LIVE | ...
रविवार, 12 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आखिरी दो दिन और दो किरदार…’, जिनकी वजह से कांग्रेस को हरियाणा में मिली हार

‘आखिरी दो दिन और दो किरदार…’, जिनकी वजह से कांग्रेस को हरियाणा में मिली हार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, हरियाणा
A A
0
कांग्रेस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरियाणा,11 अक्टूबर (The News Air): हरियाणा में कांग्रेस को लगातार हार मिल रही है. पार्टी हार से सदमे में है. आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है. पार्टी आलाकमान हार के कारणों को जानने के लिए समीक्षा बैठक कर रही है. चुनाव परिणाम वाले दिन कांग्रेस की महासचिव कुमारी सैलजा ने पार्टी की हार को निराशाजनक करार दिया. साथ ही हुड्डा का नाम लिए बगैर कहा कि जैसे अभी चल रहा है, वो नहीं चलेगा. पार्टी नेतृत्व को उन लोगों की पहचान करनी चाहिए, जो इस हार के लिए जिम्मेदार हैं.

अब कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने भी पार्टी की हार के लिए 2 लोगों को जिम्मेदार भी ठहराया. उनका कहना है कि कांग्रेस की हार के लिए 2 लोग जिम्मेदार हैं और अंतिम 2 दिनों में चुनाव पूरी तरह से पलट गया. उन्होंने पार्टी में संवादहीनता पैदा करने के लिए “हुड्डा कांग्रेस” पर निशाना साधा, उनका दावा है कि संवादहीनता की वजह से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

‘बापू-बेटे पर हार का दोष’

असंध विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता योगिंदर सिंह राणा से हारने वाले शमशेर सिंह गोगी ने अप्रत्यक्ष रूप से पिता और बेटे भूपिंदर सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा की आलोचना करते हुए कहा कि हार की जिम्मेदारी “बापू-बेटे” पर है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा का स्पष्ट संदर्भ देते हुए गोगी ने दावा किया कि राज्य नेतृत्व राहुल गांधी के असंध के सीधे दौरे से खुश नहीं था.

यह भी पढे़ं 👇

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026

पार्टी की हार पर पूर्व विधायक गोगी ने कहा, “कोई मुद्दा नहीं था, लेकिन पिछले दो दिनों में ध्रुवीकरण हो गया… राहुल गांधी के असंध दौरे से राज्य का पार्टी नेतृत्व खुश नहीं था. (भूपिंदर सिंह) हुड्डा ने तो मंच से मेरा नाम तक नहीं लिया… कांग्रेस चुनाव नहीं हारी, बल्कि ‘हुड्डा कांग्रेस’ चुनाव लड़ रही थी और वे हार गए.”

हार पर दिल्ली में समीक्षा बैठक

गोगी ने आगे कहा, “उन्होंने किसी को विश्वास में ही नहीं लिया. उन्होंने पार्टी के अंदर संवादहीनता की स्थिति पैदा कर दी… अगर चुनाव सही तरीके से लड़ा गया होता, लोग इस बार कांग्रेस की सरकार चाहते थे… यहां (हार की) जिम्मेदारी ‘बापू-बेटे’ की है.” असंध के पूर्व विधायक गोगी इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन वे बीजेपी के प्रत्याशी राणा के हाथों 2306 वोटों के अंतर से हार गए.

इस बीच हरियाणा में हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर कल गुरुवार को समीक्षा बैठक बुलाई गई, जिसमें चुनाव में अप्रत्याशित हार के कारणों का पता करने के लिए जल्द ही एक फैक्ट फाइडिंग टीम का गठन करने का फैसला लिया गया. सूत्रों ने बताया कि खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में यह फैसला लिया गया.

चुनाव में बीजेपी का बेस्ट प्रदर्शन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता भूपिंदर हुड्डा ने कहा था कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला आखिरकार हाईकमान पर ही निर्भर करेगा. तब उन्होंने कहा था, “पार्टी के अंदर कोई अंदरूनी कलह नहीं है, कांग्रेस के अपने नियम हैं, पार्टी निर्वाचित प्रतिनिधियों को देखेगी और फिर आलाकमान फैसला लेगा.”

सिरसा से लोकसभा सदस्य सैलजा ने हार के बाद कहा था, “नतीजे बेहद निराशाजनक हैं. हमारे कार्यकर्ता बहुत निराश हैं. उन्होंने पार्टी के लिए खून-पसीना बहाया था. अब नए सिरे से आगे सोचना होगा, क्योंकि जो अभी चल रहा है, वो तो अब नहीं चलेगा.”

हरियाणा में 48 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी की यह सबसे बड़ी जीत है. कांग्रेस को 37 सीटें जीत मिली जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के खाते में दो सीटें गईं और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां से जीत हासिल की.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जेपीएनआईसी को सील करने पर उत्तर प्रदेश राज्य की राजनीति गरमा गई

Next Post

इन तीन बातों पर रखें नजर, बंपर कमाई हो जाएगी इंडस टावर्स में निवेश से

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
astrology

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी किस्मत का साथ

रविवार, 12 जुलाई 2026
Railway Tatkal

Indian Railways Tatkal Ticket: तत्काल टिकट का बदला नियम! अब टोकन मिलने का समय बदला

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Next Post
कांग्रेस

इन तीन बातों पर रखें नजर, बंपर कमाई हो जाएगी इंडस टावर्स में निवेश से

कांग्रेस

उज्जैन में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, पत्नी हिरासत में

कांग्रेस

हिज़्बुल्लाह ने जारी किया दुश्मन देश का ड्रोन फुटेज, सोच में पड़ गया इजराइल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।