LIVE | ...
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सीटें फाइनल हुईं नहीं, फिर क्यों उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे शरद उद्धव?

सीटें फाइनल हुईं नहीं, फिर क्यों उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे शरद उद्धव?

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 3 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सीटें फाइनल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के भीतर एक तरफ जहां सीट बंटवारे को लेकर माथापच्ची जारी है. वहीं दूसरी तरफ गठबंधन के दो बड़े नेता शरद पवार और उद्धव ठाकरे अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं. पवार और उद्धव ने अब तक 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं.

दिलचस्प बात है कि जिन सीटों पर पवार और उद्धव ने उम्मीदवारों की घोषणा की है, वहां सहयोगी दल की भी दावेदारी थी.

उद्धव ने 2 सीटों पर किया नाम का ऐलान

शिवसेना (यूबीटी) ने नासिक की मध्य और पश्चिम सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उद्धव ठाकरे ने नासिक मध्य से पूर्व विधायक वसंत गीते और नासिक पश्चिम सीट से सुधाकर बडगुजर को उम्मीदवार बनाया है. दोनों ही सीटों पर वर्तमान में बीजेपी के विधायक हैं.

यह भी पढे़ं 👇

July 31 Historical Events

July 31 Historical Events: 31 जुलाई के वो बड़े पल जिन्होंने बदली दुनिया

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

नासिक मध्य से देवयानी फरांदे और नासिक पश्चिम से सीमा हेराय ने 2019 में जीत हासिल की थी. दिलचस्प बात है कि 2019 में इन सीटों पर शिवसेना ने उम्मीदवार नहीं उतारा था. 2019 में नासिक मध्य में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस से और नासिक पश्चिम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हुई थी.

शरद पवार ने यहां उतारे उम्मीदवार

उम्मीदवारों के नाम घोषणा करने में शरद पवार भी पीछे नहीं हैं. एनसीपी के शरद पवार ने भी अब तक दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. पवार की पार्टी ने तासगांव से रोहित पाटिल और अकोले से अमित भांगरे को उम्मीदवार बनाया है. दोनों के नाम की घोषणा शरद पवार ने एक कार्यक्रम में किया.

इन दोनों के नामों की घोषणा करते हुए शरद पवार ने कहा कि युवाओं को आगे लाने का समय है. मेरी कोशिश यह है कि इन्हें चुनाव में तैयारियों का समय मिले.

तासगांव और अकोले सीट पर वर्तमान में अजित पवार गुट का कब्जा है. तासगांव सांगली लोकसभा की सीट है तो वहीं अकोले शिरडी लोकसभा में है.

कांग्रेस साइलेंट, नेता कर रहे विरोध

शरद पवार और उद्धव ठाकरे जहां उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इस मामले में चुप है. पार्टी हाईकमान की ओर से अब तक इस पर कुछ भी नहीं कहा गया है. हालांकि, छोटे नेता इसका विरोध जरूर कर रहे हैं.

नासिक सेंट्रल से चुनाव लड़ चुकी हेमलता पाटिल ने उद्धव के फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि यहां से तो कांग्रेस ही लड़ेगी. पाटिल का कहना है कि इसके लिए जिला इकाई में प्रस्ताव भी पास हुआ है.

नामों की घोषणा क्यों कर रहे, 2 वजहें

1. उद्धव ठाकरे और शरद पवार की इस रणनीति को प्रेशर पॉलिटिक्स के रूप में देखा जा रहा है. महाराष्ट्र में कई राउंड की बैठक के बाद भी इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का पेंच नहीं सुलझा है. कांग्रेस सबसे ज्यादा 120 सीटों पर दावेदारी कर रही है.

2. लोकसभा चुनाव में आधिकारिक ऐलान से पहले ही शिवसेना ने 21 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी थी. शिवेसना ने उन सीटों (सांगली, मुंबई दक्षिण मध्य) पर भी उम्मीदवार उतार दिए, जिन पर कांग्रेस का दावा था. शिवसेना की यह स्ट्रैटजी लोकसभा चुनाव में सफल रही थी.

सीट बंटवारे पर क्यों नहीं बन पा रही बात?

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिन पर 2 महीने बाद चुनाव कराए जाएंगे. राज्य में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस, एनसीपी (शरद) और शिवसेना (उद्धव) है. कांग्रेस का दावा 120 सीटों पर है. इसकी बड़ी वजह लोकसभा चुनाव के नतीजे हैं.

कहा जा रहा है कि शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद) बराबर-बराबर सीट बंटवारे के पक्ष में है. इस हिसाब से तीनों ही दलों को 96-96 सीटें लड़ने को मिल सकती है. लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) ने सबसे ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारा था.

कांग्रेस ने सीट बंटवारे के विवाद को सुलझाने के लिए 10 सदस्यीय एक कमेटी का भी गठन किया था.

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हलचल है?

इंडिया के मुकाबले एनडीए भी सीट शेयरिंग के विवाद को सुलझाने की कोशिशों में जुटा है. महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के मुताबिक एनडीए के भीतर सीट बंटवारे का आधार तय हो गया है. इसमें कहा गया है कि जिस सीट पर जिन पार्टियों के पास जिताऊ उम्मीदवार होंगे, वो सीट संबंधित पार्टी को ही मिलेगी.

एनडीए में शिवसेना (शिंदे) 93, बीजेपी 160 और एनसीपी 90 सीटों पर दावेदारी कर रही है.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गाजियाबाद: आठवीं के छात्र ने की आत्महत्या, गेम खेलने से मना करने पर लगाया फंदा

Next Post

रोमांटिक हीरो से लेकर गैंगस्टर आइकन तक: इमरान हाशमी की 5 बेस्ट मूवीज़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

July 31 Historical Events

July 31 Historical Events: 31 जुलाई के वो बड़े पल जिन्होंने बदली दुनिया

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Aaj Ka Rashifal 31 July 2026

Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: आज का राशिफल – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यवाणी

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Punjab Education

Punjab Education Revolution NEET JEE Results: 300+ प्रिंसिपलों का सम्मान, NEET में 882 और JEE में 361 छात्रों ने किया पास

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
सीटें फाइनल

रोमांटिक हीरो से लेकर गैंगस्टर आइकन तक: इमरान हाशमी की 5 बेस्ट मूवीज़

सीटें फाइनल

BMW G 310 RR तीन कलर ऑप्शन में हुुई लॉन्च, दमदार है फीचर्स, जानें कीमत

सीटें फाइनल

'पता नहीं कौन सी दुश्मनी है...', मोईद की संपत्ति पर बुलडोजर चला तो बोले अवधेश प्रसाद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।