LIVE | ...
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जीतन सहनी की हत्या को लेकर राजद ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

जीतन सहनी की हत्या को लेकर राजद ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, बिहार
A A
0
कानून-व्यवस्था
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

दरभंगा 16 जुलाई (The News Air): विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटना पर दुःख जताया है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं, विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, “मुकेश साहनी के पिता की हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। मैं सरकार की तरफ से बिहारवासियों को आश्वस्त करता हूं कि हत्या में संलिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।”

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “विकासशील पार्टी के संरक्षक भाई मुकेश सहनी के पिताजी की निर्मम हत्या बेहद निंदनीय है। दोषियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द से जल्द अपराधियों को चिह्नित कर उचित करवाई की जाएगी। मुकेश सहनी एवं शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी और मेरी पार्टी की गहरी संवेदनाएं हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने भी एक्स पर लिखा- “वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या की सूचना से स्तब्ध हूं। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराया जाए। मैं और मेरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में हर तरह से मुकेश सहनी के साथ हैं।”

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “यह राजनीति का विषय नहीं है। उनके पिता की हत्या हुई है और मुझे इस बात का अफसोस है। मैं इतना जरूर कहूंगा कि अपराधी बच नहीं पाएगा और राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है। जैसा मुझे बताया गया है कि सरकार ने घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है और अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।”

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या की घटना दुखद है। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जिन लोगों ने यह पाप किया है, उन्हें पाताल से खोज निकालकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, “मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या की खबर ने पूरे बिहार को दहला दिया है। हर व्यक्ति चिंतित है कि आखिर बिहार में क्या हो रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं होता है, जब बिहार से हत्या की कोई खबर न आए। शासन अपाहिज हो चुका है। बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर है। हालत ऐसी है कि जदयू और भाजपा के नेता भी मारे जा रहे हैं। गोलियों की गूंज से बिहार का कोना-कोना थर्राता है। बिहार भगवान भरोसे चल रहा है। मुकेश सहनी के पिता की हत्या होना कोई मामूली बात नहीं है। इस मामले की जांच होनी चाहिए।”

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा, “बिहार में कानून का राज है। हत्या किसी की भी हो, लेकिन अपराधी को पकड़ा जाएगा। उनकी जगह सिर्फ जेल में है। मुकेश सहनी के पिता की हत्या की घटना को सरकार ने गंभीरता से लेते हुए अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया है। बिहार में जंगलराज नहीं है। एनडीए के राज में अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सरकार संकल्पित है।”

मंगलवार की सुबह जीतन सहनी का क्षत-विक्षत शव दरभंगा के बिरौल स्थित उनके आवास से बरामद किया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि जीतन सहनी की हत्या बिरौल अनुमंडल स्थित अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में की गई है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बिहार की मंत्री शीला मंडल घटनास्थल पर पहुंच गई है और पूरे स्थिति पर खुद नजर बनाए हुए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फिल्म ‘किंग’ में विलेन बनेंगे अभिषेक बच्चन!

Next Post

बिहार में मचा सियासी घमासान, VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हुई हत्या

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab

Yuddh Nasheyan Viruddh Punjab: मान सरकार का नशे पर आखिरी प्रहार, बाइक रैली रवाना

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
CJP Protest Delhi

CJP Protest Delhi: धरने की आग में झुलसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Indian Railways Rules 2026

Indian Railways Rules 2026: ट्रेन छूटने का डर अब खत्म, जानें नियम

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Elon Musk Attack BJP

Elon Musk Attack BJP: आखिर ‘प्राइम मिनिस्टर अंबानी’ क्यों कहा?

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Delhi Metro Shutdown

Delhi Metro Shutdown: 57 स्टेशन बंद, 45 पर ताला, याचिका दाखिल

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
AAP protest Chandigarh

AAP Protest Chandigarh: सिसोदिया-चीमा हिरासत में, CEC इस्तीफे की मांग तेज

शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
Next Post
कानून-व्यवस्था

बिहार में मचा सियासी घमासान, VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की धारदार हथियार से हुई हत्या

कानून-व्यवस्था

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे की बढ़त के साथ 83.57 प्रति डॉलर पर पहुंचा

कानून-व्यवस्था

डोडा मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी ने भी दम तोड़ा, पांच सुरक्षाकर्मी शहीद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।