गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली चुनाव पर ‘‘आप’’ की बड़ी बैठक, एक सितंबर से ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कैंपेन का एलान

दिल्ली चुनाव पर ‘‘आप’’ की बड़ी बैठक, एक सितंबर से ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कैंपेन का एलान

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 अगस्त 2024
A A
0
Sandeep Pathak
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 26 अगस्त (The News Air): दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी की बड़ी और अहम बैठक हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। इस दौरान देश की मौजूदा राजनीति के साथ ही दिल्ली की एक-एक विधानसभा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी ने ऐलान किया कि एक सितंबर से दिल्ली में ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कैंपेन की शुरूआत की जाएगी। इस कैंपेन के साथ मनीष सिसोदिया की चल रही पदयात्रा भी जारी रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि ‘आपके विधायक-आपके द्वार’ कैंपेन में हमारे विधायक मंडल व बूथ स्तर पर सभाएं कर अपने काम पर बात करेंगे और भाजपा द्वारा दिल्ली की जनता के साथ किए जा रहे षड़यंत्र को भी उजागर करेंगे। मनीष सिसोदिया की पदयात्रा में उमड़ रही जनता भी कह रही है कि भाजपा अन्याय कर रही है। पूरी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षत में यह बैठक संपन्न हुई। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बैठक कई घंटों तक चली। बैठक में सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और विधानसभा चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़, विधायक दुर्गेश पाठक, कुलदीप कुमार, संजीव झा समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हुई मैराथन बैठक के बारे में बताते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं सांसद डॉ. संदीप पाठक ने जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। दिल्ली और देश से संबंधित राजनीतिक परिप्रेक्ष्य और गवर्नेंस के मुद्दे पर एक-एक विधानसभा को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया की चल रही पदयात्रा का काफी सकारात्मक असर पड़ रहा है। दिल्ली की जनता में पदयात्रा को लेकर काफी अच्छा रिस्पॉस है। कहीं पर भी मनीष सिसोदिया जा रहे हैं, उनकी पदयात्रा में जनता उमड़-उमड़ कर आ रही है। दिल्ली की जनता कह रही है कि आपके साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा ने आपके साथ अन्याय किया है। पूरी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी है।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू, तुरंत जानें मुहूर्त

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026

डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि मनीष सिसोदिया की पदयात्रा आगे भी जारी रहेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी अपने चुनावी कैंपेन को भी और तेज करेंगे। एक सितंबर से दिल्ली में ‘‘आपका विधायक- आपके द्वार’’ कैंपेन की शुरूआत करेंगे। कैंपेन में मंडल और बूथ स्तर पर आम आदमी पार्टी के विधायक जाएंगे और सभाएं करेंगे। इन सभाओं में विधायक मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति और अपने काम पर बात करेंगे। जिस तरह से भाजपा दिल्ली की जनता के साथ षड़यंत्र कर रही है, उसको भी उजागर किया जाएगा। एक सितंबर से शुरू हो रहे ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कैंपेन को धीरे-धीरे तेज किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों को भाजपा में शामिल होने के सवाल पर डॉ’ संदीप पाठक ने कहा कि हमारी ताकत जनता से है। भाजपा की पूरी राजनीति ही यही है कि चुनाव से पहले वो षड़यंत्र और गंदी राजनीति करके जीतती है और अगर भाजपा चुनाव हार जाती है तो फिर वो पार्टियों के नेताओं को खरीदने और तोड़ने की कोशिश करती है। हमारे लिए यह संषर्घ का समय है। हमोर जितने भी संघर्षशील लोग हैं, वो सारे आम आदमी पार्टी के साथ पूरी मजबूती के साथ जुड़े हुए हैं। भाजपा अपना काम करती रहेगी। लेकिन इससे उसको कोई फायदा नहीं होने वाला है। बल्कि उसको नुकसान ही होगा। भाजपा की नीयत में ही यह लिखा हुआ है। भाजपा अब अपना पीक देख चुकी है और अब उसका धीरे-धीरे पतन होगा। हमारी ताकत जनता से है। हमने जनता के प्रति काम किया है और जनता का हमारे प्रति पूरा विश्वास है। ‘आपके विधायक-आपके द्वार’ के साथ मनीष सिसोदिया की पदयात्रा के अलावा कई और कैंपेन चलेंगे।

Previous Post

बांग्लादेश में संकट से भारत-बांग्लादेश व्यापारिक संबंधों पर मंडराते खतरे

Next Post

भाजपा के एलजी दिल्ली पर्यावरण के सबसे बड़े दुश्मन- संजय सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू, तुरंत जानें मुहूर्त

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
HSRP Alert UP

HSRP Alert UP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब PUC नहीं मिलेगा, ₹10,000 का चालान, 15 अप्रैल से लागू

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
एलजी दिल्ली

भाजपा के एलजी दिल्ली पर्यावरण के सबसे बड़े दुश्मन- संजय सिंह

aam aadmi party

कंगना रनौत के बयान से बीजेपी की दूरी सिर्फ दिखावा, बीजेपी असल में किसान विरोधी पार्टी है: नील गर्ग

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।