गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा की सरकारें अपराध और अपराधियों को काबू करने में पूरी तरह नाकाम- संजय सिंह

भाजपा की सरकारें अपराध और अपराधियों को काबू करने में पूरी तरह नाकाम- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (The News Air): भाजपा शासित राज्यों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर आम आदमी पार्टी ने तीखा हमला बोला है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारें अपराध और अपराधियों को काबू करने में पूरी तरह से नाकाम हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां अपराध चरम पर है। सरेआम हत्या, लूट और महिलाओं का यौन शोषण हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण महाराष्ट्र में सत्ता पक्ष के नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम की गई हत्या है, जबकि उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा भी मिली हुई थी। वहीं, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की है। इसके बाद भी ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक की हत्या हो गई। संजय सिंह ने कहा कि अगर भाजपा की सरकारों ने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में और भी ऐसी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि पूरे देश में जहां-जहां भाजपा का शासन है, वहां अपराध चरम पर हैं। हत्या, लूट, अपहरण और गैंगरेप की घटनाएं लगातार हो रही हैं। व्यापारियों पर फायरिंग और वसूली की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसके बावजूद, भाजपा की केंद्र से लेकर राज्य तक की सरकारें इन अपराधों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई हैं। ताज़ा मामला विजयादशमी के दिन महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का है। वह महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री थे और उनका बेटा वर्तमान में वहां विधायक है। बाबा सिद्दीकी विपक्ष के नेता नहीं थे, बल्कि एनसीपी अजीत पवार गुट से सत्ता पक्ष के नेता थे। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, इसके बावजूद उनकी सरेआम हत्या कर दी गई।

यह भी पढे़ं 👇

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: Iran का जवाबी हमला, LPG किल्लत से बवाल, Sensex 2496 अंक धड़ाम

गुरूवार, 19 मार्च 2026
OPS Silent Trigger

OPS Silent Trigger: 30 घंटे में AGTF ने Chandigarh हत्याकांड के दोनों शूटर दबोचे

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Kapurthala Medical College

Kapurthala Medical College: मान सरकार का ₹275 करोड़ का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Kathgarh Lift Irrigation Scheme

Kathgarh Lift Irrigation: कंडी के ऊंचे खेतों तक पहली बार पहुंचा नहरी पानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026

संजय सिंह ने कहा कि इसी तरह दिल्ली में एक जिम मालिक की हत्या कर दी गई। करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या कर दी गई। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई नाम का गैंगस्टर पूरे देश में अपना गैंग चला रहा है। वह खुलेआम धमकी देता है और फिर मर्डर हो जाता है। पुलिस कुछ नहीं कर पाती। दिल्ली में, जहां केंद्र सरकार बैठी हुई है और यहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी की है, वहीं ग्रेटर कैलाश में एक जिम मालिक की हत्या हो गई। इसमें भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया। यहां तक कि बाबा सिद्दीकी, सिद्धू मूसेवाला और करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बैठकर पूरे देश में अपना गैंग चला रहा है, लेकिन पुलिस और भाजपा की सरकारें कुछ नहीं कर पा रही हैं।
—
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में ट्वीट करने वाले लोग जिन्हें खुद प्रधानमंत्री सोशल मीडिया पर फालो करते हैं। वो लोग ऐसी घटनाओं की निंदा करने की बजाय इन घटनाओं के पक्ष में लिख रहे हैं। यानि इन घटनाओं को भाजपा का पूरा बैकअप मिला है। इससे साबित होता है कि भाजपा इन्हें संरक्षण दे रही है। बाबा सिद्धिकी की हत्या कोई मामूली घटना नहीं है। मैं समझता हूं कि महाराष्ट्र की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा और शिंदे सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। हैरान करने वाली बात है कि जिस व्यक्ति को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है उसकी हत्या हो जा रही है। देश की राजधानी में हत्या हो जा रही है।

संजय सिंह ने आगे कहा कि एक व्यक्ति खुलेआम देश में गैंग संचालित कर रहा है और उसने कई और लोगों को भी धमकियां दी हैं। अगर भाजपा की सरकार ने समय रहते सतर्कता नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में और भी ऐसी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए, यदि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों में जरा भी शर्म बाकी है, तो उन्हें तुरंत सचेत होकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

Previous Post

हार के डर से कांग्रेस नेता पंचायत चुनाव रद्द करवाने की बात कर रहें हैं- मलविंदर कंग

Next Post

इंतकाल के बदले किस्तों में रिश्वत लेने वाले पटवारी और उसके साथी को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Din Bhar Ki Khabar

Din Bhar Ki Khabar: Iran का जवाबी हमला, LPG किल्लत से बवाल, Sensex 2496 अंक धड़ाम

गुरूवार, 19 मार्च 2026
OPS Silent Trigger

OPS Silent Trigger: 30 घंटे में AGTF ने Chandigarh हत्याकांड के दोनों शूटर दबोचे

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Kapurthala Medical College

Kapurthala Medical College: मान सरकार का ₹275 करोड़ का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Kathgarh Lift Irrigation Scheme

Kathgarh Lift Irrigation: कंडी के ऊंचे खेतों तक पहली बार पहुंचा नहरी पानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Vigilance Bureau nabs Inspector red handed

Punjab Vigilance Bureau का एक्शन: वेयरहाउस इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Pargat Singh

Punjab Drug Racket: परगट ने माँगी CBI-NCB जाँच, भगवंत मान घिरे

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
bribe

इंतकाल के बदले किस्तों में रिश्वत लेने वाले पटवारी और उसके साथी को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

CM Mann

मुख्यमंत्री की कोशिशें रंग लाई; भारत सरकार ने मिल मालिकों और आढ़तियों की मुख्य मांगें मानी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।