मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कश्मीर शहीद दिवस पर सियासी घमासान, महबूबा ने लगाया नजरबंद करने का आरोप

कश्मीर शहीद दिवस पर सियासी घमासान, महबूबा ने लगाया नजरबंद करने का आरोप

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 13 जुलाई 2024
A A
0
कश्मीर शहीद दिवस पर सियासी घमासान, महबूबा ने लगाया नजरबंद करने का आरोप
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट कर लिखा है कि “मेरे घर के दरवाजे एक बार फिर बंद कर दिए गए हैं ताकि मैं निरंकुश शासन, उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कश्मीर के विरोध और संघर्ष के एक स्थायी प्रतीक मजार-ए-शुहादा पर न जा सकूं.”

13 जुलाई को हर साल जम्मू-कश्मीर में शहीद दिवस मनाया जाता था लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने दावा किया है कि अधिकारियों ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है, ताकि वह शहीद दिवस न मना सकें. हालांकि, महबूबा समेत अन्य नेताओं के किए गए इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दरअसल 1931 में इसी दिन डोगरा शासक की सेना ने 22 कश्मीरियों को मार दिया था, इन्हीं मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जम्मू-कश्मीर के नेता हर साल इस दिन शहीदों की कब्रगाह पर जाते थे.

महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार को घेरा

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि उन्हें शहर के बाहरी इलाके खिमबर में उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है. उन्होंने X पर एक पोस्ट कर लिखा है कि “मेरे घर के दरवाजे एक बार फिर बंद कर दिए गए हैं ताकि मैं निरंकुश शासन, उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कश्मीर के विरोध और संघर्ष के एक स्थायी प्रतीक मजार-ए-शुहादा पर न जा सकूं.” पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि “हमारे शहीदों का बलिदान इस बात का प्रमाण है कि कश्मीरियों की भावना को कुचला नहीं जा सकता, आज इस दिन शहीद हुए प्रदर्शनकारियों की याद में इसे मनाना भी अपराध बन गया है.” अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीने जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को खंडित, शक्तिहीन और हर उस चीज़ से वंचित कर दिया गया जो हमारे लिए पवित्र थी. महबूबा ने दावा किया कि केंद्र सरकार कश्मीरियों की हर सामूहिक याद को मिटाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले हमारे अधिकारों और सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखने के हमारे दृढ़ संकल्प को और मजबूत करेंगे.

यह भी पढे़ं 👇

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Pregnant: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका, 41 की उम्र में गुड न्यूज

मंगलवार, 17 मार्च 2026
MOIL Share Price

MOIL Share Price में 20% Upper Circuit, Q4 में चाहिए FY21 के 81% के बराबर उत्पादन

मंगलवार, 17 मार्च 2026
A League Men

A League Men: Caputo के गोल ने Melbourne City को दिलाई बड़ी जीत

मंगलवार, 17 मार्च 2026
NEET SS Counselling 2025

NEET SS Counselling 2025: MCC का बड़ा फैसला, 12 सीटें वापस

मंगलवार, 17 मार्च 2026
कई नेताओं ने किया नजरबंद करने का दावा

अलगाववादी से मुख्यधारा के नेता बने पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी दावा किया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें बिना किसी कारण नजरबंद किए जाने की जानकारी दी गई. सज्जाद लोन ने X पर पोस्ट कर लिखा है कि “मैं सच में यह समझना चाहता हूं कि लोगों को शहीदों की कब्रगाह में जाने से रोकने से प्रशासन को क्या फायदा होता है.” उन्होंने कहा कि लोगों को अपने नायकों को चुनने का अधिकार है और 1931 में शहीद हुए लोग कश्मीरियों के नायक हैं. लोन ने X पर लिखा है कि आखिर एक गैर-निवासी सरकार को इसमें हस्तक्षेप करने की क्या जरूरत है? उन्होंने लिखा है कि यह मानना ​​कि सरकार तय करेगी ऐतिहासिक वीरता क्या है और ऐतिहासिक नायक कौन हैं, निरंकुशता का संकेत है.”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके घर के दरवाजे बंद कर रखे हैं. उन्होंने कहा है कि “शहीदों की कब्रों पर श्रद्धांजलि देने से हमें रोकने के लिए दरवाजा बंद कर दिया गया है और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों किया गया. हम हमेशा उनके बलिदानों को याद रखेंगे.” पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष सलमान सागर ने कहा कि प्रशासन उनकी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगा रहे हैं. सागर ने अपने घर के बंद गेटों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए और दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है. इससे पहले दिन में पुलिस ने ‘अपनी पार्टी’ के नेताओं को मजार-ए-शुहादा(शहीदों की कब्रगाह) पर जाने से रोक दिया था. कश्मीर की ‘अपनी पार्टी’ के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने पार्टी के शेख बाग कार्यालय से नक्शबंद में करीब 5 किलोमीटर दूर कब्रिस्तान तक मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. बाद में नेताओं ने सड़क पर ही फतेहा पढ़ा और 22 कश्मीरियों को श्रद्धांजलि दी.

उमर का दावा- अगले साल मनाएंगे शहीद दिवस

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगले साल से जम्मू-कश्मीर 13 जुलाई को शहीद दिवस मनाएगा. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि यह आखिरी साल है जब जम्मू-कश्मीर प्रशासन लोगों को ऐसा करने से रोक पा रहा है. उमर अब्दुल्ला ने X पर किए अपने एक पोस्ट में लिखा है कि “एक और 13 जुलाई, शहीद दिवस, बंद दरवाजों और पुलिस की ज्यादतियों का एक और दौर, ताकि लोगों को उन लोगों को श्रद्धांजलि देने से रोका जा सके जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक न्यायपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक शासन स्थापित करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.” नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि देश में हर जगह इन लोगों का सम्मान किया जाता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में प्रशासन इन बलिदानों को नजरअंदाज करना चाहता है. यह आखिरी साल है जब वो ऐसा कर पाएंगे. इंशाअल्लाह, अगले साल हम 13 जुलाई को उसी गंभीरता और सम्मान के साथ शहीद दिवस मनाएंगे जिसका यह दिन हकदार है.”

जम्मू-कश्मीर में चुनाव का इंतजार

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस साल 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है. NC सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने कहा कि लोगों को श्रद्धांजलि देने से रोकना लोकतंत्र का अपमान है. मेहदी ने कहा कि पुलिस और प्रशासन ने कब्रिस्तान की ओर जाने वाले रास्तों को बंद करने और उन लोगों के दरवाजों पर ताले लगाने के लिए कहा गया है जो उन नायकों को श्रद्धांजलि देने जाना चाहते हैं. बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने से पहले जम्मू-कश्मीर में 13 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश होता था और हर साल इस दिन एक भव्य आधिकारिक समारोह आयोजित किया जाता था, जिसमें मुख्यमंत्री या राज्यपाल मुख्य अतिथि होते थे. हालांकि, प्रशासन ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद 2020 में राजपत्रित छुट्टियों की लिस्ट से इस दिन को हटा दिया है. आधिकारिक समारोह के अलावा, जम्मू कश्मीर के लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेता भी महाराजा हरि सिंह के शासन का विरोध करते हुए डोगरा सेना की गोलियों का शिकार हुए 22 कश्मीरियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजार-ए-शुहादा पर जाते थे. हालांकि, इस साल प्रशासन ने कोई समारोह आयोजित नहीं किया और अधिकारियों ने कहा कि यहां नौहट्टा के नक्शबंध इलाके में लोगों के इकट्ठा होने पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं ताकि किसी भी तरह की भीड़ को रोका जा सके और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए.

Previous Post

By Election Results: 13 सीटों के नतीजों ने चौंकाया, कांग्रेस-TCM को 4-4 सीटें;

Next Post

बाहुबली में कटप्पा के किरदार के लिए यह बॉलीवुड स्टार था पहली पसंद,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi Pregnant: शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका, 41 की उम्र में गुड न्यूज

मंगलवार, 17 मार्च 2026
MOIL Share Price

MOIL Share Price में 20% Upper Circuit, Q4 में चाहिए FY21 के 81% के बराबर उत्पादन

मंगलवार, 17 मार्च 2026
A League Men

A League Men: Caputo के गोल ने Melbourne City को दिलाई बड़ी जीत

मंगलवार, 17 मार्च 2026
NEET SS Counselling 2025

NEET SS Counselling 2025: MCC का बड़ा फैसला, 12 सीटें वापस

मंगलवार, 17 मार्च 2026
World News 17 March

World News 17 March: Trump ने माना ईरान ताकतवर, काबुल में 400 मौतें, Cuba पर कब्जे की धमकी

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Kerala Lottery Result Today

Kerala Lottery Result Today: Samrudhi SM 46 Draw के विजेताओं की पूरी लिस्ट

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
बाहुबली में कटप्पा के किरदार के लिए यह बॉलीवुड स्टार था पहली पसंद,

बाहुबली में कटप्पा के किरदार के लिए यह बॉलीवुड स्टार था पहली पसंद,

harjot bains

प्रदेश के 07 स्कूलों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर रखे: हरजोत सिंह बैंस

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।