गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भाजपा के एलजी दिल्ली पर्यावरण के सबसे बड़े दुश्मन- संजय सिंह

भाजपा के एलजी दिल्ली पर्यावरण के सबसे बड़े दुश्मन- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 अगस्त 2024
A A
0
एलजी दिल्ली
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 26 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी ने रिज क्षेत्र में अवैध रूप से काटे गए 1100 पेड़ों को लेकर एलजी पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह का कहना है कि भाजपा के एलजी दिल्ली पर्यावरण के सबसे बड़े दुश्मन हैं। एलजी साहब को पर्यावरण और दिल्लीवालों की चिंता नहीं हैं, उन्हें तो केवल अरबपतियों के फार्म हाउस की चिंता है। इसीलिए उन्होंने अवैध तरीके से 1100 पेड़ कटवा दिए। सुप्रीम कोर्ट में ठेकेदार ने शपथ पत्र दायर कर बताया है कि एलजी साहब 03 फ़रवरी को मौक़े पर आए थे और 1100 पेड़ काटने के आदेश दिए। संजय सिंह ने कहा कि एलजी साहब के अधीन डीडीए की संस्था यूटीपेक दिल्ली में सड़क बनाने के लिए नक्शे बनाती है। उसके नक्शे में फार्म हाउसों की जमीन लेकर सड़क बनाई जानी थी, लेकिन एलजी साहब ने सड़क बनाने के लिए पेड़ों को ही कटवा दिया। हमारी मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कर सारे तथ्य सुप्रीम कोर्ट रखे जाएं और एलजी साहब समेत सभी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि भारत में केंद्र की सरकार, राज्य की सरकार या सामाजिक संस्थाएं पर्यावरण को बचाने और प्रकृति को सुरक्षित रखने की चिंता कर रही हैं। इसके लिए पौधारोपण का अभियान बढ़-चढ़ कर चलाया जा रहा है। पेड़ लगाओ-जीवन पाओ। पेड़ हमारे लिए जिंदगी है। भारत समेत पूरी दुनिया यह अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, भाजपा द्वारा दिल्ली को बर्बाद करने के लिए बैठाए गए एलजी वीके सक्सेना उन वृक्षों को खत्म करने पर लगे हैं, जिनसे हमें जीवन मिलता है। एलजी साहब ने अवैध रूप से 1100 पेड़ कटवा दिए, लेकिन भाजपा के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट तक ने फटकार लगाई है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की दिन-रात आलोचना करने वाली भाजपा सुप्रीम कोर्ट मे बार-बार लताड़े जाने के बावजूद एलजी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रही है। इसका मतलब है कि भाजपा दिल्ली की बर्बादी में एलजी के साथ पूरी तरह शामिल हैं।

संजय सिंह ने कहा कि इतने सारे पेड़ ऐसे ही नहीं काटे गए। एलजी साहब के अधीन आने वाली डीडीए की संस्था यूटीपेक दिल्ली के अंदर सड़कों का नक्शा तय करती है कि सड़कें कैसे बनेंगी। यूटीपेक द्वारा बनाए गए सड़कों के नक्शे में था कि फार्म हाउसों की जमीन अधिग्रहित कर सड़क बनाई जाएगी। एलजी और भाजपा बताएं कि फार्म हाउस मालिकों से ऐसी क्या डील हुई कि यूटीपेक के नक्शे को दरकिनार कर फार्म हाउसो की जमीन लेने के बजाय पेड़ कटवाए गए और सड़क बनाई गई। यह बात पूरी दिल्ली जानना चाहती है। यह पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करने के साथ ही गंभीर जांच का भी विषय है कि एलजी साहब ने फार्म हाउसों को बचाने के लिए 1100 पेड़ क्यों कटवाए?

यह भी पढे़ं 👇

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: अखंड ज्योत जलाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा अशुभ

गुरूवार, 19 मार्च 2026
RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026

संजय सिंह ने कहा कि पेड़ काटने वाली कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देकर इस बात का खुलासा किया है कि अवैध रूप से 1100 पेड़ काटने के मामले में दिल्ली के एलजी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं और पेड़ काटने की जानकारी डीडीए के अधिकारियों को भी थी। कंपनी ने शपथ पत्र में कहा है कि 3 फरवरी 2024 को एलजी साहब मौके पर गए थे और उन्होंने पेड़ काटने का आदेश दिया था। जब वन विभाग के अधिकारियों ने अनुमति नहीं दी तो एलजी साहब ने ठेकेदार को मौखिक तौर पर अनुमति दी और उसने 1100 पेड़ काट दिए गए। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करने के बजाय इन सारे तथ्यो को रखना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट का इसका संख्या लेना चाहिए और अवैध रूप से पेड़ों को काटने के लिए जिम्मेदार एलजी साहब समेत सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि 1100 पेड़ों को काटने की मुख्य वजह केवल फार्म हाउसों को बचाना है। यह फार्म हाउस अरबपतियों के हैं। भाजपा और एलजी साहब अरबपति फार्म हाउस मालिकों के साथ खड़े हैं। उनको दिल्ली के पर्यावरण, दिल्ली के लोगों की कोई चिता नहीं है। 14 फरवरी 2024 का एक ई-मेल है, जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि 3 फरवरी को एलजी साहब ने मौके का दौरा किया था और आरओडब्ल्यू के अंदर आने वाले पेड़ काटने के आदेश दिए थे। इन्होंने 14 फरवरी 2024 से पेड़ों को काटने का काम शुरू किया। ईमेल मे साफ लिखा है कि एलजी साहब मौके पर गए और मौखिक तौर पर पेड़ों को काटने के निर्देश दिए और पेड़ काटे गए। इसकी पूरी जानकारी एलजी साहब और डीडीए को है। एलजी साहब द्वारा पेड़ काटने वाले में आने वाली सारी रूकवाटें दूर की गई। इसलिए 1100 पेड़ों को काटने के लिए सीधे तौर पर भाजपा के एलजी जिम्मेदार हैं। दिल्ली की जनता से कहा कि आप दिल्ली को बर्बाद करने वाले अपने दुश्मनों को पहचानें। ये लोग दिल्ली के पर्यावरण को नष्ट करने और अरबपतियों के साथ मिलकर पेड़ों कटवाने और जिंदगियों को बर्बाद करने वाले लोग हैं।

Previous Post

दिल्ली चुनाव पर ‘‘आप’’ की बड़ी बैठक, एक सितंबर से ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कैंपेन का एलान

Next Post

कंगना रनौत के बयान से बीजेपी की दूरी सिर्फ दिखावा, बीजेपी असल में किसान विरोधी पार्टी है: नील गर्ग

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: अखंड ज्योत जलाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा अशुभ

गुरूवार, 19 मार्च 2026
RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू, तुरंत जानें मुहूर्त

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
aam aadmi party

कंगना रनौत के बयान से बीजेपी की दूरी सिर्फ दिखावा, बीजेपी असल में किसान विरोधी पार्टी है: नील गर्ग

कंगना

कंगना रनौत बिना शर्त माफी मांगें : अन्यथा किसान उनका सार्वजनिक बहिष्कार करने पर होंगे मजबूर

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।