LIVE | ...
बुधवार, 25 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ से होगा जैन धर्म के अनुयायियों के महापर्व ‘पर्युषण’ का समापन

‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ से होगा जैन धर्म के अनुयायियों के महापर्व ‘पर्युषण’ का समापन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
मिच्छामी दुक्कड़म्
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 

नई दिल्ली, 07 सितंबर,(The News Air): श्वेताम्बर और दिगंबर जैन धर्मावलंबी भाद्रपद मास में पर्युषण पर्व मनाते हैं। इस पर्व का मूल उद्देश्य अपनी आत्मा को शुद्ध बनाने के लिए आवश्यक उपक्रमों पर ध्यान केंद्रित करना होता है। जहां श्वेताम्बर संप्रदाय के पर्युषण आठ दिनों चलते हैं।

वहीं दिगंबर जैन संप्रदाय वाले दस दिनों तक पर्युषण मनाते हैं। उन्हें वे ‘दसलक्षण महापर्व’ के नाम से भी संबोधित करते हैं। और श्वेताम्बर जैन संवत्सरी/ क्षमावाणी पर्व पर ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ कहकर सभी से क्षमा याचना करते हैं। इस वर्ष श्वेतांबर समाज के अनुयायी 01 सितंबर से 08 सितंबर तक पर्युषण पर्व मनाएंगे और इसमें अंतिम दिन संवत्सरी महापर्व यानि क्षमापर्व मनाया जाएगा, वहीं दिगंबर समाज का महापर्व पर्युषण 08 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर 2024 तक मनाए जाएंगे। 

 

जैन धर्म के अनुसार इन दिनों मंदिर, उपाश्रय, स्थानक तथा समवशरण परिसर में अधिकतम समय तक रहना जरूरी माना जाता है। पूजन, आरती, समागम, उपवास, त्याग-तपस्या में अधिक से अधिक समय व्यतीत किया जाता है और दैनिक क्रियाओं से दूर रहने का प्रयास किया जाता है। संयम और विवेक का निरंतर प्रयोग, अभ्यास चलता रहता है।

इन दिनों कल्पसूत्र, तत्वार्थ सूत्र का वाचन किया जाता है, संत-मुनि और विद्वान पंडितों के सान्निध्य में स्वाध्याय किया जाता है। तथा उपवास, बेला, तेला, अठ्ठाई, मासखमण जैसी लंबी बिना कुछ खाए, बिना कुछ पिए, निर्जला तपस्या करने वाले लोगों की अनुमोदना की जाती है। और इन्हीं आठ दिवसीय पर्व के बाद क्षमा, अहिंसा और मैत्री का पर्व ‘संवत्सरी’ आता है।

जैन धर्मावलंबी जाने-अनजाने हुई गलतियों के लिए संवत्सरी पर्व पर एक-दूसरे से क्षमा मांगते हैं। गौरतलब है कि श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व संपन्न हुए हैं और संवत्सरी महापर्व मनाया जा रहा है।

 

जैन धर्म की परंपरा के अनुसार पर्युषण पर्व के अंतिम दिन क्षमावाणी/ मैत्री दिवस पर सभी एक-दूसरे से ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ कहकर क्षमा मांगते हैं, साथ ही यह भी कहा जाता है कि मेरे मन, वचन, काया से जाने-अनजाने आप दिल दुखा या दुखाया हो तो मैं हाथ जोड़कर आपसे क्षमा मांगता/मांगती हूं।

जैन धर्म के अनुसार ‘मिच्छामी’ का भाव क्षमा करने और ‘दुक्कड़म्’ का अर्थ गलतियों से है, अर्थात् मेरे द्वारा जाने-अनजाने में की गईं गलतियों के लिए मुझे क्षमा कीजिए।

 

काफी जैन ग्रंथों की रचना प्राकृत भाषा में हुई है। ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ भी प्राकृत भाषा का शब्द है। पर्युषण महापर्व जैन धर्मावलंबियों में आत्मशुद्धि का पर्व है। इस तरह पर्युषण पर्व आत्मशुद्धि के साथ मनोमालिन्य दूर करने तथा सभी से क्षमा-याचना मांगने का सुअवसर प्रदान करने वाला महापर्व है।

 

यह भी पढे़ं 👇

Akali BJP Alliance

Akali BJP Alliance: हिंदू-सिख एकता के नाम पर सत्ता का दांव?

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Panchayat Season 5: बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत'? बड़ा संकेत

Panchayat Season 5: बड़े पर्दे पर आएगी ‘पंचायत’? बड़ा संकेत

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Punjab Election 2027

Punjab Election 2027: पायलट का AAP पर वार, गठबंधन पर घमासान

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Satnam Sandhu ED Summons

Satnam Sandhu ED Summons: दूसरी बार बुलावा, आज जालंधर में पेशी?

बुधवार, 25 नवम्बर 2026

आचार्य महाश्रमण कहते हैं कि- क्षमापना से चित्त में आह्लाद का भाव पैदा होता है और आह्लाद भावयुक्त व्यक्ति मैत्रीभाव उत्पन्न कर लेता है और मैत्रीभाव प्राप्त होने पर व्यक्ति भाव विशुद्धि कर निर्भय हो जाता है। जीवन में अनेक व्यक्तियों से संपर्क होता है तो कटुता भी वर्षभर के दौरान आ सकती है। व्यक्ति को कटुता आने पर उसे तुरंत ही मन में साफ कर देनी चाहिए और संवत्सरी पर तो अवश्य ही साफ कर लेना चाहिए।

 

यह पर्व भारत के अलावा दुनिया में अन्य कई जगहों, जैसे अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, जापान व अन्य अनेक देशों में भी यह पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं। जैन धर्म के पयुर्षण पर्व से विदेश भी अछूता नहीं है। यहां रहने वाले जैन धर्मावलंबी भी इन दिनों तप-आराधना करके ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’ का पर्व मनाते हैं और अपने से दूर रहने वाले अपने सगे-संबंधी तथा परिचितों-मित्रों से माफी मांगकर संवत्सरी महापर्व को मनाते हैं। 

 

माना जाता है कि क्षमा देने से आप अन्य समस्त जीवों को अभयदान देते हैं और उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। तब आप संयम और विवेक का अनुसरण करेंगे, आत्मिक शांति अनुभव करेंगे और सभी जीवों और पदार्थों के प्रति मैत्रीभाव रखेंगे। आत्मा तभी शुद्ध रह सकती है, जब वह अपने से बाहर हस्तक्षेप न करे और बाहरी तत्व से विचलित न हो। क्षमा भाव ही इसका मूलमंत्र है।

सभी को ‘मिच्छामी दुक्कड़म्’।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब में लगाए जाएंगे 20 हज़ार कृषि सोलर पंप; पाँच हज़ार पंप अनुसूचित जाति के किसानों और पंचायतों के लिए आरक्षित

Next Post

हेमंत सरकार की बंपर सौगात: 63 बड़े डिसीजन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Akali BJP Alliance

Akali BJP Alliance: हिंदू-सिख एकता के नाम पर सत्ता का दांव?

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Panchayat Season 5: बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत'? बड़ा संकेत

Panchayat Season 5: बड़े पर्दे पर आएगी ‘पंचायत’? बड़ा संकेत

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Punjab Election 2027

Punjab Election 2027: पायलट का AAP पर वार, गठबंधन पर घमासान

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Satnam Sandhu ED Summons

Satnam Sandhu ED Summons: दूसरी बार बुलावा, आज जालंधर में पेशी?

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
ED Raid Ravinder Singh Khera

ED Raid Ravinder Singh Khera: लड्डू बांटने के अगले दिन अकाली नेता के घर छापा

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Aaj Ka Itihas 25 November

Aaj Ka Itihas 25 November: आज ही के दिन बदली दुनिया

बुधवार, 25 नवम्बर 2026
Next Post
मिच्छामी दुक्कड़म्

हेमंत सरकार की बंपर सौगात: 63 बड़े डिसीजन

मिच्छामी दुक्कड़म्

गुरुग्राम में लिफ्ट गिरने एक लड़की की हड्डी टूटी, मामला दर्ज

मिच्छामी दुक्कड़म्

MP के जबलपुर में सोमनाथ क्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।