उत्तर प्रदेश,19 जुलाई (The News Air): कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला किया. जो फरमान मुजफ्फरनगर के लिए जारी किया था, वो अब पूरे प्रदेश में लागू होगा. योगी सरकार के इस फैसले पर घमासान छिड़ गया है. बीजेपी के सहयोगी दल आरएलडी ने इस पर सवाल उठाया है. RLD ने कांवड़ यात्रा पर लिए गए फैसले को बदलने की अपील की है. पार्टी के नेता और प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा ये फैसला गलत है और इसकी समीक्षा होनी चाहिए. हमारी पार्टी के नेता जयंत चौधरी की भी यही राय है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कांवड़ रूट की सभी दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है. इसके मुताबिक, दुकानों पर मालिक का नाम और पता लिखना अनिवार्य होगा.








