LIVE | ...
शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - राहुल गांधी ने खुद PM मोदी का कई बार अपमान किया, खरगे के पत्र का नड्डा ने दिया जवाब

राहुल गांधी ने खुद PM मोदी का कई बार अपमान किया, खरगे के पत्र का नड्डा ने दिया जवाब

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 19 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 सितंबर,(The News Air): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे पत्र का जवाब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से दिया गया है. नड्डा ने अपने पत्र में कहा कि राहुल ने बार-बार पीएम मोदी का अपमान किया है. यहां तक सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के लिए ‘मौत का सौदागर’ शब्द का इस्तेमाल किया. इससे पहले खरगे ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत उन कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात जिन्होंने राहुल के खिलाफ आपत्तिजनक एवं हिंसक बयान दिए हैं.

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने पत्र में खरगे को जवाब देते हुए कहा कि आप की ओर से कही गई बातें यथार्थ और सत्य से कोसों दूर हैं. ऐसा लगता है कि अपने पत्र में आप राहुल गांधी समेत अपने नेताओं की करतूतों को या तो भूल गए हैं या फिर जानबूझ कर नजरअंदाज किया है. इसलिए इस मामले में मुझे लगा कि उन बातों को विस्तार के साथ आपके संज्ञान में लाया जाना चाहिए.

राहुल गांधी ने PM मोदी को ‘चोर’ कहा: नड्डा

नड्डा ने अपने जवाब में कहा, “आपकी ओर से भेजे गए पत्र में जिस तरीके से राहुल गांधी को लेकर बात की गई है, इसीलिए मैं उसी से अपनी बात शुरू करूंगा. जिस व्यक्ति का इतिहास ही देश के पीएम समेत पूरी ओबीसी समुदाय को चोर कहकर गाली देने का रहा हो, पीएम के लिए अत्यंत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का रहा हो. जिसने संसद में प्रधानमंत्री को डंडे से पीटने की बात कही हो, जिसकी धृष्ट मानसिकता से पूरा देश वाकिफ हो, उन राहुल गांधी को सही ठहराने की कोशिश आप किस मजबूरी के तहत कर रहे हैं.”

यह भी पढे़ं 👇

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026

सोनिया ने ‘मौत का सौदागर’ तक कहाः नड्डा

राहुल के साथ-साथ उनकी मां सोनिया गांधी का जिक्र करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ये राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी ही थीं जिन्होंने पीएम मोदी के लिए ‘मौत का सौदागर’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इस तरह के शर्मनाक बयानों का आपकी पार्टी के नेता महिमामंडन करते रहे हैं. तब कांग्रेस क्या राजनीतिक शुचिता की बातें भूल गई थी. राहुल गांधी ने सरेआम ‘मोदी की छवि खराब कर देंगे’ वाली बात कही थी.

अपने 3 पेज लंबे जवाब में नड्डा ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा. पत्र के अंत में राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ का जिक्र करते हुए कहा, “स्वार्थ सत्ता में डुबी कांग्रेस पार्टी की कथित ‘मोहब्बत की दुकान’ में जो प्रोडक्ट बेचा जा रहा है, वह जातिवाद का जहर है, वैमनस्यता का बीज है, राष्ट्रविरोध का मसाला है और देश को तोड़ने का हथौड़ा है. उम्मीद है कि आपको, आपकी पार्टी और आपके नेता को उनके प्रश्नों के जवाब मिल गए होंगे.”

खरगे ने बर्थडे के दिन PM को लिखा था पत्र

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक दिन पहले मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू समेत उन सभी नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. इन नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक बयान दिए हैं.

खरगे ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर लिखे पत्र में उन्हें बधाई देने के साथ ही केंद्रीय मंत्री बिट्टू और सत्ता पक्ष के कुछ अन्य नेताओं की ओर से राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयानों का उल्लेख किया और कहा कि यह सब कुछ भविष्य के लिए घातक है.

खरगे ने अपने पत्र में आगे कहा, “सबसे पहले मैं आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं. फिर ऐसे मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं जो सीधे लोकतंत्र और संविधान से जुड़े हुए हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ लगातार बेहद आपत्तिजनक, हिंसक और अशिष्ट बयानों का सिलसिला चल रहा है. भविष्य के लिए घातक है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘तिरुपति के लड्डू में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल

Next Post

मोदी आज कटरा और श्रीनगर में करेंगे चुनावी सभाएं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

September 18 Historical Events

18 सितंबर का इतिहास: जब Jimi Hendrix ने ली आखिरी सांस, Ruth Bader Ginsburg का निधन और CIA की स्थापना

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: अगले 2 हफ्तों में भारी बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में Low Pressure

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 18 September 2026

आज का राशिफल 18 सितंबर 2026: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026
Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

मोदी आज कटरा और श्रीनगर में करेंगे चुनावी सभाएं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश, वाराणसी में गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर

J&K की Army Canteen

बिहार में तबाही, नवादा में दबंगों ने फायरिंग के बाद दलित गांव में लगाई आग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।