LIVE | ...
बुधवार, 19 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - देश विरोधी ताकतों का अड्डा बन गये हैं यूपी के जन सुविधा केन्द्र

देश विरोधी ताकतों का अड्डा बन गये हैं यूपी के जन सुविधा केन्द्र

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश
A A
0
जन सुविधा केन्द्र
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लखनऊ, 29 जुलाई (The News Air) : उत्तर प्रदेश में जन सुविधा केन्द्र अराजकता के अड्डे बनते जा रहे हैं। इन पर सरकारी नियंत्रण नहीं के बराबर नजर आता है। इनके कामकाज की कभी समीक्षा भी नहीं होती है,जिसके चलते यह खूब मनमानी और फर्जीबाड़ा करते रहते हैं। नकली जन्म प्रमाण पत्र से लेकर फर्जी आधार कार्ड, दिव्यांगों, वृद्धजनों, विधवा पेंशन जैसे तमाम सरकारी योजनाओं का फार्म भराने, सब में यहां धांधली का बोलबाला रहता है। आज भले ही यूपी के रायबरेली जनपद का सलोन कस्बा अवैध जन्म प्रमाण पत्र बनाने का केन्द्र बनने के कारण सुर्खियां बटोर रहा हो, लेकिन यूपी में ऐसे कई ‘सलोन कस्बे’ हैं जिन पर आज तक किसी का ध्यान नहीं गया है। यह कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि बड़ी संख्या में जन सुविधा केन्द्र राष्ट्र विरोधी कृत्यों का ठिकाना बने हुए हैं।

रायबरेली के सलोन कस्बे में दूसरे प्रांतों से आए लोगों का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला न सिर्फ गंभीर है बलिक आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरा है। जिस कस्बे की आबादी ही लगभग 20 हजार हो वहां एक ग्राम विकास अधिकारी की आइडी से 19 हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र बना दिए गए और किसी का इस ओर ध्यान ही नहीं गया। अब यह मामला सामने आया है। चैंकाने वाली बात यह भी है कि कुछ को छोड़कर सब के सब जन्म प्रमाण पत्र बांग्लादेश और रोहिंग्या मुसलमान के बनाये गये हैं। खास बात यह है कि यह सब थे तो घुसपैठिये मुसलमान लेकिन इनका जन्म प्रमाण पत्र हिन्दू नामों से बनाया गया था।

ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की मिलीभगत से बनाए गए इन फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र के मामले में जो सनसनीखेज तथ्य सामने आ रहे हैं उसके अनुसार कुल बने 19,184 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्रों में  अधिसंख्य हिंदू नामों से बनाये गये थे और न ही इनका मोबाइल नंबर था। इस बात की प्रबल संभावना है कि बांग्लादेशी व रोहिंग्या हिंदू नामों से यहां की नागरिकता हथियाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। स्लोन कस्बे में वीडीओ विजय यादव की मिलीभगत से जन सुविधा केंद्र संचालक जीशान, सुहैल और रियाज ने दो वर्ष में 19,184 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनो दिये, लेकिन एलआईयू से लेकर पुलिस तक को इसकी भनक तक नहीं लगी।  एक महत्वपूर्ण तथ्य है कि 19,184 में से सबसे ज्यादा 10 हजार प्रमाण-पत्र नूरूद्दीनपुर में बने हैं, जबकि वहां की आबादी ही 6,500 है। इसी तरह लहुरेपुर गांव की आबादी 2,800 और मतदाता 1,489 है यहां जारी जन्म प्रमाण पत्रों की संख्या 3,841 है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इस फर्जीवाड़े की शुरूवात नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू होने के बाद से हुई। वीडीओ विजय यादव और जीशान ने किसी देश विरोधी ताकतों के इशारे पर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया, इसका पता लगाया जाना जरूरी है। फर्जी जन्मप्रमाण-पत्र कांड में बिहार, झारखंड व केरल के साथ विदेशी ताकतें भी शामिल हो सकती है। दरअसल, विजय यादव, जीशान के घर पर किराये पर रहता था। आरोपित वीडीओ मूल रूप से ऊंचाहार का रहने वाला है। छतोह से स्थानांतरण के बाद सलोन में अपनी तैनाती के कुछ समय बाद से ही वह जन सुविधा केंद्र संचालक जीशान के घर पर किराए पर रहने लगा था। कस्बावासियों के अनुसार कहने मात्र के लिए ही विजय किरायेदार था। कमाई का पैसा रोज शाम को सीधे जीशान के उस कमरे में आता था, जिस कमरे में विजय रहता था। वहीं पर रोज पार्टी होने के बाद पैसों का शेयर लगता था।वहीं एसपी अभिषेक अग्रवाल का कहना है सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। लोगों का भौतिक सत्यापन करवाकर जल्द ही बड़े निष्कर्ष पर पहुंचेगे। वहीं डीपीआरओ सौम्यशील सिंह का कहना था एडीओ पंचायत ने जांच कर ली है। अधिसंख्य फर्जी जन्म प्रमाण-पत्रों पर हिंदू नाम है। इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि ये बांग्लादेशी व रोहिंग्यों ने बनवाए होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026

बहरहाल, योगी सरकार के लिये जरूरी है कि इस घटना को प्रशासनिक स्तर पर एक सबक के रूप में देखा जाना चाहिए। तहसील में तैनात एक छोटा सा कर्मचारी एक नहीं हजारों फर्जी सर्टीफिकेट बनाता रहा और किसी को इसका पता तक नहीं चला। यह व्यवस्था की खामी है और इस बात का पता लगाया जाना चाहिए कि मॉनिटरिंग में कहां खामी है। पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वालों चारों लोगों को गिरफ्तार जरूर कर लिया है लेकिन पूरे मामले की गहन छानबीन जरूर पता किया जाना चाहिए कि जिन लोगों के प्रमाणपत्र बने वे कहां से आए हैं। जन्मप्रमाण पत्र किसी भी बच्चे का पहला कानूनी दस्तावेज है जो न सिर्फ जीवन पर्यंत उसके काम आता है बल्कि उसकी नागरिकता भी सुनिश्चित करता है। लोगों को यह प्रमाणपत्र मिलने में परेशानी न उठानी पड़े इसलिए इसके लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था भी गई हैं।यदि देश विरोधी तत्व ऐसे प्रमाणपत्र बनवाने में सफल हो जाते हैं तो देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। यह भी देखा जाना चाहिए कि कहीं हिंदुओं के नाम पर मुस्लिमों के प्रमाणपत्र तो नहीं बनाए गए। चूंकि जांच एटीएस ने संभाली है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि पूरा सच शीघ्र ही सामने आएगा। इसके साथ ही उम्मीद यह भी की जानी चाहिए कि पूरे प्रदेश में इस तरह के कृत्य और कहीं तो नहीं हो रहे हैं,इसकी भी जांच कराई जाये। क्योंकि यह एक गंभीर मसला है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

INDIA गठबंधन देश का X Ray सामने ला कर रहेगा… निर्मला सीतारमण के हंसने पर बोले राहुल गांधी

Next Post

अब अक्षय कुमार से टकराएंगे प्रभास, ‘राजा साब’ की रिलीज डेट आई सामने,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Independence Day

Punjab: सरहदी स्कूलों में Independence Day नहीं मनाने पर NHRC सख्त, रिपोर्ट तलब

बुधवार, 19 अगस्त 2026
NEET Exam

NEET Exam: Supreme Court ने राधाकृष्णन पैनल की सिफारिशों पर मांगी रिपोर्ट

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor: सुरक्षा कारणों से फिलहाल बंद रहेगा, केंद्र सरकार ने किया साफ

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Gallbladder Cancer

Gallbladder Cancer: नॉर्थ इंडिया में 10 गुना ज्यादा खतरा, जानें पूरी सच्चाई

बुधवार, 19 अगस्त 2026
19 August History

19 August History: बिल क्लिंटन का जन्मदिन और दुनिया की पहली तस्वीर

बुधवार, 19 अगस्त 2026
IMD Alert

IMD Alert: Jharkhand-UP में Extremely Heavy Rainfall की चेतावनी

बुधवार, 19 अगस्त 2026
Next Post
जन सुविधा केन्द्र

अब अक्षय कुमार से टकराएंगे प्रभास, 'राजा साब' की रिलीज डेट आई सामने,

cliQ India Hindi

मुहर्रम मातम पर कंगना रनौत ने लिखा कुछ ऐसा, लोग बोले- सांसद हो, याद रखो

जन सुविधा केन्द्र

Jharkhand के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने व्यक्त किया गहरा दुख

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।