LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गर्भ में बच्चा और कंधों पर देश की उम्मीदों का भार…वो महिलाएं जिन्होंने ओलंपिक के मैदान में किया कमाल

गर्भ में बच्चा और कंधों पर देश की उम्मीदों का भार…वो महिलाएं जिन्होंने ओलंपिक के मैदान में किया कमाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल, स्पेशल स्टोरी
A A
0
ओलंपिक
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चैम्पियन मां, प्रेग्नेंसी को भी नहीं बनने दिया रुकावट

कई महिलाओं ने ओलंपिक के मैदान में किया कमाल

प्रेगनेंट हो घर पर रहो, धीरे चलो, खुद का ख्याल रखो… यह सब बातें तो आपने अकसर सुनी होंगी, इतिहास से लेकर आज तक महिलाओं को प्रेग्नेंट होने पर घर पर रहने की सलाह दी जाती रही है, लेकिन आज के समय में एक बदलती हुई तस्वीर सामने आ रही है. न इतिहास में कभी ऐसा हुआ न आज होता दिख रहा है, जहां महिलाएं प्रेगनेंसी में रणभूमि में जाने से रुक गई हो. रानी लक्ष्मी बाई बेटे को पीठ पर बांधे मैदान में दुश्मनों के सामने डटकर खड़ी थीं. वहीं जब आप आज अपनी नजर घुमाते हैं तो ऑफिस से लेकर बिजनेस, सिनेमा और ओलंपिक तक महिलाएं प्रेगनेंसी में हर सीमा को लांघ रही हैं.

यह भी पढे़ं 👇

This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026

पेरिस ओलंपिक 2024 इस बार कई वजह से काफी खास बन गया है, जहां महिलाओं की संख्या इस बार ओलंपिक में बराबरी की है, वहीं इस बार एक महिला खिलाड़ी को उन की जीत के लिए नहीं उनके हौसले के लिए सलामी दी जा रही है, उन के जज्बे के लिए सलामी दी जा रही है. मिस्र की एक खिलाड़ी नादा हाफेज जो कि एक फेंसर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में सुर्खियां तब बटोरी जब उन्होंने बताया कि वो अकेले मैदान में नहीं लड़ रही थीं उन के अंदर एक नन्ही सी जान और थी जो सांसे ले रही थी, जो उन का हौसला बढ़ा रही थी, जो कह रही थी मां तुम खेलो, न तुम रुकी हो न आगे रुकना है.

चैम्पियन मां, बनी मिसाल

फेंसिंग के सिंगल्स सेबर इवेंट के राउंड 16 में मिस्र की नादा हाफेज और साउथ कोरिया की खिलाड़ी जियोन हायोंग मैदान में आमने- सामने खड़े थे और नादा हाफेज को साउथ कोरिया की खिलाड़ी ने हरा दिया. हालांकि नादा हाफेज ओलंपिक से हारकर बाहर हो गई हैं, लेकिन हमेशा के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी एक छाप, एक मिसाल छोड़ गई हैं. इतिहास में उन का नाम चैंपियन मां के नाम से दर्ज कर लिया गया है.

महिलाओं ने रचा इतिहास

मैच के बाद नादा हाफेज ने बताया कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं, साथ ही हाफेज ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं, उन्होंने कहा कि मैदान में एक नहीं 3 लोग मौजूद थे. नादा हाफेज ने कहा, यह आसान नहीं था , इसमें बहुत चुनौतियां थीं. हालांकि, नादा हाफेज को तो सब ने खूब सलामी दी लेकिन ओलंपिक के मैदान में यह कमाल दिखाने वाली वो अकेली नहीं हैं. आईये जानते हैं उन चैंपियन मां की कहानी , जिनके गर्भ में था बच्चा और कंधों पर था देश का भार और दोनों का फर्ज निभाते हुए देश के लिए गोल्ड ही नहीं जीता बल्कि पूरी दुनिया के लिए कायम की मिसाल.

नादा हाफेज

मिस्र की नादा हाफेज जिनकी उम्र महज 26 साल है, वो पहले एक जिमनास्ट थीं. अपने देश का तीन ओलंपिक में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वो लंदन, टोक्यो और अब पेरिस ओलंपिक में खेलीं. वैसे नादा हाफेज ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद अपना पहला मैच जीता था. उन्होंने अमेरिका की तलवारबाज एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को हराकर कामयाबी हासिल की थीं, जिसके बाद उन्होंने साउथ कोरिया की खिलाड़ी के साथ दमदार मैच खेला, एक पल को भी ऐसा नहीं लगा कि वो 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं.

एंकी वैन ग्रुंसवेन

उस के हौसले को कोई नहीं रोक सकेगा

वो तो वो हैं जो मिसाल बन छाई रहेगी

गोल्ड मां, एक ऐसी मां जिसको गोल्ड मां कहना गलत नहीं होगा. सोचो, क्या होता अगर उस साल एक खिलाड़ी घर में ही सिमट जाती, कंधों पर देश की उम्मीदों का भार न उठाती. नीदरलैंड की खिलाड़ी एंकी वैन ग्रुंसवेन ने सब को बता दिया कि ख्वाबों के आगे कोई नहीं आ सकता. एंकी वैन ग्रुंसवेन वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने घोड़सवारी में एक नहीं लगातार तीन बार गोल्ड मेडल हासिल किए और अपने देश का सिर गर्व से बुलंद किया. ग्रुंसवेन ने साल 2000 सिडनी , 2004 एथेंस, 2008 बीजिंग में लगातार तीन बार गोल्ड हासिल किया. हालांकि ग्रुंसेवन का हर मैच खास रहा लेकिन साल 2004 में उनकी इस कामयाबी में एक नन्ही सी जान भी शामिल थीं, जो उन की कमजोरी नहीं ताकत बनी, जिसने उन्हें रोका नहीं बल्कि जीत के और करीब ले गई. ग्रुंसवेन 5 महीने की प्रेगनेंट थीं जिस समय वो साल 2004 में एथेंस में मुकाबला कर रही थी और इस मुकाबले में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया.

केर्स्टिन स्ज़िमकोवियाक

खतरा, मुश्लिक, चुनौती सब को मात देती एक चैम्पियन मां

जो कभी नहीं रुकी, और कहती रही हिम्मत से बड़ा कुछ नहीं

ओलंपिक का एक वो खेल जो देखने में ही काफी जोखिम भरा नजर आता है, जिसको साल 1948 में ओलंपिक से इसलिए हटा दिया गया था क्योंकि यह काफी खतरनाक और जोखिम भरा था. इस खेल में खिलाड़ी को बर्फ में मुंह के बल एक स्केट बोर्ड पर लेटना होता है और दूसरे खिलाड़ियों से रेस करनी होती है. इस खेल को बाद में साल 2002 में ओलंपिक में फिर से लॉन्च किया गया था. जिस खेल को देखना ही इतना मुश्लिक और चुनौतियों भरा नजर आता है, उस खेल में जर्मनी की खिलाड़ी केर्स्टिन स्ज़िमकोवियाक जोकि 2 महीने की प्रेगनेंट थीं वो मैदान में उतरीं. 2 महीने की प्रेगनेंसी बहुत नाजुक समय होता है लेकिन अपने देश की उम्मीदों को बरकरार रखते हुए जर्मनी की खिलाड़ी केर्स्टिन स्ज़िमकोवियाक न सिर्फ मैदान में उतरीं बल्कि देश के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया.

जूनो स्टोवर

हर जोखिम आए, मैं जुनून से पार कर लुंगी

तुम मुश्किल कहोगे, मैं हंसते-हंसते इतिहास रच दूंगी

साल 1952 जब अमेरिका की डाइवर जूनो स्टोवर ने इतिहास रचा, जूनो ने 1952, 1955 और 1960 में देश के लिए सम्मान हासिल किया. देश की बेटी ने चैंपियन मां बन कर देश को एक बार फिर महिलाओं के जज्बे पर गर्व करने का मौका दिया. जूनो स्टोवर साढ़े तीन महीने की प्रेग्नेंट थीं जब उन्होंने देश के लिए ब्रोन्ज मेडल हासिल किया.

मैग्डा जूलिन

एक मां हूं, एक खिलाड़ी भी हूं

न यह फर्ज छोड़ूंगी, न वो फर्ज अधूरा रहेगा

पूरी दुनिया में सबसे पहला यह इतिहास साल 1920 में रचा गया, जब एक चैंपियन मां मैदान में उतरीं, मैग्डा जूलिन ने फिगर स्केटिंग में चैंपियन बन पूरी दुनिया को चौंका दिया था. मैग्डा जूलिन 4 महीने की प्रेग्नेंट थी जिस समय उन्होंने देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया. यह पूरी दुनिया की वो पहली चैंपियन थीं जिन्होंने पहली बार अकेले नहीं बल्कि एक और जान को अपने अंदर लिए गेम खेला था.

क्रिस्टी मूर

कनाडा की खिलाड़ी क्रिस्टी मूर वो खिलाड़ी है जो 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं , जिस समय उन्होंने कर्लिंग में मैदान में यह कारनामा अंजाम दिया उस समय उन के गर्भ से उनका हौसला बढ़ाते बच्चे की तरफ सब की निगाहें चली गई थी. क्रिस्टी मूर ने एक मां के साथ एक खिलाड़ी के फर्ज को बखूबी निभाया और ओलंपिक के मैदान में साल 2010 में सिल्वर मेडल हासिल किया.

कॉर्नेलिया फोल

पूरी दुनिया में उस हर महिला को शाबाशी दी जिन्होंने प्रेगनेंसी में भी अपने जुनून को फीका नहीं पड़ने दिया, लेकिन अमेरिका की वो एक महिला खिलाड़ी जिन्होंने एक नहीं दो बार दुनिया को हैरान किया. कॉर्नेलिया फोल एक नहीं दो बार प्रेगनेंसी के दौरान ओलंपिक के मैदान में उतरीं. पहली बार साल 2000 में सिडनी में जब ओलंपिक का आयोजन हुआ था उस समय वो कुछ ही महीने की प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. साल 2004 में ओलंपिक के मैदान में जब अपने देश का प्रतिनित्धव करती हुई वो उतरीं तो वो 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमित शाह आज संसद में आपदा प्रबंधन अधिनियम करेंगे पेश

Next Post

Arthik Rashifal 2 August 2024: कारोबार में इन 5 राशि वालों के लिए हैं तरक्की के योग,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

This Day in History 

11 सितंबर: इतिहास का सबसे काला दिन और अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
IMD Weather Alert 

ओडिशा में भीषण बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
Aaj Ka Rashifal: 09 फरवरी 2024 का राशिफल, आज किसे मिलेगी रोमांस में सफलता, पढ़ें अपनी राशि

Arthik Rashifal 2 August 2024: कारोबार में इन 5 राशि वालों के लिए हैं तरक्की के योग,

cliQ India Hindi

साइबर हमले से देश के 300 बैंकों पर पड़ा असर, ठप हुई पेमेंट सर्विस

ओलंपिक

Byju's Crisis: बायजू रवींद्रन के भाई पर लगा ₹837150 प्रतिदिन का जुर्माना,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।