LIVE | ...
शुक्रवार, 5 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Microsoft Outage: Antivirus ही बना ‘वायरस’, बिगाड़ा पूरा खेल!

Microsoft Outage: Antivirus ही बना ‘वायरस’, बिगाड़ा पूरा खेल!

इंस्टॉल से पहले बरतें ये सावधानियां

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 20 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय
A A
0
Microsoft Outage
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Microsoft Outage Reason: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट सर्वर ठप पड़ने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सवाल यह है कि आखिर ऐसा हुआ तो हुआ क्यों? बता दें कि Crowdstrike ने एक अपडेट जारी किया जिसके बाद सबकुछ ठप पड़ गया, आइए आपको बताते हैं कि आखिर इस अपडेट में ऐसा क्या था जिसने इतनी बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है.

वो कहते हैं न कि एक गलती सब बर्बाद कर सकती है, ऐसा ही कुछ हुआ CrowdStrike कंपनी के साथ. क्राउडस्ट्राइक ने एक गलत अपडेट जारी किया जिससे दुनियाभर में हडकंप मच गया. एक गलत अपडेट की वजह से एविएशन सेक्टर, बैंकिंग, आईटी सेक्टर और यहां तक की लंदन स्टॉक एक्सचेंज का भी सर्वर ठप हो गया.

ऐसा हुआ क्यों? हर किसी के मन में बस यही सवाल घूम रहा है कि आखिर Crowdstrike की किस गलती का खामियाज़ा पूरी दुनिया भुगत रही है? इस मामले में लेटेस्ट अपडेट यह है कि रात 3 बजे से सभी हवाई अड्डों पर एयरलाइन्स सिस्टम सामान्य रूप से काम करने लगा है लेकिन सभी सर्विस दोपहर तक ठीक हो जाएंगी. इसके अलावा दुनियाभर में अन्य सेवाओं को पूरी तरह से दुरुस्त होने में अभी थोड़ा और वक्त लग सकता है.

यह भी पढे़ं 👇

june_5_historical

June 5 History में क्या हुआ खास, जानें दुनिया बदलने वाली घटनाएं

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 5 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 में तेजी, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates 5 June 2026

Breaking News Live Updates 5 June 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शुक्रवार, 5 जून 2026
कैसे पता चली दिक्कत, समझें Crowdstrike का Microsoft से कनेक्शन?

ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक के सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या की वजह से सर्वर ठप हो गए और इसे ठीक करने के लिए इंजीनियर्स काम में जुटे हुए हैं. क्राउडस्ट्राइक का काम विंडोज डिवाइस और अन्य क्लाइंट्स के लिए एंटीवायरस सॉफ्टवेयर प्रदान करना है, इस बात से एक चीज तो साफ है कि कंपनी ने जो एंटीवायरस अपडेट जारी किया उसी में दिक्कत की वजह से ऐसा हुआ है. इसका मतलब कंपनी का ‘रक्षक ही भक्षक’ बन गया है.

मन में कई सवाल उठ रहे हैं जैसे कि Antivirus को रिलीज करने से पहले कंपनी ने ठीक ढंग से टेस्टिंग क्यों नहीं की? यही वजह है कि सर्वर ठप पड़ने के बाद जब कंपनी ने टेस्टिंग शुरू की तो कंपनी को बग का पता चला, अगर यही टेस्टिंग पहले ही ठीक ढंग से हुई होती तो एंटीवायरस में बग नहीं मिलता और रिलीज से पहले ही इसे फिक्स कर दिया जाता. लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिस वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

साइबर अटैक और वायरस से बचाने के लिए विंडोज कंप्यूटर में क्राउडस्ट्राइक नाम के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है. कई बड़ी कंपनियां सिस्टम को बचाने के लिए इसी एंटी-वायरस का इस्तेमाल करती हैं.

कैसे दूर होगी परेशानी, Crowdstrike के सामने क्या है चुनौती?

एंटीवायरस अपडेट के कारण कुछ सिस्टम बंद हो गए हैं तो कुछ रीस्टार्ट का मैसेज दिखा रहे हैं. अब ऐसे में कंपनी के सामने यह एक बड़ी चुनौती है कि आखिर कंपनी इस समस्या को कैसे दूर करेगी? रिमोट एक्सेस के जरिए इस परेशानी को दूर करना एक बड़ी चुनौती है और अगर इस काम को मैनुअली किया गया तो इसमें काफी वक्त लग सकता है, यानी परेशानी अभी टली नहीं है.

Antivirus डालने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

सिस्टम को साइबर अटैक और वायरस से बचाने के लिए हम सिस्टम में एंटीवायरस तो डालना चाहते हैं लेकिन पैसे खर्च नहीं करना चाहते. यही लापरवाही हम लोगों पर भारी पड़ जाती है, भूल से भी थर्ड-पार्टी साइट या अनजान साइट से फ्री के चक्कर में एंटीवायरस डाउनलोड और इंस्टॉल करने की गलती न करें, ऐसा करने पर आपके सिस्टम में बग, वायरस, मैलवेयर या फिर आपके सिस्टम का कंट्रोल भी हैकर के साथ हाथों में जा सकता है.

एंटीवायरस ऑफर करने वाली कंपनियों की ऑफिशियल साइट से ही अपने सिस्टम के लिए एंटीवायरस सब्सक्रिप्शन खरीदें, नहीं तो आप फ्री के चक्कर में सिस्टम बचाने का सोचेंगे और यही पासा आप पर उलटा पड़ जाएगा. यह तो हुआ वो काम जो सिस्टम में एंटीवायरस को डालने से पहले आपको करना है.

सिस्टम में आ गई दिक्कत तो क्या करें?

अगर आपने फ्री के चक्कर में कोई ऐसा एंटीवायरस अपने सिस्टम में डाल लिया है जो आपके सिस्टम में दिक्कत करने लगा है तो तुरंत एंटीवायरस को सिस्टम से रिमूव कर दें. इसके लिए सिस्टम के कंट्रोल पैनल में जाएं और एंटीवायरस को अनइंस्टॉल करें. सिस्टम से एंटीवायरस को रिमूव करने के बाद एक बार अपना सिस्टम जरूर रीस्टार्ट करें.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला ने आउटेज पर दिया अपडेट, 15 घंटे सर्विस ठप होने पर एलन मस्क ने..

Next Post

राम चरण के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, IFFM में यह सम्मान…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

june_5_historical

June 5 History में क्या हुआ खास, जानें दुनिया बदलने वाली घटनाएं

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 5 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

बड़ा अपडेट: Southwest Monsoon 2026 में तेजी, IMD ने जारी की चेतावनी

शुक्रवार, 5 जून 2026
Breaking News Live Updates 5 June 2026

Breaking News Live Updates 5 June 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

शुक्रवार, 5 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026, जानें पंचांग और सभी राशियों का भविष्य

शुक्रवार, 5 जून 2026
Mohali NIA Court UAPA Case

बड़ा फैसला: Mohali NIA Court ने कश्मीर के 3 Students को UAPA Case में सुनाई 10 साल की सजा

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
राम चरण

राम चरण के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, IFFM में यह सम्मान...

राम चरण

गुजरात में पटरी से उतरी मालगाड़ी, घंटों आउटर पर खड़ी रहीं ट्रेनें, यात्री बेहाल

राम चरण

Airtel ने उतारे नए 5G बूस्टर प्लान! कीमत 51 रुपये से शुरू, इतना मिलेगा डेटा और बेनेफिट

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।