LIVE | ...
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरियाणा में ‘‘आप’’ होगी किंगमेकर, बिना समर्थन नहीं बनेगी कोई सरकार- केजरीवाल

हरियाणा में ‘‘आप’’ होगी किंगमेकर, बिना समर्थन नहीं बनेगी कोई सरकार- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Kejriwal
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जगाधरी/यमुनानगर, 20 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को जगाधरी विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार आदर्श पाल गुर्जर के समर्थन में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उमड़ी लोगों की भीड़ ने पुष्प वर्षा कर अरविंद केजरीवाल का भव्य स्वागत किया और समर्थकों ने ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’ के जमकर नारे लगाए। रोड शो के दौरान पुजारियों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ‘‘आप’’ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

रोड शो को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने मुझे झूठे केस में जेल में डाल दिया था। मुझे पांच महीने जेल में रखा। इन्होंने जेल में मुझे तोड़ने की बहुत कोशिश की, तरह-तरह की यातनाएं दी। इनका मकसद किसी भी तरह मुझे झुकाना था। जेल में जो सुविधाएं सामान्य आरोपियों को मिलती हैं, मुझे वो भी नहीं दी गई। कई दिनों तक इन्होंने मेरी दवाई भी बंद रखी थी, पता नहीं मेरे साथ क्या करना चाहते थे? ये मुझे तोड़ना चाहते थे लेकिन इनको ये नहीं पता कि मैं हरियाणा का हूं। मेरी रगों में हरियाणा का खून दौड़ रहा है। ये किसी को भी तोड़ सकते हैं लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते।

उन्होंने कहा कि इन्होंने मेरे साथ जो भी किया, इसका बदला हरियाणा का बच्चा-बच्चा लेगा। इन्होंने मुझे जेल भेजा, अब हरियाणा वाले इनको हरियाणा से बाहर भेजेंगे। इस समय पूरा हरियाणा बदलाव चाह रहा है। लोग इनको गांव में नहीं घुसने दे रहे। इस बार आपके सामने ईमानदार पार्टी आई है। जब मैं जेल में था, इन्होंने हमारे विधायक खरीदने की बहुत कोशिश की। कहने लगे कि दिल्ली की सरकार तोड़ देंगे और पंजाब की सरकार गिरा देंगे। लेकिन हमारा एक विधायक नहीं तोड़ पाए। आम आदमी पार्टी इतनी कट्टर ईमानदार पार्टी है।

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि मैं अभी जेल से लौटा हूं। चाहता तो बड़ी आराम से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था। लेकिन मैंने कहा कि नहीं, 14 साल के वनवास के बाद जब भगवान श्रीराम लौटे थे तो सीता मां को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी। इसलिए अरविंद केजरीवाल भी अपनी अग्निपरीक्षा देगा। ये लोग मुझ पर आरोप लगाते हैं कि केजरीवाल बेईमान और भ्रष्ट है, मैनें दिल्ली की जनता को कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं। यदि आपको लगता है केजरीवाल चोर है तो मुझे वोट मत देना। यदि जनता को लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी मुझे वोट देना। यदि दिल्ली की जनता को लगता है कि मैं ईमानदार हूं और मुझे जिताएगी, तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। मुझे नहीं लगता कि आज तक किसी भी नेता ने ऐसा बयान देने की हिम्मत की है।

उन्होंने कहा कि आज आपके सामने विकल्प है। एक तरफ आपके चेहते आदर्शपाल हैं जो 24 घंटे आपके बीच रहते हैं और सुख-दुख में काम आते हैं। वहीं दूसरी तरफ, शिक्षा मंत्री रहे कंवरपाल हैं जिन्होंने हरियाणा के स्कूलों का बेड़ा गर्क कर दिया। आज पूरे हरियाणा में शिक्षा माफिया चल रहा है। प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस बढ़ा रहे हैं और गुंडागर्दी कर रहे हैं। क्योंकि इनकी सरकार उनके साथ मिली हुई है। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल शानदार कर दिए, प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद कर दी, हरियाणा में भी करके दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी के लिए एक भी काम नहीं किया। फिर उसको वोट क्यों देते हो? इसीलिए इस बार आदर्शपाल को मौका देकर देखो। जगाधरी पीतल के बर्त्तनों का हब होता था, सारी इंडस्ट्री बंद हो गई, रोजगार चला गया। बीजेपी ने आपको भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और आपके बच्चों को नशा दिया। इस बार पूरा हरियाणा बदलाव मांग रहा है और हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी, आम आदमी पार्टी के बिना नहीं बनेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी की इतनी सीटें आ रही हैं कि कोई भी सरकार आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना नहीं बनेगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा में सबसे पहली सीट जगाधरी जीतेगी। इस बार झाड़ू के निशान पर बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को जीताना है। आम आदमी पार्टी ने जैसे दिल्ली में काम किया ऐसे ही हरियाणा में भी करके दिखाएंगे और सभी वादे पूरे करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 20,000 नकद और 30,000 रुपए का चैक रिश्वत के तौर पर लेती महिला रंगे हाथों काबू

Next Post

राष्ट्रीय पार्टी ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास आवंटित करे केंद्र सरकार, यह सुविधा नहीं, साधन है- राघव चड्ढा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
राष्ट्रीय संयोजक

राष्ट्रीय पार्टी ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास आवंटित करे केंद्र सरकार, यह सुविधा नहीं, साधन है- राघव चड्ढा

बाजवा ने आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों का बकाया न चुकाने के लिए आप सरकार की आलोचना

AAP Join

कांग्रेस नेता और बरनाल एमसी अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।