चंडीगढ़, 13 जुलाई (The News Air): जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत के बाद आप नेताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर पार्टी दफ्तर चंडीगढ़ में जश्न मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
आप सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ईटीओ जीत के बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी
मीडिया से बातचीत के दौरान हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं। हमारे उम्मीदवार मोहिंदर भगत बहुत अच्छे और साफ छवि के इंसान हैं। लोग हमारी सरकार की नीतियों और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के साथ खड़े हैं। इस चुनाव में भी लोगों ने एक बार फिर बता दिया है कि कांग्रेस और बीजेपी पार्टी को दिखा दिया कि विधानसभा में उनकी पहली पसंद आम आदमी पार्टी है।
चीमा ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी से देश के संविधान को खतरा है। भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान को बदलना चाहती है।
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की बड़ी जीत से विरोधी पार्टियों के सारे प्रोपगंडा फेल हो गए हैं। मोहिंदर भगत का परिवार जालंधर पश्चिम विधानसभा के लोगों के दिल में है।
मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सिर्फ आम आदमी पार्टी ही है जो लोगों के भले के लिए काम करती है। इसलिए जालंधर वेस्ट के लोगों ने हमें इतनी बड़ी जीत का तौहफा दिया है। इसके माध्यम से लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है। ईटीओ ने कहा कि शीतल अंगुराल पेन ड्राइव लेकर घूमते रहे, पर उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ क्योंकि लोगों को पता था कि वह ड्रामा कर रहा है। इसलिए जनता ने ऐसे लोगों को पूरी तरह नकार दिया।
ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਦੀ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਜਿੱਤ ਦੀ ਸਭ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਬਹੁਤ ਵਧਾਈ… ਵੱਡੀ ਲੀਡ ਨਾਲ ਮਿਲੀ ਜਿੱਤ ਇਹ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਲੋਕ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਬੇਹੱਦ ਖੁੱਸ਼ ਹਨ…ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਜਲੰਧਰ ਵੈਸਟ ਨੂੰ ਵੀ ਅਸੀਂ ਬੈਸਟ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 13, 2024








