शुक्रवार, 13 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘‘आप’’ पार्षदों को तोड़ने के लिए पैस का ऑफर और ईडी-सीबीआई की धमकी दे रही भाजपा- दुर्गेश पाठक

‘‘आप’’ पार्षदों को तोड़ने के लिए पैस का ऑफर और ईडी-सीबीआई की धमकी दे रही भाजपा- दुर्गेश पाठक

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 20 सितम्बर 2024
A A
0
Durgesh Pathak
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 20 सितंबर (The News Air) दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव जीतने के लिए भाजपा एक बार फिर आम आदमी पार्टी के पार्षदों को तोड़ने में जुट गई है। भाजपा में शामिल होने के लिए ‘‘आप’’ पार्षदों को लाखों-करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है और भाजपा में शामिल नहीं होने पर ईडी-सीबीआई से परेशान करने की धमकी दी जा रही है। बुराड़ी से ‘‘आप’’ विधायक संजीव झा ने बताया कि भाजपा नेता सुंदर तंवर ने हमारे पार्षद को दो करोड़ रुपए और विधायक का टिकट देने का ऑफर दिया है। साथ ही, भाजपा में शामिल न होने पर ईडी-सीबीआई से परेशान करने की धमकी भी दी है। वहीं, बवाना से ‘‘आप’’ पार्षद रिंकू मुकेश सोलंकी के पति मुकेश सोलंकी ने बताया कि कुछ परिचित मुझे भी फोन कर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा को वोट करने का दबाव बना रहे हैं। एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि अब हमारे सभी पार्षद भाजपा का ऑफर लेकर आने वाले लोगों की रिकॉर्डिंग करेंगे और उसे जनता के बीच एक्सपोज करेंगे।

दिल्ली नगर निगम में ‘‘आप’’ के प्रभारी एवं विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि एक तरफ देश मे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ईमानदार राजनीति चल रही है। जिसमें एक झूठा आरोप लगने अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक मैं जनता की अदालत में अग्नि परीक्षा पास नहीं कर लेता, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। पूरी दुनिया में ऐसा कोई एक उदाहरण नहीं होगा, जब मुख्यमंत्री के पद पर बैठा व्यक्ति कोई आरोप लगने पर इस्तीफा दिया हो। वहीं, दूसरी राजनीति भाजपा के नेतृत्व में चल रही है। इस राजनीति में झूठ, फरेब, बेइमानी, धोखाधड़ी, पार्टियों को तोड़ने और सांसद, विधायक और पार्षदों को खरीदने का काम चल रहा है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि लगभग डेढ़ साल पहले दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को जबरदस्त बहुमत के साथ दिल्ली में चुनाव जिताया। भाजपा के लोग तीन-चार महीने तक सदन में लड़ाई-झगड़ा करते रहे, मारपीट तक नौबत आई। इन्होंने मनमाने तरीके से 10 एल्डरमैन बना लिए और जबरदस्ती सदन में उनसे वोटिंग कराना चाहते थे, कोर्ट ने उसे रोका। इसके बाद लगातार पार्षदों को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ये लोग पचास लाख से दो करोड़ रुपए तक हमारे पार्षदों को ऑफर कर रहे हैं। साथ ही, धमकी दे रहे हैं कि अगर हमारी पार्टी में नहीं आए तो ईडी-सीबीआई छोड़ देंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
India-bound Ship Attacked

India-bound Ship Attacked: ईरान की $200 क्रूड ऑयल की धमकी, दुनिया पर मंडराया महासंकट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal

Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal: वो कहानी जिसने हिला दी थी अमेरिकी सत्ता की नींव

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

दुर्गेश पाठक ने बवाना से ‘‘आप’’ के पार्षद रामचंद्र का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने उनको ईडी-सीबीआई की धमकी देकर जबरदस्ती अपनी पार्टी में शामिल कराया। जब दो दिन बाद वह वापस आदमी पार्टी में लौट आए तो फिर भाजपा के लोगों ने उनको घर से उठा लिया। इसी तरह, पिछले कुछ दिनों से कई घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें भाजपा के लोग लगातार साम, दाम, दंड, भेद समेत हर हथकंडे अपना कर हमारे पार्षदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हमने अपने सभी पार्षदों से कह दिया है कि कोई भी आपके पास आए तो उसकी सारी बात रिकॉर्ड कर लीजिए। क्योंकि इस भ्रष्टाचारी पार्टी का पर्दाफाश करना बहुत जरूरी है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति छोड़ दे। जनता ने उन्हें हरा दिया तो अब वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसे से हमारे पार्षदों को खरीदना चाहते हैं।

बुराड़ी से ‘‘आप’’ संजीव झा ने अपनी विधानसभा में भाजपा के लोगों द्वारा पार्टी के पार्षदों से संपर्क करने की घटना की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा एक गैंग है। इसका काम ही विधायकों की चोरी करना, पार्षदों को किडनैप करना और सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाना है। भाजपा पहले दिन से एमसीडी में जनता से ‘‘आप’’ को मिले जनाधार को खत्म करने और किसी भी तरह से सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही है। अभी एमसीडी के स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव है। मेरे विधानसभा में पार्टी के तीन पार्षद हैं। इसमें एक पार्षद के पास भाजपा से प्रत्याशी बने सुंदर तंवर गए। सुंदर तंवर ने उनको भाजपा में शामिल होने के बदले 2 करोड़ रुपए और विधायक का टिकट देने का ऑफर दिया। अगर भाजपा में शामिल नहीं होंगे तो ईडी-सीबीआई आपको परेशान करेगी। सुंदर तंवर ने यह भी कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री भी आकर आपसे बात करना चाहते हैं। इसी तरह वह बाकी पार्षदों के पास भी जा रहे हैं और उनको डरा-धमका कर खरीदने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी आसानी से भाजपा के लोग हमारे पार्षदों को तोड़ या खरीद नहीं सकते। अब कैमरे में रिकॉर्ड करके लोगों के बीच भाजपा को एक्सपोज करने की जरूरत है।

इस दौरान बवाना से ‘‘आप’’ पार्षद रिंकू मुकेश सोलंकी के पति मुकेश सोलंकी ने बताया कि गुरुवार को कुछ परिचितों का मेरे पास फोन आया और उन्होंने मिलने की बात कही। मुझे स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भाजपा को वोट करने के लिए कहा गया। मैं 15 साल भाजपा में रहा हूं। जब गुरुवार को मुझ पर दबाव बनाया गया, तब अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बताना पड़ा। हम ईमानदार आदमी है। हम न टूटेंगे और बिकेंगे। हम पूरी निष्ठा के साथ अरविंद केजरीवाल के साथ हैं और पार्टी के प्रति गद्दारी नहीं करेंगे।

Previous Post

सास से पीटा, ससुर ने कपड़े फाड़कर अर्धनग्न बहू को दौड़ाया…वजह जान चौंक जाएंगे आप

Next Post

काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के 30 वारिसों को दी नौकरियां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran War Conditions

Iran War Conditions: ईरान ने रखीं युद्ध खत्म करने की 3 बड़ी शर्तें, अमेरिका मानेगा?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Production India

LPG Production India: सरकार ने 25% बढ़ाया उत्पादन, पैनिक बुकिंग पर दी चेतावनी

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
India-bound Ship Attacked

India-bound Ship Attacked: ईरान की $200 क्रूड ऑयल की धमकी, दुनिया पर मंडराया महासंकट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal

Bill Clinton Monica Lewinsky Scandal: वो कहानी जिसने हिला दी थी अमेरिकी सत्ता की नींव

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Strait of Hormuz

Strait of Hormuz पर बढ़े हमले: ईरान की शर्तें मानेगा अमेरिका या बढ़ेगी जंग?

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
VG Siddhartha Café Coffee Day

VG Siddhartha Café Coffee Day: कॉफी किंग की कहानी, करोड़ों का साम्राज्य और दर्दनाक अंत

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Next Post
Gurmeet Singh

काले कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के 30 वारिसों को दी नौकरियां

CM Mann

मुख्यमंत्री द्वारा लुधियाना में बुडडे नाले को मिशन के तहत साफ़ करने का ऐलान

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।