बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कहां से आई यूनिफाइड पेंशन स्कीम, दुनिया के किन देशों में ऐसी व्यवस्था?

कहां से आई यूनिफाइड पेंशन स्कीम, दुनिया के किन देशों में ऐसी व्यवस्था?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 27 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
यूनिफाइड पेंशन
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 अगस्त (The News Air): केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की घोषणा की है. इसे एक अप्रैल 2025 से लागू करने की तैयारी है. पुरानी पेंशन की मांग कर रहे कर्मचारियों को इस स्कीम के जरिए थोड़ी राहत देने की कोशिश की गई है. इससे सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी मिलेगी. आइए जान लेते हैं कि कहां से आया यूनिफाइड पेंशन सिस्टम और यह किन-किन देशों से मिलता-जुलता है.

वास्तव में यूनिफाइड पेंशन स्कीम एक तरह से सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन और नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) के बीच का रास्ता है. यूपीएस में कई चीजें ओल्ड पेंशन स्कीम की तरह लागू करने की कोशिश की गई है. हालांकि, इसमें पुरानी पेंशन स्कीम जितना फायदा नहीं. यूपीएस के तहत सरकारी कर्मचारियों को न्यूनतम और निश्चित पेंशन की गारंटी दी जाएगी.

सोमनाथन समिति ने की थी सिफारिश

दरअसल, 1 जनवरी 2004 को केंद्र सरकार पुरानी पेंशन स्कीम की जगह पर कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम लाई थी. पुरानी पेंशन योजना के तहत अंतिम वेतन के आधार पर सुनिश्चित पेंशन की गारंटी मिलती थी नई पेंशन स्कीम में इसे खत्म कर दिया गया, जिसके कारण कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम की मांग कर रहे थे. विपक्ष भी इसके लिए सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रहा था.

यह भी पढे़ं 👇

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage पर बोले, क्या बदल रहा RSS का नजरिया?

बुधवार, 13 मई 2026
Iran Nuclear Threat

Iran Nuclear Threat से America में हड़कंप, World War की आशंका

बुधवार, 13 मई 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 36th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 1500 रुपये, CM Mohan Yadav ने जारी की 36वीं किस्त

बुधवार, 13 मई 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा संकेत, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

बुधवार, 13 मई 2026

इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने वित्त सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी. इस समिति ने लगभग सभी राज्यों और श्रमिक संगठनों के साथ बात की. इसके अलावा दुनिया के दूसरे देशों में मौजूद पेंशन के सिस्टम को समझा. इसके बाद इस समिति ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम की सिफारिश की. इस स्कीम का कर्मचारियों पर भार नहीं पड़ेगा. पहले कर्मचारी पेंशन के लिए 10 फीसदी अंशदान करते थे और केंद्र सरकार भी 10 फीसदी अंशदान करती थी. साल 2019 में सरकार ने अपने योगदान को 14 फीसदी कर दिया था. अब सरकार अपने अंशदान को बढ़ाकर 18.5 फीसदी करेगी.

न्यूनतम 10 हजार रुपए मिलेगी पेंशन

इससे यूपीएस में कर्मचारियों को न्यूनतम और निश्चित पेंशन की गारंटी मिलेगी. अगर किसी कर्मचारी ने 25 साल तक कम से कम नौकरी की होगी तो उसे सेवानिवृत्ति से पहले के 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी हिस्सा पेंशन के रूप में मिलेगा. उदाहरण के लिए अगर किसी सरकारी कर्मचारी का औसत बेसिक वेतन 50 हजार रुपए होगा, उसे हर महीने 25 हजार रुपए पेंशन मिलेगी. हालांकि, किसी की सेवा अवधि इससे कम है तो उसकी पेंशन उसी हिसाब से कम हो जाएगी. यूपीएस में यह भी प्रावधान किया गया है कि 10 साल या इससे कम समय तक किसी ने नौकरी की है तो उसको 10 हजार रुपए की निश्चित पेंशन दी जाएगी.

एनपीएस या यूपीएस में से करना होगा चुनाव

यूपीएस में पारिवारिक पेंशन का भी प्रावधान है. यह पेंशन कर्मचारी के मूल वेतन का 60 फीसदी होगी, जो कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को दी जाएगी. इसमें किसी कर्मचारी को अगर हर महीने 30 हजार रुपए पेंशन मिल रही थी, तो उसकी पत्नी को 60 फीसदी यानी 18000 रुपये पेंशन मिलेगी. 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त जितने कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं या एक अप्रैल 2025 तक जो सेवानिवृत्त होंगे, उनको भी इसको चुनने का अवसर मिलेगा. यानी इस पेंशन स्कीम का लाभ कर्मचारियों को खुद नहीं मिलेगा, बल्कि उनको नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) या यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में से किसी एक का चुनाव करना होगा.

इन देशों में बेहतरीन पेंशन की व्यवस्था

वैसे यूनिफाइड पेंशन के मामले में दुनिया भर में नीदरलैंड, आइसलैंड, डेनमार्क और इजराइल को बेहतरीन देश बताया गया है. कर्मचारियों के लिए लागू पेंशन स्कीम पर की गई एक रिसर्च में इन देशों को ग्रेड दिया गया है, जिनमें नीदरलैंड पहले स्थान पर है.

मर्सर सीएफए सीएफए इंस्टीट्यूट ग्लोबर पेंशन इंडेक्स में नीदरलैंड को 85 सूचकांक दिया गया है. यहां सरकारी कर्मचारियों को एक निश्चित दर पर पेंशन दी जाती है, जबकि आय और इंडस्ट्रियल एग्रीमेंट के हिसाब से सेमी मैंडेटरी ऑक्युपेशनल पेंशन की भी व्यवस्था है. नीदरलैंड के ज्यादातर कर्मचारी इस ऑक्युपेशनल प्लान के सदस्य हैं.

आइसलैंड है को पेंशन के हिसाब से 84.8 सूचकांक दिया गया है. आइसलैंड के पेंशन प्लान में बेसिक सरकारी पेंशन के साथ पूरक और प्राइवेट ऑक्युपेशनल पेंशन शामिल हैं, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों को अंशदान देना होता है. डेनमार्क इस सूचकांक में 81.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. डेनमार्क में सरकारी बेसिक पेंशन, आय से जुड़ी पूरक पेंशन और मैंडेटरी ऑक्युपेशनल स्कीम की व्यवस्था है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शेयर मार्केट में निवेश ये हफ्ता है खास, खुलेंगे 9 नए IPO, 8 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Next Post

मुठभेड़ में पकड़ा गया मुख्य आरोपी, पैर में लगी गोली

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage

Mohan Bhagwat Inter-Caste Marriage पर बोले, क्या बदल रहा RSS का नजरिया?

बुधवार, 13 मई 2026
Iran Nuclear Threat

Iran Nuclear Threat से America में हड़कंप, World War की आशंका

बुधवार, 13 मई 2026
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana 36th Installment: 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आए 1500 रुपये, CM Mohan Yadav ने जारी की 36वीं किस्त

बुधवार, 13 मई 2026
Petrol Diesel Price Hike

Petrol Diesel Price Hike: हरदीप सिंह पुरी का बड़ा संकेत, जल्द बढ़ सकते हैं दाम

बुधवार, 13 मई 2026
Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में Akhilesh के भाई की मौत, डॉक्टर ने बताई असली वजह

बुधवार, 13 मई 2026
PM Modi Gold Appeal

PM Modi Gold Appeal: जब नेहरू ने मांगा सोना दान, इंदिरा ने भेजा लोगों को जेल

बुधवार, 13 मई 2026
Next Post
मुठभेड़ में पकड़ा गया मुख्य आरोपी, पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में पकड़ा गया मुख्य आरोपी, पैर में लगी गोली

सोने के अंडे देने वाला आदमी

सोने के अंडे देने वाला आदमी

प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

प्रधानमंत्री मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।