रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Monsoon Session Live:विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट, अखिलेश बोले

Monsoon Session Live:विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट, अखिलेश बोले

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 जुलाई 2024
A A
0
Monsoon Session Live
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

12:47 PM, 24-Jul-2024

डीएमके सांसद ने रेल पटरियों के किनारे बाड़ लगाने का विरोध किया

लोकसभा में तमिलनाडु के सलेम से डीएमके सांसद टी.एम. सेल्वागणपति ने सलेम के पास रेलवे पटरियों पर बाड़ लगाने पर चिंता जताई है। इससे पटरियों के किनारे रहने वाले हजारों किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा, ‘संपत्ति की बाड़ लगाने के नाम पर, वे रेलवे पटरियों के किनारे रहने वाले लोगों की आजीविका को बाड़ लगा रहे हैं।’ रेलवे पटरियों पर बाड़ लगाने का काम मुख्य रूप से रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के लिए किया जाता है और इससे जानवरों और वाहनों के प्रवेश को भी रोका जाता है।

12:40 PM, 24-Jul-2024

यह भी पढे़ं 👇

Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026

‘बजट से सरकार की कमजोरी दिख रही’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा, ‘इस बजट से दिखाई दे रहा है कि सरकार कितनी कमजोर है। हम सब लोग किसान के लिए उसका समर्थन मूल्य मांग रहे थे। हमलोग किसान के लिए पैकेज मांगते हैं, गरीब के लिए पैकेज मांगते हैं लेकिन इस सरकार ने किसको पैकेज दिया, जो सरकार चलवा रहे हैं। सरकार चलाने के लिए पैकेज मिल रहा है। बिहार और आंध्र प्रदेश को पैकेज मिला हम ये नहीं कहते कि पैकेज नहीं मिलना चाहिए। विकास के लिए पैसा मिले लेकिन दूसरे प्रदेशों के साथ भी भेदभाव ना हो, जो एक्सप्रेसवे आप बिहार को दे रेह हैं उसे अगर यूपी से जोड़ देंगे तो देश का ज्यादा भला होगा। उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। पैकेज INDIA गठबंधन वाले भी तैयार रखे हैं अगर पैकेज से ही सरकार बननी है तो।’

12:30 PM, 24-Jul-2024

राहुल गांधी ने बताया उन्होंने किसानों को मिलने संसद बुलाया था

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा, ‘हमने उन्हें (किसान नेताओं को) यहां मिलने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन वे उन्हें यहां (संसद में) नहीं आने दे रहे हैं। क्योंकि वे किसान हैं, शायद यही कारण है कि वे उन्हें अंदर नहीं आने दे रहे हैं।’

https://twitter.com/AHindinews/status/1816002369802371313

12:06 PM, 24-Jul-2024

मीसा भारती बोलीं- बजट में बिहार के लिए झुनझुना है

RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, ‘बिहार को मिला क्या है? कहीं न कहीं उन्हें एक झुनझुना और लॉलीपॉप देकर पीएम के सर पर लटक रही तलवार को टाला गया है। इसमें मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। युवाओं के लिए कुछ नहीं है रोजगार पर कोई बात नहीं हुई है। बहुत सी योजनाएं जिसकी इन्होंने घोषणा की है वो पहले से चल रही है, बस उसे नए तरीके से पैक कर प्रस्तुत किया गया है। बिहार में चुनाव है इसलिए हमें और जनता को लगता है कि ये चुनावी घोषणाएं साबित होंगी।’

11:35 AM, 24-Jul-2024

राघव चड्ढा बोले- जिन राज्यों ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया, उन्हें क्या मिला?

AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ‘ये कमाल का बजट इजात किया गया है जिसमें लगभग इस देश का हर वर्ग निराश हुआ है मात्र 2 व्यक्तियों को छोड़ कर नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू। मैं पूछना चाहता हूं कि वो राज्य जिन्होंने अभूतपूर्व समर्थन भाजपा को दिया और अपने राज्य की लगभग सारी सीट दे दी उन राज्यों को इस बजट में क्या मिला? जिन राज्यों ने भाजपा को इतना समर्थन नहीं दिया, या जिन राज्यों के समर्थन से सरकार मुश्किल से चल पा रही है उन पर सब कुछ लुटा दिया गया। इससे सार मिलता है कि जो राज्य भाजपा को कम वोट देता है उसे ज्यादा दिया जाएगा तो आगे के लिए सीख ले लीजिए।’

11:32 AM, 24-Jul-2024

बजट के विरोध में विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। वहीं लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय बजट के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की।

https://twitter.com/AHindinews/status/1815986090517619024

11:06 AM, 24-Jul-2024

खरगे बोले- बजट देश से अन्याय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘यह अन्याय है। हम इसका विरोध करेंगे।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘यह अन्याय है। हम इसका विरोध करेंगे।’ वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, ‘यह बजट भारत सरकार के बजट जैसा नहीं लगता। इस बजट में संघीय ढांचे को तोड़ा गया है। विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्य बजट से गायब हैं। यह सरकारी बजट नहीं बल्कि ‘सरकार बचाओ बजट’ है। यह सिर्फ सबको खुश करने के लिए है।’

#WATCH | Delhi | Leaders of INDIA parties protest against Union Budget 2024, Congress President Mallikarjun Kharge says, “It is injustice…We will protest…” pic.twitter.com/l03SsEIRij

— ANI (@ANI) July 24, 2024

10:56 AM, 24-Jul-2024

‘लगता है लखनऊ वालों ने दिल्ली को नाराज कर दिया है’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘समर्थन मूल्य किसान को ना देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था, दिल्ली का लाभ लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया और इसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है। विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी।’

#WATCH दिल्ली: INDIA गठबंधन के नेताओं ने संसद में 'भेदभावपूर्ण' केंद्रीय बजट 2024 का विरोध किया। pic.twitter.com/oJgJxZmdJj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 24, 2024

10:46 AM, 24-Jul-2024

संसद में भी विरोध करेगा विपक्ष

कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, ‘कल बैठक में सभी भारतीय ब्लॉक के नेता मौजूद थे। सभी की एक राय है कि केंद्रीय बजट 2024 में भेदभाव का विरोध किया जाए, इसलिए आज सुबह 10:30 बजे हम संसद के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सदन के अंदर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम विपक्षी दल द्वारा शासित राज्यों के साथ भेदभाव को उजागर करेंगे। हम बजट प्रस्तावों की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।’

10:43 AM, 24-Jul-2024

‘विपक्ष बजट पर गुमराह करने की कोशिश कर रहा’

केंद्रीय बजट पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘बजट वाकई अच्छा है और सभी ने इसका स्वागत किया है। विपक्ष यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है कि यह सिर्फ दो राज्यों का बजट है। बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का आवंटन 1-2 राज्यों के लिए नहीं है, यह पूरे देश के लिए है। बुनियादी ढांचे से लेकर चिकित्सा, मध्यम वर्ग के लोगों को छूट देना, किसानों को दी जाने वाली सुविधाएं या आदिवासियों को अलग पैकेज देना, यह सब देश के लिए किया गया है। यह कहना गलत है कि पूरा केंद्रीय बजट एक या दो राज्यों के लिए है, अगर बजट में बिहार को कुछ लाभ मिल रहा है, तो इसमें क्या समस्या है? यह पूरे देश का बजट है, जो सभी के लिए सामूहिक रूप से पेश किया जाता है।’

Previous Post

बजट में करदाताओं लिए अपडेट, रिटर्न फाइल करने पर नए प्रोत्साहन

Next Post

महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ से तबाही, गढ़चिरौली में डूबे कई गांव, कच्छ में बही 15 गायें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Top News India

Top News India 15 March 2026: ईरान की नेतन्याहू को मारने की धमकी से लेकर 5 राज्यों में चुनाव तक

रविवार, 15 मार्च 2026
Progressive Punjab Investors Summit

Progressive Punjab Investors Summit: CM भगवंत मान का निवेशकों को बड़ा भरोसा

रविवार, 15 मार्च 2026
Harish Rana Passive Euthanasia

Harish Rana Passive Euthanasia: 13 साल कोमा में रहने के बाद भावुक विदाई

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Elections 2026

Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 मई को नतीजे

रविवार, 15 मार्च 2026
Gangstaran Te War

Gangstaran Te War: पंजाब पुलिस ने 529 ठिकानों पर की छापेमारी, 196 गिरफ्तार

रविवार, 15 मार्च 2026
World News

Iran US War: अमेरिका बैकफुट पर आया, दुनिया से मांगी मदद

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ से तबाही, गढ़चिरौली में डूबे कई गांव, कच्छ में बही 15 गायें

महाराष्ट्र-गुजरात में बाढ़ से तबाही, गढ़चिरौली में डूबे कई गांव, कच्छ में बही 15 गायें

यूपी में दर्दनाक हादसा: संतकबीरनगर में दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियों की डूबने से मौत,

यूपी में दर्दनाक हादसा: संतकबीरनगर में दो सगी बहनों समेत पांच लड़कियों की डूबने से मौत,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।