LIVE | ...
शनिवार, 15 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Budget Session 2024: “हमारा बजट विकसित भारत के लिए मजबूत आधारशिला रखेगा”;

Budget Session 2024: “हमारा बजट विकसित भारत के लिए मजबूत आधारशिला रखेगा”;

मानसून सत्र शुरू होने से पहले बोले PM मोदी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 22 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Budget Session 2024
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Parliament Budget Session 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (22 जुलाई) को विपक्ष से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश की सेवा करने की बड़ी अपील की। बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘नकारात्मक राजनीति’ करने वाले विपक्षी दलों से ‘पिछली कड़वाहट को भुलाकर एक साथ आने’ की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आज पूरे देश की नजर इस पर है। यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट सत्र के पहले दिन यानी आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश करेंगी। आर्थिक सर्वे से बजट 2024 को दिशा मिलने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने कहा, “मैं देश के सभी सांसदों से अनुरोध करना चाहूंगा कि जनवरी से लेकर अब तक हमें जितना संघर्ष करना था, हमने किया, लेकिन अब वह दौर खत्म हो चुका है, जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। मैं सभी दलों से कहना चाहूंगा कि वे पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश के लिए खुद को समर्पित करें और संसद के इस गरिमामय मंच का अगले 4.5 साल तक इस्तेमाल करें। जनवरी 2029 के चुनावी साल में आप कोई भी खेल खेल सकते हैं, लेकिन तब तक हमें किसानों, युवाओं और देश के सशक्तिकरण के लिए भागीदारी करनी चाहिए।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “यह गर्व की बात है कि 60 साल बाद कोई सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और तीसरी बार पहला बजट पेश करेगी…मैं देश के लोगों को गारंटी देता रहा हूं और हमारा मिशन इसे जमीन पर उतारना है। यह बजट अमृत काल का एक महत्वपूर्ण बजट है। आज का बजट हमारे कार्यकाल के अगले 5 वर्षों की दिशा तय करेगा। यह बजट हमारे विकसित भारत के सपने का एक मजबूत आधार भी बनेगा।”

यह भी पढे़ं 👇

Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Qaumi Insaaf Morcha

Bandi Singhs Release के लिए Qaumi Insaaf Morcha का बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
PM Modi 80th Independence Day Speech

PM Modi 80th Independence Day Speech: विकसित भारत 2047 का ऐलान, शक्ति की सप्त धारा से बदलेगा देश

शनिवार, 15 अगस्त 2026

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “आज सावन का पहला सोमवार है। इस पावन दिन पर एक महत्वपूर्ण सत्र शुरू हो रहा है। मैं सावन के पहले सोमवार पर देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आज पूरे देश की नजर इस पर है। यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “नई संसद के गठन होने के बाद जो पहला सत्र था, 140 करोड़ देशवासियों ने बहुमत के साथ जिस सरकार को सेवा करने का आदेश किया उसकी आवाज को कुचलने का अलोकतांत्रिक प्रयास हुआ। 2.5 घंटे तक देश के प्रधानमंत्री का गला घोंटने का, उनकी आवाज को रोकने का लोकतांत्रिक परंपराओं में कोई स्थान नहीं हो सकता। इसका कोई पश्चाताप तक नहीं है।”

पीएम मोदी ने कहा, “… मैं देश के सभी सांसदों से अनुरोध करना चाहता हूं कि गत जनवरी से लेकर अब तक हमें जितना संघर्ष करना था। किसी ने राह दिखाने का प्रयास किया किसी ने गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन अब वो दौर खत्म हो चुका है, जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। मैं सभी दलों से कहना चाहता हूं कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर देश के लिए खुद को समर्पित करें और संसद के इस गरिमामय मंच का अगले 4.5 साल तक उपयोग करें। जनवरी 2029 के चुनावी साल में आप कोई भी खेल खेल लें, लेकिन तब तक हमें किसानों, युवाओं और देश के सशक्तिकरण के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कल हम जो बजट पेश करेंगे, वह अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है। हमें पांच साल का जो अवसर मिला है, ये बजट ​हमारे उन पांच साल की दिशा तय करेगा। ये बजट 2047 के विकसित भारत के सपने मजबूत देने वाला होगा। हर देशवासी के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है। गत 3 वर्षों में लगातार 8 प्रतिशत ग्रोथ के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत के लोकतंत्र की जो गौरव यात्रा है उसमें ये एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में मैं देख रहा हूं। व्यक्तिगत रूप से मुझे और हमारे सभी साथियों के लिए भी ये अत्यंत गर्व का विषय है कि करीब 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आए और तीसरी पारी का पहला बजट रखें।” पीएम ने कहा कि पिछले सत्र में विपक्षी दलों ने कोशिश की कि मैं संसद में बोल न सकूं, लोकतंत्र में ऐसी रणनीति का कोई स्थान नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दलों की नकारात्मक राजनीति की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने संसद के समय का उपयोग अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए किया। पीएम मोदी ने कहा, “जनता ने फैसला दे दिया है, मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करूंगा कि वे अगले पांच साल तक देश के लिए साथ मिलकर लड़ें।” उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण, निवेश, कामकाज भारत को परिभाषित करते हैं, यह अवसरों के शिखर पर है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Next Post

क्या है चीन का कम्युनिकेशन सिस्टम जिसका किसी के पास तोड़ नहीं,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Qaumi Insaaf Morcha

Bandi Singhs Release के लिए Qaumi Insaaf Morcha का बड़ा प्रदर्शन, कई हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
PM Modi 80th Independence Day Speech

PM Modi 80th Independence Day Speech: विकसित भारत 2047 का ऐलान, शक्ति की सप्त धारा से बदलेगा देश

शनिवार, 15 अगस्त 2026
15 August History

15 August History: स्वतंत्रता से Woodstock तक, जानें इस दिन की 10 बड़ी घटनाएं

शनिवार, 15 अगस्त 2026
IMD

भारी बारिश Alert: 15 राज्यों में IMD ने जारी की Red Warning!

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
China Made Communication Handset Ultra Set Used By Terrorist Pakistan Army

क्या है चीन का कम्युनिकेशन सिस्टम जिसका किसी के पास तोड़ नहीं,

Budget Session 2024

NEET UG 2024 Hearing: NTA ने पेपरलीक की बात मानी, याचिकाकर्ता ने कहा-

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी की पहल, राहुल और अखिलेश के बीच हुई ये बात!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।