नई दिल्ली, 02 अगस्त (The News Air): लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पिंगली वैंकेया की जयंती पर उन्हें याद किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ का प्रारूप तैयार करने वाले, स्वाधीनता सेनानी श्री पिंगली वैंकेया जी की जयंती पर सविनय नमन। उनके इस महती कार्य से राष्ट्र की जन भावनाएं संगठित हुई, स्वतंत्रता के राष्ट्रीय संघर्ष को बल मिला। बलिदान, शांति और खुशहाली का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज हर एक भारतवासी को देशप्रेम के उत्साह से ओत-प्रोत करता है।’
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें













