महाराष्ट्र, 01अगस्त (The News Air): महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक छटी क्लास के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। उसकी उम्र महज 13 साल थी और उसने हॉस्टल के टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है।
इस हॉस्टल में लगाई फांसी
घटना लातूर के स्वामी विवेकानंद विद्यालय के छात्रावास की है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। यहां हॉस्टल के दो कर्मचारी फरार थे। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है।








