LIVE | ...
बुधवार, 8 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अटल जी ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव: सीएम योगी

अटल जी ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव: सीएम योगी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, सियासत
A A
0
अटल जी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ. 16 अगस्त (The News Air): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। तीन बार देश का प्रधानमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को दूर किया था। सीएम योगी ने कहा कि 25 दिसंबर 1924 को जन्में अटल जी का लगभग छह दशक का सार्वजनिक जीवन पूर्णतः निष्कलंक रहा। उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। सीएम योगी ने अटल जी को भारतीय राजनीति का अजातशत्रु करार देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में उनकी पहचान एक सर्वमान्य चेहरे के रुप में थी।

सीएम योगी ने शुक्रवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की छठी पुण्यतिथि पर लोकभवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश को सुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रामीण विकास का मॉडल अटल जी ने दिया था। सीएम योगी ने कहा कि अटल जी की सरकार में चलाए गए अंत्योदय के कार्यक्रम उनकी दूरदर्शिता को प्रदर्शित करते हैं।

अटल जीअटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्र भारत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सानिध्य में अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन का शुभारंभ किया था। 1957 में वह बलरामपुर (वर्तमान में श्रावस्ती) से पहली बार सांसद चुने गए थे। उन्होंने कहा कि अटल जी को लगातार 10 बार लोकसभा एवं दो बार राज्यसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, जिसमें वह पांच बार लखनऊ से सांसद चुने गए थे।

यह भी पढे़ं 👇

E-20 Petrol Controversy

E-20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखी चिट्ठी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Sanskrit Subhashit

PM Modi Punjab Visit: 17 जुलाई को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Bittu ने किया ऐलान

बुधवार, 8 जुलाई 2026
328 Pawan Saroop Case

328 Pawan Saroop Case: SIT की बड़ी कार्रवाई, गुरुद्वारा रामसर में 3 घंटे की पड़ताल

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Voter List Update

Voter List Update: वोटर लिस्ट से कटा नाम तो नहीं मिलेगा इस Yojana का लाभ

बुधवार, 8 जुलाई 2026

सीएम योगी ने कहा कि आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनकी कविताएं और भारतीय राजनीति के उनके मूल्य एवं सिद्धांत सदैव हमें एक नई प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रुप में स्थापित करने के लिए अटल जी द्वारा किए गए प्रयासों को देश कभी विस्मृत नहीं कर सकता है। सीएम योगी ने कहा कि अटल जी के सत्प्रयासों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें भारत रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सदस्य डॉ दिनेश शर्मा, पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ब्राजील में विमान हुआ क्रैश, पांच लोगों की मौत

Next Post

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तीन नए राज्य सूचना कमिश्नरों को पद की शपथ दिलाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

E-20 Petrol Controversy

E-20 Petrol Controversy: केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखी चिट्ठी

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Sanskrit Subhashit

PM Modi Punjab Visit: 17 जुलाई को पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Bittu ने किया ऐलान

बुधवार, 8 जुलाई 2026
328 Pawan Saroop Case

328 Pawan Saroop Case: SIT की बड़ी कार्रवाई, गुरुद्वारा रामसर में 3 घंटे की पड़ताल

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Voter List Update

Voter List Update: वोटर लिस्ट से कटा नाम तो नहीं मिलेगा इस Yojana का लाभ

बुधवार, 8 जुलाई 2026
FBI Extortion Case

FBI Extortion Case: पंजाब पुलिस SHO पर 3.30 करोड़ की फिरौती का आरोप

बुधवार, 8 जुलाई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और DA पर नया फॉर्मूला तैयार

बुधवार, 8 जुलाई 2026
Next Post
Governor punjab

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तीन नए राज्य सूचना कमिश्नरों को पद की शपथ दिलाई

Punjab Police

पंजाब पुलिस ने कडी मेहनत के बाद प्रसिद्ध गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीया गैंग के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार

रिश्वत

रिश्वत लेने वाले आबकारी विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।