LIVE | ...
गुरूवार, 16 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - LinkedIn पर लिखने के लिए इस शख्स ने छोड़ दी 54 लाख की नौकरी

LinkedIn पर लिखने के लिए इस शख्स ने छोड़ दी 54 लाख की नौकरी

जानिए बेंगलुर के इस प्रोफेशनल की दिलचस्प कहानी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, स्पेशल स्टोरी
A A
0
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 बेंगलुरु, 06 सितंबर,(The News Air): सिर्फ अपने शौक को पूरा करने के लिए फुल टाइम नौकरी छोड़ देने का फैसला कर चुके व्यक्ति को आप क्या सलाह देंगे? खासकर तब जब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में हर महीने मोटा पैसा आता हो। ज्यादातर लोग इसे बेवकूफी कहेंगे। लेकिन, बेंगलुरु के प्रोफेशनल परनताप चौधरी आज अपने इस फैसले से काफी खुश हैं। उन्होंने सालाना 54 लाख रुपये सैलरी वाली जॉब सिर्फ इसलिए छोड़ दी, क्योंकि इसमें उन्हें मजा नहीं आ रहा था। आइए जानते हैं चौधरी की इस रियल स्टोरी के बारे में।

कोलकाता के रहने वाले चौधरी ने 32 साल की उम्र में करियर में बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने Byju’s और Square Yards जैसे स्टार्टअप्स में बड़ी जिम्मेदारियां संभाली। वह 250 से ज्यादा लोगों वाली सेल्स टीम का नेतृत्व करते थे। सात साल के करियर में उन्होंने सेल्स के 5,000 से ज्यादा लोगों को प्रशिक्षित किया। उनकी सैलरी इतनी थी कि ज्यादातर महंगी चीजें खरीद सकते थे। लेकिन,करियर में तेज ग्रोथ हासिल करने के बावजूद वह खुश महसूस नहीं कर रहे थे।

उन्होंने इस बारे में LinkedIn पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने कई अहम बातें बताई है। उन्होंने बताया है कि छह महीने पहले उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए अपनी फुल टाइम नौकरी छोड़ दी। दरअसल, वह LinkedIn पर लिखना चाहते थे। साथ ही वह एक डिजिटल बिजनेस खड़ा करना चाहते थे। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, “मैंने 6 महीने पहले दौड़ से बाहर होने का फैसला किया ताकि मैं जिंदगी जी सकूं, उन लोगों के साथ समय बीता सकूं जिनसे मैं प्यार करता हूं। और एक रिमोट, डिजिटल बिजनेस शुरू कर सकूं।”

यह भी पढे़ं 👇

Janmashtami 2026 Date

Janmashtami 2026 Date: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा पूजन

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
NPS vs UPS Pension

NPS vs UPS Pension: किसमें है असली फायदा? 8th Pay Commission से पहले जानें

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Modi Cabinet Decisions July 2026

Modi Cabinet Decisions: 7 ऐतिहासिक फैसले, ₹2.19 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Cyber Fraud Basti

Cyber Fraud Basti: मोबाइल अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए ₹1 लाख

गुरूवार, 16 जुलाई 2026

चौधरी को हर हफ्ते 70 घंटे से ज्यादा अपनी कंपनी को देने पड़ते थे। कई बार तो उन्हें संडे को भी काम करना पड़ता था। इससे न तो उन्हें अपने शौक पूरे करने के लिए टाइम मिलता था और न ही वह अपने लोगों के साथ समय बिता पाते थे। उन्होंने कहा, “अगर मैं नौकरी में रहता तो बीते 90 दिनों में मैंने 9.81 लाख रुपये कमाए होते। लेकिन, मुझे लगता है कि इन तीन महीनों में मैंने जो जिंदगी जी है वह मैं इससे पहले के तीन सालों में नहीं जी पाया था।”

उन्हें लिखने का शौक शुरू से था। लेकिन, नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने इस पर पूरी तरह से फोकस करना शुरू किया। उन्होंने अपने रोजाना के रूटीन के बारे में बताया है। इसमें अच्छे कंटेंट पोस्ट करना, हाई वैल्यू कमेंट्स का जवाब देना और रोजाना एक घंटे लिंक्डइन को समझने में बिताना शामिल है। पिछले 90 दिनों में उनके इस समर्पण का नतीजा यह है कि इंगेजमेंट्स और फॉलोअर्स के लिहाज से उन्हें काफी फायदा हुआ है।

उन्हें लिंक्डइन के जरिए कंसल्टिंग के दो काम मिले हैं, हालांकि उन्होंने यह बताया है कि कॉर्पोरेट जॉब के मुकाबले इससे मिलने वाला पैसा 10 फीसदी से भी कम है। लेकिन, कम पैसे के बावजूद वह अपने भविष्य को लेकर पॉजिटिव हैं। उनके पास इतने पैसे हैं, जिनसे वह बेंगलुरु में 7 साल तक रह सकते हैं। अगर वह कोलकाता शिफ्ट होते हैं तो वह इस पैसे से 10 साल तक गुजारा कर सकते हैं। फिलहाल उन्होंने लिंक्डइन पर लिखना जारी रखने का फैसला किया है। उन्होंने बताया, “पैसा ज्यादातर चीजें खरीद सकता है, लेकिन हर चीज नहीं खरीद सकता।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शाहजहांपुर में दबंगों ने महिला पर लाठी-डंडों से बोला हमला

Next Post

सितंबर में होने वाली है आईपीओ की बरसात, आ रहे हैं इन 12 कंपनियों के IPO

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Janmashtami 2026 Date

Janmashtami 2026 Date: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा पूजन

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
NPS vs UPS Pension

NPS vs UPS Pension: किसमें है असली फायदा? 8th Pay Commission से पहले जानें

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Modi Cabinet Decisions July 2026

Modi Cabinet Decisions: 7 ऐतिहासिक फैसले, ₹2.19 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Cyber Fraud Basti

Cyber Fraud Basti: मोबाइल अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए ₹1 लाख

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Ration Card Bihar 2026

Ration Card Bihar 2026: नया राशन कार्ड बनवाने का मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Credit Card Expiry Rules

Credit Card Expiry Rules: कार्ड एक्सपायर हुआ तो लोन भी हो सकता है रिजेक्ट

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post

सितंबर में होने वाली है आईपीओ की बरसात, आ रहे हैं इन 12 कंपनियों के IPO

छात्रावास

केन्या में स्कूल छात्रावास में आग लगने से 17 छात्रों की मौत, 13 झुलसे

'तो तौकीर रजा पैदा ही नहीं होते', केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मौलाना पर बड़ा हमला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।