की थी। उस समय में उनके अंदर रन बनाने की ऐसी ही भूख थी। यही भूख उसे विश्व स्तरीय क्रिकेटर बनाती है। मुझे यकीन है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में और फिर ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी रन बनाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Khabar 20-20

Khabar 20-20: संसद में बजा सायरन, RSS-RAW बैन की सिफारिश, 24 नए Billionaires भारत में

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026

कोहली ने इस वर्ष नहीं लगाया है कोई अर्धशतक

विराट ने इस वर्ष तीन टेस्ट मैच खेले हैं इनमें कोई अर्धशतक नहीं लगाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो 11 टेस्ट मुकाबलों में उन्होंने 45.57 के औसत से 866 रन बनाए हैं। वहीं, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 211 का रहा है। कोहली ने कीवियों के खिलाफ इस प्रारूप में तीन शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं।

WTC की तालिका में शीर्ष पर भारत

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भारत का सफर शानदार ढंग से जारी है। 74.24 प्रतिशत अंकों के साथ भारतीय टीम लगातार तीसरे टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की सबसे बड़ी दावेदार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भी रोहित शर्मा की टीम को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। बांग्लादेश पर 2-0 से जीत के बाद भारतीय टीम सभी विभागों में खरी उतरी।

Previous Post

अब भारत समर्थक कनाडाई सांसद को दे दी धमकी!

Next Post

Maruti Suzuki Baleno Regal Edition भारत में लॉन्च

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Khabar 20-20

Khabar 20-20: संसद में बजा सायरन, RSS-RAW बैन की सिफारिश, 24 नए Billionaires भारत में

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹1766 की गिरावट, चांदी ₹4470 सस्ती हुई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
Maruti Suzuki Baleno Regal Edition भारत में लॉन्च

Maruti Suzuki Baleno Regal Edition भारत में लॉन्च

पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित प्रश्नों में सहायता के लिए ‘साइबर मित्र’ चैटबॉट किया लॉन्च

पंजाब पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित प्रश्नों में सहायता के लिए 'साइबर मित्र' चैटबॉट किया लॉन्च

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।