LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - थिएटर कमांड क्यों सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की रणनीति भी है, समझें

थिएटर कमांड क्यों सिर्फ सुरक्षा का मामला नहीं, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति की रणनीति भी है, समझें

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
news
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
नई दिल्ली : तीनों सेनाओं में तालमेल को और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार ‘इंटिग्रेटेड थिएटर कमांड’ बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ी है। थिएटर कमांड यानी एकीकृत कमांड एक ऐसा सिस्टम होगा जिसके तहत आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स बेहतर तालमेल के साथ एक दूसरे की क्षमताओं का कुशलता से इस्तेमाल कर सकेगी।

सैन्य नेतृत्व चीन, पाकिस्तान और हिंद महासागर पर फोकस करते हुए नए थिएटर कमांड्स को अंतिम रूप दे रहा है। मसौदा पूरी तरह तैयार है, बस सरकार की मंजूरी का इंतजार है। इकलौता थिएटर कमांड नहीं, बल्कि ऐसे 2 से 5 कमांड बनाने की तैयारी है। हर थिएटर कमांड की अगुआई आर्मी, एयर फोर्स या नेवी के थ्री स्टार अफसर करेंगे और सभी थिएटर कमांड की अगुआई चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ करेंगे। बांग्लादेश के उथल-पुथल ने भी भारतीय सेना की चिताएं बढ़ा दी हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में तनाव जैसी तमाम घटनाएं बता रही हैं कि सैन्य क्षमता में सुधार और मजबूती क्यों जरूरी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल पहले जब पहली बार केंद्र की सत्ता संभाली थी, तभी उन्होंने सैन्य अफसरों को थिएटर कमांड को लेकर अपनी सोच का संकेत दे दिया था। इसका मकसद ‘विकसित भारत’ के सपने को अमलीजामा पहनाना भी है।

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब से ही वह भारतीय सेना को एक रंग में देखते हैं – तिरंगे के रंग में। उनका मानना है कि सेना के तीनों अंगों में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसी सोच के साथ, मोदी सरकार ‘थिएटर कमांड’ बनाने की तैयारी कर रही है, जिससे सेना के तीनों अंग एक साथ मिलकर काम कर सकें। इस बदलाव का मकसद ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करना है, जहां भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत जगह बना सके। चीन की तरह ही, भारत भी अपनी ताकत बढ़ाकर वैश्विक घटनाओं को प्रभावित करने में सक्षम होना चाहता है।

मोदी सरकार ने इस बदलाव के लिए कई कदम उठाए हैं। इस साल भारतीय विदेश सेवा में 55 अधिकारियों की नियुक्ति इसका एक उदाहरण है। थिएटर कमांड भी इसी योजना का हिस्सा हैं, क्योंकि भविष्य में होने वाले युद्ध सिर्फ जमीन पर नहीं बल्कि अंतरिक्ष तक में लड़े जाएंगे। सैटलाइट हथियार बनेंगे। इसलिए सेना को हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

4 सितंबर को लखनऊ में हुई जॉइंट कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने थिएटर कमांड के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने सभी कमांडर-इन-चीफ के सवालों के जवाब भी दिए। थिएटर कमांड का मसौदा तैयार है और अब इसे मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

May 30 Historical Events

May 30 Historical Events: जब Joan of Arc को दी गई थी मौत की सजा

शनिवार, 30 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 30 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: लू से राहत, पर आंधी-तूफान का खतरा, जानें अपने इलाके का हाल

शनिवार, 30 मई 2026
Breaking News Live Updates 30 May 2026

Breaking News Live Updates 30 May 2026: Big Developments, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 30 मई 2026

वैसे तो सेना का मुख्य काम भारत की बाहरी खतरों से रक्षा करना है। लेकिन मोदी सरकार ‘विकसित भारत’ के सपने को ध्यान में रखते हुए सेना को और भी जिम्मेदारियां सौंपना चाहती है। एचटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार चाहती है कि भारत दुनिया के हर कोने में अपनी बात रख सके और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी कर सके।

लखनऊ के कॉन्फ्रेंस में आर्मी के ईस्टर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर सी तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने एक प्रेजेंटेशन दी। इसमें उन्होंने चीन की सेना पीएलए की गतिविधियों और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में एलएसी की स्थिति के बारे में जानकारी दी। चीन ने पहले से ही थिएटर कमांड बना रखे हैं। उसने अपने वेस्टर्न थिएटर कमांड को 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर तैनात कर रखा है। मई 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत के निहत्थे सैनिकों पर चीनी सेना के कायरना हमले के बाद से एलएसी पर तनाव है। दोनों देशों की ओर से एलएसी पर बड़ी सैन्य तैनाती की गई है। चीन ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में एक लाख से ज्यादा सैनिकों को भारी हथियारों के साथ तैनात कर रखा है। हालांकि कुछ जगहों से सैनिकों को हटाया गया है, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है। तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की कई दौर की बातचीत हो चुकी है और ये प्रक्रिया लगातार जारी है।

बांग्लादेश में चल रही उथल-पुथल ने भी भारतीय सेना की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ चीन की पीएलए है तो दूसरी तरफ बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी, हिफाजत-ए-इस्लाम और अंसार बांग्ला टीम जैसे कट्टरपंथी इस्लामी संगठन सक्रिय हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का पाकिस्तान की तरफ झुकाव और भारत विरोधी रुख जगजाहिर रहा है । ऐसे में भारत को हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अभी तक देश में कानून-व्यवस्था बहाल नहीं कर पाई है। हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं और ऐसा लगता है कि इस्लामी कट्टरपंथी अपनी मनमानी कर रहे हैं।

यूक्रेन और गाजा युद्ध के बीच दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है। ऐसे में भारत को अपनी सैन्य क्षमता को और मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए ‘थिएटर कमांड’ एक कारगर उपाय है। इससे खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और उसका इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। पीएम मोदी साफ कर चुके हैं वह भारतीय सेना को सिर्फ एक रंग में देखते हैं – भारतीय तिरंगे के रंग में। उन्होंने कहा था, ‘मैं भारतीय सशस्त्र बलों को केवल एक ही रंग में देखता हूं (भारतीय ध्वज) और सेवाओं के अलग-अलग रंगों में अंतर या भेदभाव नहीं करता हूं।’ थिएटर कमांड के जरिए मोदी सरकार इसी सोच को आगे बढ़ाना चाहती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कुछ लड़कियों में कम उम्र में ही क्यों शुरू हो जाते हैं पीरियड्स, जानें एक्सपर्ट्स से इसकी वजहें

Next Post

कांग्रेस जॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, कहा-

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

May 30 Historical Events

May 30 Historical Events: जब Joan of Arc को दी गई थी मौत की सजा

शनिवार, 30 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 30 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: लू से राहत, पर आंधी-तूफान का खतरा, जानें अपने इलाके का हाल

शनिवार, 30 मई 2026
Breaking News Live Updates 30 May 2026

Breaking News Live Updates 30 May 2026: Big Developments, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 30 मई 2026
aaj ka rashifal

आज का राशिफल 30 मई 2026: जानें करियर, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

शनिवार, 30 मई 2026
Banda Heatwave

Banda Heatwave 48.2°C: भारत का सबसे गर्म शहर बना नर्क, जानें कारण

शुक्रवार, 29 मई 2026
Next Post
विनेश फोगाट

कांग्रेस जॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, कहा-

TV स्टार

TV स्टार को गले लगाते ही बेहोश हो गई लड़की, देखें वायरल वीडियो

विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे से इस्तीफा दिया, X पर लिखा 'सदैव भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी'

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।