रविवार, 10 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 2400 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइनें बिछाकर 30,000 हैक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई…

2400 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइनें बिछाकर 30,000 हैक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई…

ज़रूरतें पूरी की गईं: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 7 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
जल संसाधन मंत्री द्वारा किसानों के विरुद्ध दमनकारी कार्यवाहियों की सख़्त निंदा
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 07 अगस्त (The News Air): पंजाब के भूमि एवं जल संरक्षण और जल स्रोत मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सिंचाई के लिए नहरों के पानी की मांग को पूरा करने के साथ-साथ प्रदेश में पानी की कमी से निपटने और टिकाऊ कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि सिंचाई के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने हेतु भूमि और जल संरक्षण विभाग द्वारा 2400 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइनें बिछाई गई हैं, जिससे प्रदेश के 30,282 हैक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत किसान समूहों के लिए 90 प्रतिशत सब्सिडी और व्यक्तिगत किसानों के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी की सुविधा प्रदान की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषि के लिए कुशल जल सिंचाई प्रणालियों के तहत लगभग 6,000 हैक्टेयर क्षेत्र को तुपका और फव्वारा सिंचाई प्रणालियों के अधीन लाया गया है, जिसके लिए 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा टेलों तक पानी पहुंचाने के लिए 15,914 खालों की बहाली की गई है, जो सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि चार दशकों में पहली बार 20 नहरों में पानी बहने लगा है, जिससे 916 माइनरों और खालों में पानी आया है। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों को 35-40 सालों के बाद सिंचाई के लिए पानी मिला है, जो लंबे समय से सूखी पड़ी ज़मीनों के लिए एक बड़ी राहत है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026

डार्क ज़ोन के तहत प्रदेश के 150 में से 114 ब्लॉक्स होने के मद्देनज़र पंजाब में भूजल की कमी के गंभीर मुद्दे पर चर्चा करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस दिशा में बहु-पक्षीय दृष्टिकोण अपनाते हुए भूजल के कुशल उपयोग के लिए कई पहलें की हैं, जिनमें नहरों और उप-सतही जल संसाधनों का उचित उपयोग, नई योजनाएं, बजट में वृद्धि और समय पर फंड जारी करना शामिल है।

स. जौड़ामाजरा ने बताया कि नहरी पानी के वैकल्पिक उपयोग को उत्साहित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों से 300 एम.एल.डी. (मिलियन लीटर प्रति दिन) पानी के सिंचाई हेतु उपयोग के लिए 28 भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम सतही पानी के वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग को प्रोत्साहित कर रहा है। इसके अलावा 125 गांवों में सोलर-लिफ्ट सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं ताकि सिंचाई के लिए छप्पड़ों के पानी का उपयोग किया जा सके जिससे भूजल पर निर्भरता कम होगी।

उन्होंने बताया कि नीम पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के पानी की संभाल, मिट्टी के कटाव को रोकने और बाढ़ से सुरक्षा के लिए 160 वाटर हार्वेस्टिंग-कम-रीचार्जिंग ढांचे और चैक डैम बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए नाबार्ड के 277.57 करोड़ रुपये की फंडिंग वाले दो प्रोजैक्ट भी शुरू किए है जिससे 40,000 हैक्टेयर से अधिक क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

स. जौड़ामाजरा ने कहा कि किसान भाईचारे को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश में पहली बार नहरों और गांवों के छप्पड़ों से सतही पानी के अधिकतम उपयोग, चेक डैमों के निर्माण, मिट्टी/भू सुरक्षा और बाढ़ से सुरक्षा, बारिश के पानी के लिए रूफ-टॉप रीचार्जिंग ढांचे की स्थापना के लिए कई प्रोग्राम शुरू किए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रातभर हुई वजन घटाने की कोशिश, काटे बाल, डॉक्टर ने बताया क्यों फेल हुईं विनेश

Next Post

स्पांसरशिप और फॉस्टर केयर स्कीम के तहत 1704 बच्चों को दी गई वित्तीय सहायता: डॉ. बलजीत कौर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 10 मई 2026
India Weather Forecast

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, यहां Heat Wave का खतरा

रविवार, 10 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 10 May 2026: Top Alerts, हर खबर सबसे तेज

रविवार, 10 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: वृश्चिक और मकर राशि वालों का दिन शानदार, जानें सभी राशियों का हाल

रविवार, 10 मई 2026
Congress on BJP AAP

Congress on BJP AAP: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं बीजेपी और आप

शनिवार, 9 मई 2026
FIR Against Sandeep Pathak

Raghav Chadha AAP Attack: पंजाब के खजाने को लूटा, विदेश भेजे करोड़ों रुपये

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
Baljit Kaur

स्पांसरशिप और फॉस्टर केयर स्कीम के तहत 1704 बच्चों को दी गई वित्तीय सहायता: डॉ. बलजीत कौर

पानी के गिरते

पंजाब में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बाग़वानी विभाग ने कमर कसी

CM Mann Rally

आम घरों के बेटे बेटियां ओलंपिक जीत सकते हैं तो चुनाव कौन सी बड़ी बात है : भगवंत मान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।